Shani Mahadasha: शनि महादशा को ज्योतिष की सबसे प्रभावशाली तथा चुनौतीपूर्ण महादशाओं में से एक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसकी अवधि 19 साल होती है और यह महादशा व्यक्ति के जीवन में बड़े गहरे बदलाव लेकर आती है। इस महादशा के दौरान जातक को उसके कर्मों के अनुसार ही फल मिलता है। अच्छे कर्म करने वालों को अच्छी तरक्की तथा बेस्ट सफलता मिलती है, जबकि ऐसा कहा जाता है की गलत रास्ते पर चलने वालों को संघर्ष तथा महत्वपूर्ण कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
![]() |
| जानिए शनि महादशा के असर, सबसे मुश्किल दौर, अंतर्दशाएं और असरदार उपाय |
दोस्तों आज हम आपको इस ब्लॉग में जैसे की जानिए शनि महादशा के असर, सबसे मुश्किल दौर, अंतर्दशाएं और असरदार उपाय के बारे में और उससे जुड़ी और भी जानकारी प्रदान करेंगे, तो आप इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े।
Astrology में शनि को न्याय का देवता कहा जाता है, इसलिए शनि महादशा में जातक को कोई भी परिणाम व्यक्ति के कर्मो के अनुसार पर ही फल प्राप्त होता है।
शनि महादशा के प्रभाव (Shani Mahadasha Effects)
शनि महादशा में जातक के जीवन में कई तरह के बदलाव आते हैं। यह बदलाव सकारात्मक तथा नकारात्मक दोनों तरह के हो सकते हैं, तो इसके बारे में निचे विस्तार के जानते है:
सकारात्मक प्रभाव:
- इसमें जातक को मेहनत तथा धैर्य से बड़ा मुकाम प्राप्त होता है।
- व्यक्ति को आध्यात्मिक ज्ञान और जीवन की गहराई समझ में आती है।
- इस दशा में अनुशासन और आत्मसंयम भी बढ़ता है।
- करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए लगातार कड़ी मेहनत की करनी पड़ती है।
- जातक को सोच व्यावहारिक तथा गंभीर पूर्ण होती है।
नकारात्मक प्रभाव:
- जातक के जीवन में करियर तथा निजी जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं।
- व्यक्ति को धन हानि, स्वास्थ्य समस्याएं तथा मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है।
- अपने करीबी रिश्तों में दूरी की स्थिति आ सकती है।
- आपकी कुंडली में शनि अशुभ हो तो गरीबी तथा कर्ज़ की स्थिति भी बन सकती है।
- हेल्थ से जुड़ी समस्याएं जैसे की जोड़ों में दर्द, हड्डियों में समस्या, त्वचा से संबंधित रोग तथा डिप्रेशन जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
धयान देने योग बातें: शनि महादशा का असर हर जातक पर अलग-अलग होता है, जो उसकी कुंडली / Kundli में शनि की स्थिति पर निर्भर करता है।
ये भी पढ़े: जानिए राहु महादशा के असर, खतरनाक साल, अंतर्दशाएं और अचूक उपाय
शनि महादशा में अलग-अलग अंतर्दशाओं का प्रभाव
ज्योतिष के अनुसार बात करे तो शनि महादशा के समय 19 वर्षों में कई अलग- अलग ग्रहों की अंतर्दशाएं आती हैं, जो इसके प्रभाव को कम या अधिक कर सकती हैं।
1. शनि महादशा – शनि अंतर्दशा:
- इस समय में जातक को अपने पुराने कर्मों का सीधा फल प्राप्त होता है।
- शनि शुभ हो तो करियर, धन तथा स्थिरता की विशेष प्राप्ति होती है।
- इस अवधि में अशुभ शनि होने पर संघर्ष, तनाव और स्वास्थ्य समस्याएं भी बढ़ सकती हैं।
2. शनि महादशा – राहु अंतर्दशा:
- इस अवधि में यह सबसे चुनौतीपूर्ण समय माना जाता है।
- इसमें जातक को धोखा, नुकसान और मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है।
- इस दशा में दुर्घटना तथा अचानक बड़े नुकसान की आशंका बानी रहती है।
- इस टाइम में आप धैर्य तथा संयम बेहद जरूरी होता है।
3. शनि महादशा – केतु अंतर्दशा:
- यह टाइम रहस्यमयी अनुभव तथा आध्यात्मिक झुकाव बढ़ता है।
- इस अवधि में जातक आध्यात्मिकता के क्षेत्र की ओर हो सकता है।
- जातक इसमें मानसिक भ्रम और अशांति की स्थिति हो सकती है।
- इस समय में ध्यान तथा आत्मनिरीक्षण से जातक जो लाभ मिलता है।
4. शनि महादशा – गुरु अंतर्दशा:
- यह महादशा के समय को अपेक्षाकृत शुभ माना जाता है।
- इसमें शिक्षा, ज्ञान तथा सही मार्गदर्शन व्यक्ति को मिलता है।
- इस अवधि में जातक के करियर तथा आर्थिक स्थिति में सुधार की स्थिति हो सकती है।
- गुरु अशुभ हो तो आपके गलत फैसलों से नुकसान हो सकता है।
5. शनि महादशा – शुक्र अंतर्दशा:
- इस अवधि में जातक को भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है।
- विवाह तथा प्रेम संबंधों में सुधार के योग भी सम्भव हो सकता है।
- यदि आपका शुक्र अशुभ हो, तो अनैतिक कार्यों की ओर झुकाव बढ़ भी सकता है।
6. शनि महादशा – मंगल अंतर्दशा:
- इस समय में व्यक्ति को गुस्सा और आक्रामकता बढ़ सकती है।
- जातक को चोट, दुर्घटना या कानूनी मामलों में उलझने की आशंका की संभावना भी होती है।
- व्यक्ति को संयम से काम लेने पर इस समय को संभाला जा सकता है।
शनि महादशा का समय काल (Shani Mahadasha Time Period & Years)
- शनि महादशा की कुल अवधि: 19 वर्ष तक होती है।
- इस शनि महादशा का असर खासतौर पर 40 वर्ष की उम्र के बाद अधिक महसूस होता है।
- यदि शनि शुभ हो तो 40 के बाद बड़ी सफलता मिलती है।
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि अशुभ हो तो जातक के जीवन में लगातार परेशानियां आ सकती हैं।
शनि महादशा से प्रभावित प्रसिद्ध लोग (Celebrities with Shani Mahadasha)
ज्योतिष गणना के अनुसार शनि महादशा ने कई प्रसिद्ध हस्तियों के जीवन को प्रभावित किया है। निचे कुछ उदाहरण के लिए दिए है:
1. नरेंद्र मोदी:
- बचपन के समय में संघर्ष और फिर देश के प्रधानमंत्री बनकर भारत का नेतृत्व कर सुचारू रूप से चलना।
- शनि महादशा ने उन्हें अनुशासन, मेहनत तथा स्थिरता भी दी।
2. अमिताभ बच्चन:
- करियर में उतार-चढ़ाव, दिवालियापन तथा फिर शानदार वापसी से अच्छी ऊँचाइयों पर पहुंचे।
- इस व्यक्ति के शनि महादशा के दौरान "कौन बनेगा करोड़पति" टीवी शो ने उन्हें नई पहचान दी।
3. सचिन तेंदुलकर:
- क्रिकेट के क्षेत्र में संघर्ष और चोटों के बाद महान बल्लेबाज बनना।
- इस व्यक्ति को शनि महादशा ने धैर्य तथा मेहनत ने उन्हें नई ऊंचाई तक पहुंचाया।
शनि महादशा के असरदार उपाय (Shani Mahadasha Ke Upay & Remedies)
यदि आप भी शनि महादशा परेशान कर रही हो, तो ये निचे दिए गये उपाय लाभकारी हो सकते हैं:
- शनि मंत्र का जप करें: “ॐ शं शनैश्चराय नमः” का हर दिन 108 बार जाप करें।
- हनुमान जी की पूजा: हर मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।
- दान करें: शनि मंदिर में शनिवार के दिन काले तिल, उड़द दाल तथा सरसों के तेल का दान करें।
- गाय और कौवों को भोजन दे: गाय को रोटी तथा कौवों को भोजन देने से शनि दोष का प्रभाव कम होता है।
- नीलम रत्न: ज्योतिषीय सलाह लेकर नीलम (Blue Sapphire) रत्न को जरूर धारण करें।
निष्कर्ष:
यदि जातक के जीवन में शनि महादशा की सबसे बड़ी परीक्षा हो सकती है, लेकिन यही समय इंसान को अनुशासन, मेहनत तथा ईमानदारी का महत्व भी सिखाता है। यदि व्यक्ति के कर्म सही हों तो शनि महादशा में भी बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। शनि किसी के साथ अन्याय नहीं करते, वह केवल जातक को सिर्फ कर्मों का सही फल देता है।
दोस्तों हम उम्मीद करते है कि आज का यह मेरा ब्लॉग जानिए शनि महादशा के असर, सबसे मुश्किल दौर, अंतर्दशाएं और असरदार उपाय आपको पसंद आया होगा, यदि आप को अच्छा लगा तो आपके साथिओ और मित्रो को शेयर करें, ताकि उन्हें भी शनि महादशा के असर के बारे में सही जानकारी मिल सके। धन्यवाद!
FAQs - अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
कितने वर्षों की शनि महादशा होती है?
जी हाँ दोस्तों, शनि महादशा 19 वर्षों की होती है।
शनि महादशा में सबसे कठिन समय कौन सा होता है?
यदि बात करें तो शनि महादशा में सबसे कठिन समय राहु और केतु की अंतर्दशा में होता है।
शनि महादशा में सफलता कैसे मिलेगी?
जी हाँ, शनि महादशा में सफलता व्यक्ति को उसके मेहनत, अनुशासन तथा अच्छे कर्मों से ही मिलती है।
क्या शनि महादशा के बाद जीवन बेहतर हो जाता है?
जी हाँ, धैर्य तथा ईमानदारी से इस दौर को पार करने पर आपके जीवन में सुधार आता है।
शनि महादशा में कठिन परीक्षा कितने साल की होती है?
शनि महादशा में 19 साल की कठिन परीक्षा होती है।
इन्हें भी पढ़ें:-
जानिए Naukri पाने के लिए किस देवता की पूजा करनी चाहिए
जानिए कन्या के शीघ्र विवाह हेतु मंत्र, उपाय और सम्पूर्ण जानकारी
जाने आज कैसे कराए मन की इच्छा पूरी
जानिए नींद भगाने का मंत्र और घरेलू उपाय | नींद कम करने के लिए योग

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें