January 2026 Monthly Horoscope: साल 2026 की शुरुआत बहुत ही जल्द होने वाला है ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जनवरी 2026 सभी 12 राशियों के लिए बहुत ही खास रहने वाली है। नए वर्ष की शुरुआत शुभ प्रदोष व्रत योग से होने जा रही है। इस नए महीने गुरु मिथुन में वक्री, शुक्र धनु में, इसके साथ ही लक्ष्मी-नारायण योग, शुक्रादित्य योग तथा चंद्रमा से बनने वाले राजयोग कई राशियों को बड़ा फायदा दिला सकते हैं।
![]() |
| जनवरी 2026 में किन राशियों की चमकेगी किस्मत? जानिए पूरा मासिक राशिफल |
ज्योतिषी के अनुसार इस महीने में करियर, पैसा, प्यार तथा हेल्थ - हर क्षेत्र में ग्रहों की चाल का शुभ असर देखने को मिलेगा। ऐसा भी देखा जा रहा है की शनि की अनुशासित ऊर्जा, मंगल-शुक्र का प्रभाव तथा गुरु का परिवर्तन जीवन को नई दिशा देगा। आपके लिए यह महीना योजना बनाने, नई शुरुआत तथा लॉन्ग टर्म फैसलों के लिए बहुत ही अनुकूल है। आइए आज हम इस ब्लॉग में जानते हैं जनवरी 2026 का राशिवार विस्तृत राशिफल, लकी रंग, लकी नंबर और उपाय के बारे में:
जनवरी 2026 के व्रत-त्योहार
साल के पहले महीने में व्रत तथा त्योहार की बात तो 1 जनवरी: प्रदोष व्रत, 3 जनवरी: पूर्णिमा व्रत, 6 जनवरी: सकट चौथ, 13 जनवरी: लोहड़ी, 14 जनवरी: मकर संक्रांति, पोंगल, शततिला एकादशी, 16 जनवरी: प्रदोष व्रत, 18 जनवरी: मौनी अमावस्या, 23 जनवरी: सरस्वती पूजा, 29 जनवरी: जया एकादशी और 30 जनवरी: प्रदोष है।
मेष राशि (Aries) – जनवरी 2026 राशिफल
साल का पहला महीना मेष राशि के जातको के लिए यह माह लीडरशिप रोल की ओर आगे बढ़ाएगा। इस महीने में मंगल की मजबूत स्थिति आपके भीतर प्रतिस्पर्धात्मक ऊर्जा बढ़ाएगी, जिससे लंबे टाइम से रुके हुए आपके काम पूरे होंगे। निजी नौकरी में प्रमोशन, नई जिम्मेदारी या पार्टनरशिप के योग भी बन रहे हैं। इस महीने बिजनेस करने वालों को नेटवर्किंग का बड़ा फायदा मिलेगा, खासकर विदेशी क्लाइंट्स से नए मौके भी मिल सकते हैं।
इस महीने यानि जनवरी में मैनेजमेंट की तरफ से दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आप उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। आपके प्रेम जीवन में भी सुधार होगा। जिओ लोग सिंगल है इस महीने आकर्षक तथा आत्मविश्वासी पार्टनर मिल सकता है। शादीशुदा लोग का पुराने मतभेद सुलझाएंगे। यदि हेल्थ की बात करें तो ऊर्जा के साथ अच्छी बनी रहेगी, लेकिन इस महीने तनाव बढ़ सकता है, जिसमे आपको सिरदर्द तथा नींद से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
छात्रों के लिए जनवरी का महीना प्रतियोगी परीक्षाओं की योजना बनाने के लिहाज से अच्छा है। इंजीनियरिंग, डिफेंस, लॉ तथा मैनेजमेंट की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को प्रगति मिलेगी और तकनीकी विषयों में रुचि बढ़ेगी। इस महीने में काम करने वालो के लिए विदेश यात्रा के योग हैं। हालांकि इस महीने के तीसरे सप्ताह में गैर-जरूरी यात्रा से बचनाआपके लिए बेहतर रहेगा।
- उपाय: इस राशि के लोग हनुमान जी को लाल वस्त्र चढ़ाएं।
- लकी रंग: लाल
- लकी नंबर: 9
वृषभ राशि (Taurus) – जनवरी 2026 राशिफल
वृषभ राशि के जातको के लिए साल का पहला महीना बहुत ही शुभ होगा। गुरु की कृपा से इस महीने आपके जीवन में फिर से स्थिरता लौटेगी तथा कामकाज में धीमी लेकिन निरन्तर प्रगति देखने को मिलेगी।इस महीने नए काम तथा प्रोजेक्ट्स रफ्तार पकड़ेंगे, लेकिन आपको किसी भी तरह के जोखिम भरे फैसलों से बचना बहुत ही जरूरी है। नए वर्ष की शुरुआत प्रेरणादायक रहेगी तथा आप अपने बॉस की गुड बुक्स में बने रहेंगे।
इस महीने प्यार तथा रिश्तों में गहराई आएगी। परिवार में आपका का सहयोग भी बढ़ेगा। महीने की शुरुआत के दिन आपके लिए रोमांटिक रहेगी। छोटे-छोटे प्यार भरे इशारे वाले रिश्ते को मजबूत करेंगे। शारीरिक नजदीकियां बढ़ेंगी तथा फ्यूचर को लेकर बातचीत सकारात्मक दिशा में जाएगी। हेल्थ के लिहाज से बाते करे तो आपका गला, साइनस तथा पाचन से जुड़ी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं।
इस महीने आप साफ-सुथरा तथा संतुलित आहार लें। छात्रों के लिए इस महीने में फोकस बढ़ाने वाला है। उनके क्रिएटिव विषयों में अच्छा प्रदर्शन होगा। पढ़ाई में मन तथा परीक्षा की तैयारी मजबूत रहेगी। अपने शिक्षकों से मार्गदर्शन लें तथा आत्मविश्वास बनाए रखें। इस महीने आपको विदेश यात्रा के योग मजबूत हो रहे हैं, वहीं घूमने-फिरने की यात्राएं मानसिक सुकून तथा ताजगी देंगी।
- उपाय: इस राशि के लोग दुर्गा मां को सफेद मिठाई अर्पित करें।
- लकी रंग: सफेद
- लकी नंबर: 6
मिथुन राशि (Gemini) – जनवरी 2026 राशिफल
मिथुन राशि के जातको के लिए यह महीना बहुत ही खाश होगा। इस राशि के लोगो को कम्युनिकेशन, सेल्स, लेखन तथा टीचिंग से जुड़े क्षेत्रों में इस महीने खास तरक्की देखने को मिल सकती है। बुध का मजबूत प्रभाव आपके फैसलों को तार्किक तथा सटीक बनाएगा। परिवार में आपका सामंजस्य बना रहेगा तथा सभी रिश्तों में सुधार आएगा।
इस महीने गुरु की कृपा से आपका प्रोफेशनल ग्रोथ तेज होगी। जनवरी में प्रमोशन, रोल चेंज और नई नौकरी के योग बन रहे हैं। इस साल बिजनेस पार्टनरशिप के सैम काम शुरू करने के लिए यह अच्छा टाइम है। आपके प्रेम जीवन में भी हलचल रहेगी। सिंगल मिथुन राशि वालों की इस महीने किसी पुराने प्यार से दोबारा बातचीत हो सकती है, जबकि शादीशुदा के लोगो को गलतफहमियों से बचने के लिए साफ बातचीत करनी होगी। अपने भाई-बहनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।
यदि हेल्थ की मत करे तो सांस से जुड़ी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। हर दिन गहरी सांस लेने के अभ्यास तथा ध्यान से लाभ मिलेगा। इस टाइम ठंडी हवा से बचें। यह महीना सीखने तथा आगे बढ़ने के हिसाब से यह महीना बेहतरीन है। इस समय आपको टेक्नोलॉजी से जुड़े कोर्स सीखने के लिए टाइम अनुकूल है। इस साल पहले महीने में यात्रा के योग भी प्रबल हैं। आपके लिए ज्यादातर यात्राएं फायदेमंद रहेंगी। छोटे वर्क ट्रिप्स तथा अचानक छुट्टियों के मौके मिल सकते हैं, जो आपके लिए लाभकारी साबित होंगे।
- उपाय: इस राशि के लोग विद्यार्थियों को किताबें दान करें
- लकी रंग: हरा
- लकी नंबर: 5
कर्क राशि (Cancer) – जनवरी 2026 राशिफल
कर्क राशि के जातको के लिए वर्ष का प्रथम महीना बहुत ही बेस्ट रहने वाला है। यह महीना आपके करियर तथा प्रोफेशनल भविष्य के लिहाज से संतोषजनक रहेगा। इस महीने आपको बिजनेस से जुड़ी यात्राओं तथा नई जॉब पोस्टिंग के प्रबल योग भी बन रहे हैं। खासकर आपके लिए दक्षिण दिशा की यात्रा बहुत ही लाभकारी साबित हो सकती है।
हालांकि इस महीने पारिवारिक सुख बनाए रखने में कुछ नई चुनौतियां आ सकती हैं, क्योंकि इस महीने ग्रहों की स्थिति पूरी तरह अनुकूल नहीं है। इस राशि में कुछ लोगों के पिता के साथ गंभीर मतभेद हो सकता है, जिससे आपको बचना बेहद जरूरी होगा। संयम तथा समझदारी से काम लें। इस महीने में आपके दांपत्य जीवन में स्थिरता आएगी तथा कुछ कपल्स भविष्य को लेकर बड़े फैसले ले सकते हैं। वहीं इस महीने में सिंगल कर्क राशि वालों की मुलाकात किसी ईमानदार तथा सच्चे साथी से हो सकती है।
इस महीने स्वास्थ्य के लिहाज से पुराने पाचन संबंधी रोग, गैस तथा एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। इस समय में खुद को हाइड्रेट रखें तथा खानपान पर विशेष ध्यान दें। यदि पढ़ाई करते है तो शिक्षा तथा करियर में आगे बढ़ने के लिए इस वर्ष के पहले महीने में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए इस महीने में अतिरिक्त कोचिंग या मार्गदर्शन लेना बहुत ही फायदेमंद रहेगा।
- उपाय: इस राशि के लोग शिवजी को दूध चढ़ाएं।
- लकी रंग: सिल्वर
- लकी नंबर: 2
सिंह राशि (Leo) – जनवरी 2026 राशिफल
इस महीने सिंह राशि के जातको के लिए साल का पहला वर्ष बहुत ही शुभ रहेगा। इस महीने सूर्य की मजबूत स्थिति से आपकी प्रतिष्ठा तथा पहचान को बढ़ाएगी। इस समय चल रहे नौकरी में प्रमोशन, सराहना तथा अधिकार मिलने के संकेत हैं। इस महीने बिजनेस करने वाले जातको का काम को विस्तार कर सकते हैं। पूर्व दिशा आपके लिए लाभकारी रहेगी तथा बिजनेस ट्रैवल के लिहाज से भी अनुकूल मानी जा रही है।
इस महीने में आपका आकर्षण तथा आत्मविश्वास लोगों को अपनी ओर खींचेगा। सिंह राशि के जातको के लिए प्रेम संबंधों में गर्माहट रहेगी, लेकिन बर्ष के प्रथम महीने में कपल्स को अहंकार से जुड़े टकराव से बचना होगा। इस महीने परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। कुछ लोगों का अपने पिता जी से गंभीर मतभेद होने की संभावना तो सकती है, इसलिए आपको बातचीत के दौरान संयम रखना जरूरी होगा।
हेल्थ के लिहाज से इस राशि में लोगो के लिए शारीरिक ऊर्जा भरपूर रहेगी, लेकिन मानसिक रूप से आपको आराम की जरूरत महसूस होगी। ध्यान तथा रिलैक्सेशन फायदेमंद रहेगा। यदि आप छात्र है तो आपके लिए यह महीना खास है। प्रतियोगी परीक्षाओं तथा क्रिएटिव फील्ड में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स अच्छा प्रदर्शन का सकते है। कला से जुड़े लोगों को इस महीने में भी सफलता मिलेगी। लगातार मेहनत जारी रखें, आपको सफलता जरूर मिलेगी।
- उपाय: इस राशि के लोग रोज सूर्य को जल अर्पित करें।
- लकी रंग: सुनहरा
- लकी नंबर: 1
कन्या राशि (Virgo) – जनवरी 2026 राशिफल
कन्या राशि के लोगो के लिए साल का यह पहला महीना बहुत ही लाभकारी हो सकता है। इस महीने प्रोफेशनल तौर पर आपके लिए काफी बेस्ट रहने वाला है। इस समय हालात आपके पक्ष में रहेंगे तथा जो लोग अपने लक्ष्य को लेकर दृढ़ निश्चयी और एक्टिव हैं, वे लोग खास तौर पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे। इस महीने में पिता या परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य के संपर्क आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
इस महीने में आपको पारिवारिक जीवन के लिहाज से अनुकूलहो सकता है। ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में रहने से घर में सुख और शांति बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तथा परिवार की कुल आय में बढ़ोतरी हो सकती है। बातचीत तथा आपसी समझ से रिश्तों में सामंजस्य आएगा। यदि आप सिंगल है तो आप की ऑनलाइन किसी से बातचीत से रिश्ते की शुरुआत हो सकती है, वहीं शादीशुदा लोगों के लोगो के लिए पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी होगा।
हेल्थ की बात करें तो इस महीने में सूर्य का संरक्षण आपको अच्छी ऊर्जा तथा आत्मबल देगा। हालांकि इस महीने आपको पेट से जुड़ी दिक्कतें तथा चिंता बढ़ सकती हैं, इसलिए खानपान तथा मानसिक संतुलन पर ध्यान दें। पढ़ाई के लिहाज से यह महीना शानदार रहने वाला है। इसमें ग्रहों का पूरा सहयोग मिलेगा तथा इस विषयों में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। शैक्षणिक उपलब्धियों के हिसाब से यह महीना बेहतरीन रहेगा।
- उपाय: इस राशि के लोग बुधवार को हरी सब्जी दान करें।
- लकी रंग: डार्क ग्रीन
- लकी नंबर: 5
तुला राशि (Libra) – जनवरी 2026 राशिफल
साल का पहला महीना तुला राशि के जातको के लिए वेहद खाश होने वाला है। इस महीने करियर के हिसाब से ग्रहों की स्थिति कमजोर नजर आ रहा है। संपर्क तथा सिफारिशें भी ज्यादा काम नहीं आएंगी। इस महीने में कार्यस्थल पर, चाहे नौकरी हो तथा बिजनेस, आपको किसी तरह की ऑफिस पॉलिटिक्स में घसीटने की कोशिश का चांश हो सकती है, लेकिन इससे आपको इस सब से दूरी बनाए रखना ही आपके हित में रहेगा।
इस महीने में पारिवारिक जीवन में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं। इस महीने में घर की महिला सदस्यों, खासकर जीवनसाथी के साथ संबंधों में तनाव की स्थिति बढ़ सकता है। ऐसे में आप धैर्य रखें तथा गुस्से से बचें। तुला राशि के कपल्स साथ में छुट्टी की योजना बना सकते हैं, जिससे रिश्तों में मिठास लौटेगी तथा परिवार में शांति बढ़ेगी।
साल के पहले महीने में हेल्थ को लेकर सावधानी जरूरी है। सामान्य कमजोरी तथा नर्वस सिस्टम से जुड़ी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं, जिससे आपको फेफड़ों से संबंधित दिक्कतें, खासकर ब्रोंकाइटिस और अस्थमा का खतरा बढ़ सकता है। साथ ही त्वचा तथा किडनी से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती हैं, इसलिए खुद को हाइड्रेट रखें तथा नियमित दिनचर्या अपनाएं।
यदि आप छात्र है तो पढ़ाई तथा लक्ष्य हासिल करने के लिए इस महीने बहुत ही संघर्ष करना पड़ सकता है, क्योंकि इस समय प्रतिकूल योग बन रहे हैं। भाषा, साहित्य, मास कम्युनिकेशन तथा जर्नलिज्म की पढ़ाई करने वाले छात्रों को खासतौर पर बहुत ही ज्यादा मेहनत करनी होगी। इसमें आपको रूटीन तथा अनुशासन से पढ़ाई में सुधार आएगा। यदि यात्रा के लिहाज से बात करे तो यह महीना अनुकूल है। विदेश यात्रा की योजना बना रहे बहुत से लोगों को खास फायदा मिल सकता है।
- उपाय: इस राशि के लोग शुक्रवार को लक्ष्मी पूजा करें।
- लकी रंग: ऑफ व्हाइट
- लकी नंबर: 6
वृश्चिक राशि (Scorpio) – जनवरी 2026 राशिफल
यह वर्ष का पहला महीना वृश्चिक राशि के जातको के लिए सामान्य हालात में भी यह माह मेहनत मांगता, लेकिन ग्रहों की प्रतिकूल स्थिति होने के कारण इस महीने में काम का दबाव तथा ज्यादा रहने वाला है। इस राशि वालो का जैसे-जैसे काम बढ़ेगा, वैसे-वैसे उनकी चिंताएं भी बढ़ सकती हैं। इस महीने वरिष्ठों के साथ टकराव से बचना आपके हित में रहेगा।
पारिवारिक जीवन के लिहाज से यह साल का पहला महीना शुभ है। ग्रहों की कृपा से इस महीने परिवार की खुशहाली बढ़ेगी। कुछ लोगों को भाइयों से बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।इस महीने परिवार की कुल आय में भी बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भावनाओं में गहराई रहेगी तथा रिश्तों में जुनून बढ़ेगा।
यदि आप शिक्षा तथा भविष्य की योजनाओं के लिए साल का पहला महीना बेहतरीन है। परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए आपको पूरा दमखम दिखना होगा। इस महीने सेहत की बात करें तो बीमारी के बाद जल्दी कमजोर पड़ने की प्रवृत्ति इस महीने नियंत्रण में रहने वाली है।हालांकि आपके कमर के निचले हिस्से तथा घुटनों में दर्द परेशान कर सकता है, इसलिए आप भारी सामान उठाने से बचें।
- उपाय: इस राशि के लोग हनुमान जी को लाल फूल चढ़ाएं।
- लकी रंग: डार्क रेड
- लकी नंबर: 9
धनु राशि (Sagittarius) – जनवरी 2026 राशिफल
जनवरी का महीना धनु राशि के जातको के लिए नई संभावनाएं तथा खुशखबरी लेकर आएगा। इस महीने धनु राशि के लोगो में आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं और नए काम तथा योजनाएं सकारात्मक नतीजे देंगी। जातक के जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। इस महीने कुछ लोग घर खरीदने का अहम फैसला कर सकते हैं, वहीं इस महीने में नई कार लेने के भी संकेत हैं। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा तथा महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।
इस महीने में छात्रों के लिए यह समय खास तौर पर अनुकूल है। दोस्तों तथा सहकर्मियों के सहयोग से आप हर चुनौती का डटकर सामना कर पाएंगे। गुरु का प्रभाव आपको आर्थिक सौभाग्य तथा करियर में विस्तार दिलाएगा। फ्रीलांसरों के लिए साल का पहला महीना बेहद फायदेमंद रहेगा। कानून तथा शिक्षा से जुड़े क्षेत्रों में अच्छे मौके मिल सकते हैं।
वर्ष के पहले महीने में प्रेम जीवन में भी रौनक रहेगी। रोमांटिक ऊर्जा बढ़ेगी तथा सिंगल धनु राशि के जातको के लिए शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं। हालांकि इस समय में आपको खानपान में संयम रखना जरूरी है। उच्च शिक्षा तथा विदेश में पढ़ाई के लिए आवेदन करने वालों के लिए यह महीना बहुत ही शानदार है। लंबी दूरी की यात्राओं तथा धार्मिक यात्राओं के भी प्रबल योग भी बन रहे हैं।
- उपाय: इस राशि के लोग गुरुवार को विष्णु पूजन करें
- लकी रंग: पीला
- लकी नंबर: 3
मकर राशि (Capricorn) – जनवरी 2026 राशिफल
मकर राशि के जातको के लिए यह महीना किस्मत में जबरदस्त उछाल लेकर आने वाला है। जो भी काम आप इस महीने शुरू करेंगे, उसके मनचाहे नतीजे आपको मिलने की पूरी संभावना है। शादीशुदा लोगों के लिए जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। प्रॉपर्टी खरीदने तथा उससे लाभ कमाने के भी मजबूत योग भी बन रहे हैं। अब तक की गई मेहनत तथा प्रयासों का फल मिलना शुरू होगा। इस महीने नौकरी के लिए आवेदन करने वालों को सफलता मिल सकती है।
इस महीने में इस राशि के लोगो को परिवार तथा दांपत्य जीवन में स्थिरता आएगी। सिंगल मकर राशि वाले लोगो के लिए मुलाकात किसी गंभीर तथा समझदार साथी से हो सकती है। हेल्थ की बात करे तो इस महीने में आपको जोड़ों में दर्द तथा थकान महसूस हो सकती है, इसलिए अनुशासित दिनचर्या अपनाना आपके लिए बहुत जरूरी होगा।
यदि आप छात्र है तो आपको पढ़ाई तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मजबूत एकाग्रता मददगार साबित हो सकती है। बिजनेस से जुड़ी यात्राएं इस महीने आपको करने को मिल सकती है।
- उपाय: इस राशि के लोग शनि चालीसा का पाठ करें।
- लकी रंग: डार्क ब्लू
- लकी नंबर: 8
कुंभ राशि (Aquarius) – जनवरी 2026 राशिफल
साल के पहले महीने में कुंभ राशि के जातको के लिए यह समय गहरे आत्ममंथन का है, जिसके बाद आपकी शख्सियत तथा छुपी प्रतिभाएं खुलकर सामने आएंगी। इस समय में आपकी राशि में राहु होने से नियंत्रण की इच्छा बढ़ेगी, लेकिन साथ ही आप भीड़ से अलग हटकर अपनी अलग पहचान बनाना चाहेंगे। इस महीने की 25 तारीख तक शनि तथा गुरु का प्रभाव आपके वित्तीय क्षेत्र पर रहेगा, इसलिए इस समय में आप पैसों को सही तरीके से मैनेज तथा स्ट्रक्चर करना जरूरी होगा। इस दौरान आपको अचानक धन लाभ के योग भी बन सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति संभल जाएगी।
इस महीने की 26 जनवरी को चंद्रमा वृषभ राशि में प्रवेश करेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी, मनोबल ऊंचा रहेगा तथा दोस्तों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। हालांकि आपके घरेलू जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव तथा अचानक घटनाएं हो सकती हैं, इसलिए इस महीने आपकी सतर्क रहना जरूरी होगा।
20 जनवरी के बाद आपको नई योजनाओं और टेक्नोलॉजी से जुड़े प्रोजेक्ट्स से जुड़ सकते हैं। इस महीने में प्रेम जीवन थोड़ा प्रयोगात्मक लेकिन रोमांचक ही रहेगा। अपने परिवार के साथ आपसी समझ बढ़ेगी। सेहत की बात करे तो इस महीने आपको नर्वस सिस्टम तथा ब्लड प्रेशर पर ध्यान देना जरूरी होगा। इस समय में टेक्नोलॉजी तथा रिसर्च से जुड़े छात्रों के लिए शानदार टाइम रहेगा है। इस महीने आपको अचानक यात्राएं हो सकती हैं, जो अंततः आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होंगी।
- उपाय: इस राशि के लोग शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं।
- लकी रंग: काला
- लकी नंबर: 8
मीन राशि (Pisces) – जनवरी 2026 राशिफल
नए वर्ष के पाहिले महीने में मीन राशि के जातको के लिए ग्रहों की चाल आपकी आर्थिक स्थिति को खुशियों से भरने वाली है। इस महीने में पैसों की बात करे तो आपको संतोष मिलेगा। गुरु तथा नेपच्यून का प्रभाव से आपकी अंतर्ज्ञान शक्ति को मजबूत करेगा। क्रिएटिव तथा आध्यात्मिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए यह समय आपके लिए बेहद अनुकूल है। इस महीने में आपकी आर्थिक स्थिरता धीरे-धीरे मजबूत होती जाएगी।
इस महीने में कुछ लोगों का अपने भाइयों के साथ तनाव भी बढ़ सकता है। ऐसे में धैर्य रखें तथा किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें। अपने प्रेम जीवन के विरुद्ध भावनात्मक रहेगा। यदि कपल्स की बाटे करे तो इस महीने संतान की योजना बना सकते हैं, हालांकि परिवार में छोटी-मोटी गलतफहमियां देकने को मिल सकती हैं।
इस महीने सेहत की बात करे तो कुल मिलाकर अच्छा है, लेकिन जरूरत से ज्यादा मेहनत तथा थकान से बचना आपके लिए बेहद जरूरी होगा। नहीं तो लापरवाही बड़ी परेशानी बन सकती है। इसलिए इस समय में सतर्क रहें। शिक्षा के क्षेत्र आपका पढ़ाई में मन कम लग सकता है तथा लक्ष्य को लेकर प्रेरणा की कमी महसूस हो सकती है। हालांकि इस विषयो में कला, मनोविज्ञान तथा आध्यात्मिक अध्ययन से जुड़े लोगो के लिए यह महीना अनुकूल है।
- उपाय: इस राशि के लोग विष्णु जी को पीले फूल अर्पित करें।
- लकी रंग: पीला
- लकी नंबर: 3
निष्कर्ष
जनवरी 2026 नई शुरुआत, मजबूत रिश्तों तथा आपके करियर ग्रोथ का महीना है। सही योजना, धैर्य तथा उपाय अपनाकर आप इस महीने का पूरा लाभ उठा सकते हैं। अपना विस्तृत राशिफल जानने के लिए हमारे अनुभवी ज्योतिषियों से आज ही बात करें।
दोस्तों इस उम्मीद करते है की आप आज ये ब्लॉग जनवरी 2026 में किन राशियों की चमकेगी किस्मत? जानिए पूरा मासिक राशिफल अच्छा लगा होगा। Thank You!
Happy New Year!!
इन्हें भी पढ़ें:-
जानिए घर में पितरों का स्थान कहाँ होना चाहिए और स्थान कैसे बनाएं
जानिए Naukri पाने के लिए किस देवता की पूजा करनी चाहिए
शिवलिंग पर इलायची चढ़ाने के फायदे | शिवलिंग पर दूर्वा कैसे चढ़ाएं
जानिए शनि महादशा के असर, सबसे मुश्किल दौर, अंतर्दशाएं और असरदार उपाय

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें