Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

तमसा नदी में जलकुंभी का फैलाव: कासिमाबाद के बहादुरगंज में आवागमन बाधित, दर्जनों गांवों के लोग परेशान

Ghazipur News: कासिमाबाद विकासखंड के बहादुरगंज में तमसा नदी इन दिनों जलकुंभी और जंगली झाड़ियों से पूरी तरह पट गई है। हालात ऐसे हो गए हैं कि दर्जनों गांवों के लोगों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया है और उन्हें भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

proliferation-of-water-hyacinths-in-the-tamsa-river-commute-disrupted-in-bahadurganj-kasimabad

पिछले करीब 20 दिनों से बहादुरगंज के शहरी और ग्रामीण इलाकों से होकर गुजरने वाली तमसा नदी में जलकुंभी और जंगली झाड़ियों का जबरदस्त जमाव हो गया है। नदी का पानी अब इन वनस्पतियों के नीचे लगभग गायब सा हो गया है।

नदी के उस पार बसे कई गांवों के लोग रोजाना नाव के जरिए रोजगार, खरीदारी, इलाज और पढ़ाई के लिए नगर आते-जाते हैं। लेकिन जलकुंभी के फैलाव ने नावों की आवाजाही पर ब्रेक लगा दिया है, जिससे लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी ठप पड़ गई है।

शिउरा घाट, महावीर घाट, करधान घाट, पठान टोली घाट, काली मां घाट और पुरानीगंज घाट जैसे कई प्रमुख स्थानों पर जलकुंभी का कब्जा हो चुका है। सबसे ज्यादा परेशानी छात्रों को हो रही है, जो नगर के स्कूल-कॉलेजों में पढ़ते हैं और अब घरों में ही रहने को मजबूर हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल नगर पंचायत की ओर से नदी की सफाई कराई जाती है, जिससे आवागमन सुचारू बना रहता है। लेकिन इस बार अभी तक सफाई अभियान शुरू नहीं हुआ है। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द से जल्द जलकुंभी और जंगली झाड़ियों की सफाई कराने की मांग की है, ताकि स्थिति सामान्य हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad