December 2025 Monthly Horoscope: साल का अंतिम महीना दिसंबर है बात करे तो दिसंबर 2025 कई राशियों के लिए यह महीना बेहद खास रहने वाला है। इस महीने में ग्रहों - बृहस्पति, मंगल, बुध, सूर्य और शुक्र - की बड़ी चाल भी बदलने वाली है। इन ग्रह गोचर का सीधा असर सभी राशियों के करियर, धन, रिश्तों और खुशियों पर भी पड़ेगा। खासकर शुक्र का बदलता हुआ व्यवहार रिश्तों, वैवाहिक जीवन, प्रेम, सुख और समृद्धि पर गहरा प्रभाव डालेगा। कई लोगों के लिए यह महीना सौभाग्य लेकर आएगा, तो कुछ के लिए यह महीना चुनौतियों का दौर भी रह सकता है।
दिसंबर महीने के प्रमुख व्रत और त्योहार
- 1 दिसंबर 2025: एकादशी व्रत (Monday)
- 2 दिसंबर 2025: प्रदोष व्रत (Tuesday)
- 4 दिसंबर 2025: पूर्णिमा व्रत (Thursday)
- 15 दिसंबर 2025: एकादशी व्रत (Monday)
- 17 दिसंबर 2025: प्रदोष व्रत (Wednesday)
- 27 दिसंबर 2025: गुरु गोविंद सिंह जयंती (Saturday)
- 28 दिसंबर 2025: दुर्गा अष्टमी व्रत (Sunday)
- 31 दिसंबर 2025: पुत्रदा एकादशी व्रत (Wednesday)
मेष राशिफल दिसंबर 2025
दिसंबर आपके लिए सम्मान और उपलब्धियों का महीना भी बन सकता है। आपके पुराने अटके काम पूरे होंगे। विदेश यात्रा के योग भी मजबूत हैं। आपकी सेहत अच्छी रहेगी, परिवार में भी शुभ कार्यक्रम हो सकता है, धन में लाभ मिलेगा। इस माह निवेश करना लाभदायक रहेगा। काम पर किसी महिला सहयोगी की ओर आकर्षण बढ़ सकता है। साहित्य और संगीत में रुचि बढ़ेगी। छात्रों के लिए यह महीना सफलता देने वाला है।
- उपाय: हनुमान जी की पूजा कर हनुमान चालीसा पढ़ें।
- लकी कलर: लाल
- लकी नंबर: 9
वृषभ राशिफल दिसंबर 2025
दिसंबर का यह महीना लाभदायक रहेगा, लेकिन अत्यधिक महत्वाकांक्षा से बचें। इस महीने दोस्त कम ही सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा पर डॉक्टर से सलाह आवश्यक है। अचानक किसी बड़े काम पर धन खर्च हो सकता है। शत्रुओं से सतर्क रहें। बच्चों या परिवार में मतभेद संभव। प्रॉपर्टी खरीद-फरोख्त के लिए समय ठीक नहीं। छात्र पढ़ाई में कम मन लगाएंगे, प्रेम संबंधों में गलतफहमियाँ हो सकती हैं।
- उपाय: शिवालय में जाकर शिव जी को जल अर्पित करें और शिव चालीसा पढ़ें।
- लकी कलर: ऑफ-व्हाइट
- लकी नंबर: 6, 15
मिथुन राशिफल दिसंबर 2025
मिथुन राशि वालो के लिए यह महीना संघर्षपूर्ण रहेगा, परंतु आप अपने शत्रुओं पर विजय पाएंगे। इस महीने आपका धार्मिक कार्यों व दान-पुण्य की ओर झुकाव होगा। आपको अपने करियर को लेकर चिंता रहेगी। धन की आवक होगी पर खर्च भी बराबर रहेंगे। यह महीना वाहन खरीदने के लिए समय शुभ है। लव प्रपोज़ल स्वीकार हो सकता है। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा।
- उपाय: तुलसी माता की प्रतिदिन सेवा करें और गायत्री मंत्र का जाप करें।
- लकी कलर: हरा
- लकी नंबर: 5, 14
कर्क राशिफल दिसंबर 2025
कर्क राशि वालो के लिए यह महीना दिमाग और अनुभव से कार्यक्षेत्र में सबको प्रभावित करेंगे। इस महीने सेहत ठीक रहेगी, विदेश यात्रा के योग मजबूत हैं। आपके परिवार में मतभेद की स्थिति बन सकती है। इस महीने धन धार्मिक कार्यों के लिए खर्च होगा। यही आप स्टूडेंट्स है तो आपको नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में धोखे की संभावना।
- उपाय: पारद शिवलिंग की पूजा करें और शिवमहिम्न स्तोत्र पढ़ें।
- लकी कलर: सिल्वर
- लकी नंबर: 2
सिंह राशिफल दिसंबर 2025
सिंह राशि के जातको के लिए यह महीना तरक्की भरा रहेगा। इस महीने ऊँचे पद के लोगों से मुलाकात होगी। आपकी धन की स्थिति इस महीने बेहतर होगी। इस महीने आपको संतान से खुशी मिलेगी। आपका विदेश यात्रा शुभ रहेगी। दिसंबर महीने में आपकी मनोकामनाएँ पूरी होंगी। इस माह में कानूनी मामलों में जीत मिल सकती है।
- उपाय: भगवान विष्णु जी की पूजा करें और नारायण कवच पढ़ें।
- लकी कलर: गोल्डन
- लकी नंबर: 1
कन्या राशिफल दिसंबर 2025
दिसंबर के महीने में कन्या राशि के जातको के पुराने अटके कामों में तेजी आएगी। इस महीने आपके मित्र सहयोग करेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी, उत्साह बना रहेगा। इस महीने आपका वित्तीय फैसले सोच-समझकर लें, भ्रमित न हों। खासकर आपको नई प्रॉपर्टी खरीदने का मौका मिल सकता है। प्रेम संबंधों में सफलता और विवाह के योग।
- उपाय: गणपति को दूर्वा-मोदक चढ़ाएँ और अथर्वशीर्ष पढ़ें।
- लकी कलर: हरा
- लकी नंबर: 5
तुला राशिफल दिसंबर 2025
तुला राशि के जातको के लिए इस महीने में काम ज्यादा रहेगा और लाभ कम रहेगा ऐसी स्थिति बन सकती है। आपको इस महीने में धन लाभ होगा, पर इस महीने में आप परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। साल के लास्ट महीने में नए मकान की खरीद संभव। इस माह में प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है और दुश्मन सक्रिय रहेंगे।
- उपाय: क्रिस्टल शिवलिंग की पूजा कर रुद्राष्टक पढ़ें।
- लकी कलर: सफेद
- लकी नंबर: 6
वृश्चिक राशिफल दिसंबर 2025
वृश्चिक राशि के जातको के लिए दिसंबर महीने के शुरुआत में दिक्कतें रहेंगी पर अंत में सफलता मिलेगी। इस महीने आप कोई भी बड़े रिस्क न लें। आपको इस महीने दोस्तों से भी कम लाभ मिलेगा। आपका इस माह में स्वास्थ्य व मानसिक तनाव बढ़ भी सकता है। साल के लास्ट महीने में पुरानी प्रॉपर्टी विवाद भी बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों में कलह संभव रहेगा।
- उपाय: हनुमान जी की पूजा कर सुंदरकांड पाठ करें।
- लकी कलर: गहरा लाल
- लकी नंबर: 9
धनु राशिफल दिसंबर 2025
धनु राशि के जातको के लिए दिसंबर का महीना शांति और समृद्धि का समय होगा। आपके कार्यों में लाभ मिलेगा। इस महीने में आपका समाज में मान-सम्मान कुछ ज्यादा ही बढ़ेगा। दिसंबर के महीने में प्रॉपर्टी लेन-देन के अच्छे योग है। इस महीने आपका बच्चों पर खर्च बढ़ सकता है। यही आप छात्र है तो अन्य गतिविधियों में उलझ सकते हैं।
- उपाय: तुलसी दल चढ़ाकर नारायण कवच पढ़ें।
- लकी कलर: पीला
- लकी नंबर: 12, 3
मकर राशिफल दिसंबर 2025
मकर राशि के जातको के लिए इस महीने में मिश्रित परिणाम मिलेंगे, पर इस महीने का अंत बहुत ही शानदार रहेगा। इस महीने दोस्तों से मध्यम लाभ, और यात्राएँ सुखद होगा। परिवार में शुभ कार्य के भी योग बन रहे है। साल के लास्ट महीने में प्रॉपर्टी खरीद-फरोख्त का अच्छा समय। इस महीने में आपके प्रेम में कड़वाहट आ सकती है।
- उपाय: शिवजी को बेलपत्र चढ़ाकर शिव चालीसा पढ़ें।
- लकी कलर: नीला
- लकी नंबर: 17, 8
कुंभ राशिफल दिसंबर 2025
बात करें दिसंबर महीने में कुंभ राशि के जातको के लिए शुरुआत बहुत ही अच्छी होगी, पर इस महीने आपको स्वास्थ्य थोड़ा परेशान कर सकता है। इस माह में आपके दुश्मन हारेंगे, और आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। इस महीने में आपकी आय में वृद्धि होगी, प्रमोशन के बेस्ट योग है इस महीने में, इस महीने में प्यार और विवाह के लिए अनुकूल समय है।
- उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएँ और रुद्राष्टक पढ़ें।
- लकी कलर: काला
- लकी नंबर: 8
मीन राशिफल दिसंबर 2025
मीन राशि के जातको के लिए दिसंबर के महीने में काम की दिक्कतें आएंगी लेकिन बुद्धि से सब सम्भल जाएगा। इस महीने आपकी सेहत अच्छी रहेगी, यात्रा के लिए बेस्ट योग है। इस महीने में स्टॉक मार्केट से आप का बेस्ट लाभ संभव है। इस महीने में आपका पिता से मतभेद हो सकते हैं। बच्चों का सहयोग मिलेगा।
- उपाय: विष्णुजी की पूजा कर नारायण कवच पढ़ें।
- लकी कलर: पीला
- लकी नंबर: 3
निष्कर्ष
साल का लास्ट महीना दिसंबर 2025 कुछ राशियों पर खूब मेहरबान रहेगा, जबकि कुछ को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। बृहस्पति और बुध के गोचर कई लोगों को करियर और धन लाभ दिलाएंगे, जबकि शनि की स्थिति कुछ राशियों से अधिक मेहनत करवाएगी। अपनी पूरी कुंडली का विस्तृत भविष्यफल जानने के लिए अनुभवी बेस्ट ज्योतिषियों से सलाह लें।













