Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

जानिए कन्या के शीघ्र विवाह हेतु मंत्र, उपाय और सम्पूर्ण जानकारी

कन्या के शीघ्र विवाह हेतु मंत्र और उपाय - कई बार कन्या की उम्र विवाह योग्य हो जाने के पश्चात भी विवाह के योग नहीं बनते हैं। ऐसी परिस्थति में कन्या के माता-पिता चिंतित हो जाते हैं। कन्या का विवाह अगर योग्य समय पर नहीं हो पाता हैं, तो कन्या की उम्र बढ़ने के साथ अच्छे वर की भी प्राप्ति नहीं होती हैं।

kanya-ke-shighr-vivah-hetu-mantra-upay
कन्या के शीघ्र विवाह हेतु मंत्र, उपाय

    अगर आप भी कन्या के विवाह को लेकर परेशान हैं। आपकी कन्या की उम्र हो जाने के पश्चात भी विवाह के योग नहीं बन रहे है, तो आज हम कन्या के शीघ्र विवाह हेतु मंत्र और उपाय बताने वाले हैं। जिसे करने से आपकी कन्या का विवाह शीघ्र हो जाएगा और अच्छे वर की भी प्राप्ति होगी। 

    दोस्तों आज हम आपको इस ब्लॉग के माध्यम से कन्या के शीघ्र विवाह हेतु मंत्र और उपाय बताने वाले हैं। इसलिए हमारा यह ब्लॉग अंत तक जरुर पढ़े। तो आइये हम आपको इस बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करते है। 

    कन्या के शीघ्र विवाह हेतु मंत्र और उपाय

    अगर आप अपनी कन्या के लिए योग्य वर की तलाश करते करते थक गए हैं तथा आपकी कन्या की उम्र विवाह योग्य हो जाने के बाद भी विवाह के योग नहीं बन रहे है तो आपको नीचे दिए गया मंत्र और उपाय करना होगे। हमने कन्या के शीघ्र विवाह हेतु मंत्र और संपूर्ण विधि नीचे बताई हैं।

    कन्या के शीघ्र विवाह हेतु मंत्र

    हे गौरि शंकरार्धांगि यथा त्वं शंकरप्रिया।
    मां कुरु कल्याणि कान्तकातां सुदुर्लभाम्॥

    यह माँ कात्यायनी का बहुत ही प्रभावशाली मंत्र माना जाता हैं। जिसका जाप करने से कन्या के शीघ्र विवाह के योग बनते हैं तथा अच्छे वर की प्राप्ति होती हैं।

    ये भी पढ़े: शिवलिंग पर काली मिर्च चढ़ाने के फायदे



    यह मंत्र जाप करने से पहले आपको एक बाजोट पर माँ कात्यायनी यंत्र और कार्यसिद्धि माला को स्थापित करना हैं। इसके पश्चात ऊपर दिया गया मंत्र नियमित रूप से रोजाना एक माला जाप करना हैं। इस मंत्र का जाप आपको किसी निश्चित समय पर करना हैं तथा रोजाना एक ही आसन पर बैठकर इस मंत्र का जाप करे। 

    यह मंत्र जाप करने से शीघ्र ही मंत्र सिद्ध हो जाता हैं तथा माँ भगवती की कृपा से जल्दी ही कन्या का विवाह संपन्न हो जाता हैं। इसके अलावा आप कुछ और भी उपाय कर सकते हैं जो हमने नीचे बताए हैं।

    कन्या शीघ्र विवाह करने के लिए वास्तुदोष को दूर करे

    कई बार विवाह में वास्तुदोष भी अड़चन रूप हो सकता हैं। अगर आपकी कन्या का विवाह योग्य समय नहीं हो रहा है या फिर काफी कोशिश करने के बाद भी योग्य वर नहीं मिल पा रहा हैं तो आपको अपने घर के वास्तु पर भी ध्यान देना चाहिए।

    वास्तुशास्त्र के अनुसार ऐसा माना जाता है कि घर में गुरु का स्थान अगर दूषित हैं। जैसे की गुरु के स्थान पर गंदगी तथा कूड़ा कबाड़ा रखा हुआ है। तो इस कारण घर के शुभ कार्य तथा कन्या के विवाह में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए गुरु का स्थान साफ़ रखे। 

    इसके अलावा कन्या के शीघ्र विवाह के लिए कन्या का कमरा उत्तर-पश्चिम दिशा में रखे. तथा कन्या के हाथो बृहस्पती देव की पूजा-अर्चना करवाए। इससे कन्या का शीघ्र विवाह हो जाएगा तथा अच्छे वर की भी प्राप्ति होगी।

    कन्या के शीघ्र विवाह के लिए शिव - पार्वती की पूजा करे

    भगवान शिव और पार्वती जल्दी प्रसन्न होने वाले देवी-देवता माने जाते हैं। अगर आप घर के ईशान कोण में शिव-पार्वती की प्रतिमा स्थापित करके नियमति रूप से उनकी पूजा करते हैं, तो कन्या का शीघ्र विवाह हो जाता हैं। कन्या को शीघ्र विवाह के लिए तथा मनचाहा वर पाने के लिए पार्वती मंगल का पाठ करना चाहिए। 

    हमने जो मंत्र और उपाय बताए है वह बहुत ही प्रभावशाली माने जाते है। इसलिए जिन कन्या के विवाह में विलंब हो रहा हैं। उन्हें यह मंत्र जाप और उपाय जरुर करना चाहिए। इससे आपको कुछ ही दिनों मे परिवर्तन दिखाई देगा।

    कन्या के शीघ्र विवाह के लिए उपाय

    कन्या की जल्दी शादी के लिए घर में सकारात्मक ऊर्जा और धार्मिक आस्था का बड़ा प्रभाव डालती है। यदि आप माता-पिता है तो सबसे पहले आपकी हर शुक्रवार के दिन माँ लक्ष्मी और भगवान विष्णु जी की पूजा करनी चाहिए, तथा अपनी कन्या को पीले वस्त्र पहनाकर मंदिर में प्रसाद चढ़ाने को बोलना चाहिए। तथा सप्ताह के हर गुरुवार को व्रत रखना और उस दिन केले के पेड़ की पूजा करना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। यदि आप के ऊपर राहु-केतु के प्रभाव है तो ऐसे शांति के लिए नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। ऐसा अगर संभव हो तो गाय को गुड़ तथा रोटी खिलाएँ। इन सभी सरल उपायों को करने से जल्दी शादी की बाधाएँ कम होती हैं और शीघ्र बहुत अच्छे घर से रिश्तों की आने की संभावना बढ़ती है।

    ये भी पढ़े: जानें साल 2026 में शुभ विवाह मुहूर्त, मैरिज तिथि लिस्ट यहाँ देखें!

    शीघ्र विवाह के लिए अपनाएं ये टोटके

    गुरुवार को व्रत और पूजा: शीघ्र शादी के लिए गुरुवार के दिन व्रत रखना और मंदिर में जाकर भगवान विष्णु-लक्ष्मी की पूजा करने से शादी में आ रही रुकावटों को दूर करने में बेहद प्रभावी उपाय माना जाता है। इस दिन पीले वस्त्र को धारण करके पूजा करने से और भी जल्दी शुभ समाचार मिलता है।

    पास के मंदिर में दीपक जलाना: शीघ्र विवाह के लिए हर शुक्रवार को घर के पास के मदिर में शिव-पार्वती या राधा-कृष्ण को सरसों के तेल का दीपक जलाएँ चाहिए। यह टोटका को करने से रिश्तों में मिठास और विवाह योग को भी मजबूत बनता है।

    गौ की सेवा का महत्व: हर वीक आपको गाय को गुरुवार या सोमवार के दिन रोटी, गुड़ और हरी घास खिलाना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपके ग्रहदोष शांत होते हैं तथा विवाह में आ रही देरी भी कम होती है।

    कन्या दान और गरीब बेटियों की मदद: शीघ्र शादी के लिए किसी जरूरतमंद लड़की को कपड़े, भोजन और पढ़ाई में मदद करना अत्यंत ही फलदायी माना गया है। ऐसा करने से आपको जल्दी शुभ प्रस्ताव मिलने लगते हैं।

    मंदिर में पीले चावल चढ़ाना: पास के मंदिर में जा कर गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के चरणों में हल्दी मिले चावल अर्पित करने से विवाह योग को अधिक बल मिलता है और ऐसा करने से सौभाग्य बढ़ाता है।

    हनुमान चालीसा का पाठ: रोज शाम के समय हनुमान चालीसा का पाठ करने से आपके ऊपर चल रहे राहु-केतु का प्रभाव भी कम होता है और शादी-विवाह में आ रही अड़चने दूर होती हैं।



    निष्कर्ष

    दोस्तों आज हमने आपको इस ब्लॉग के माध्यम से कन्या के शीघ्र विवाह हेतु मंत्र और उपाय बताए हैं। हम उम्मीद करते है की आज का हमारा यह ब्लॉग आपके लिए उपयोगी साबित हुआ होगा। अगर उपयोगी साबित हुआ है तो आगे जरुर शेयर कर।

    दोस्तों हम आशा करते है की आपको हमारा यह कन्या के शीघ्र विवाह हेतु मंत्र और उपाय ब्लॉग अच्छा लगा होगा। धन्यवाद!

    यदि शीघ्र विवाह हेतु के और भी विस्तार से जानने के लिए अभी प्रसिद्ध ज्योतिष से बात करे / Talk to Astrologer और पाएं सही धार्मिक मार्गदर्शन!

    FAQs

    ज्योतिष शास्त्र में शीघ्र विवाह के कई उपाय बताए?

    जी हाँ, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरुवार को व्रत, मंदिर में दीपक जलना, गौ माता की सेवा, गरीब बेटियों की मदद करना और पीले चावल चढ़ाना ये सब शीघ्र विवाह के कारगर उपाय है।

    विवाह में हो रही है देरी तो करें इन मंत्रों का जाप?

    यदि विवाह में देरी हो रही हो तो हर दिन “ॐ नमः भगवते वासुदेवाय” और “ॐ शुक्लाम्बरधराय नमः” मंत्रों का अपनी श्रद्धा के अनुसार जाप करें। ऐसा करने से बाधाएँ दूर होगी और आपके विवाह योग को जल्दी मजबूती मिलेगी।

    शीघ्र विवाह के लिए क्या उपाय करने चाहिए?

    शीघ्र विवाह के लिए हर गुरुवार को व्रत रखें, तथा भगवान विष्णु-लक्ष्मी की पूजा करें, प्रत्येक शुक्रवार को दीपक जलाएँ और हर दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से विवाह बाधाएँ दूर होगी और शुभ रिश्ते आने लगेंगे।

    शिवलिंग पर क्या चढ़ाने से शादी जल्दी होती है?

    यदि आप जल्दी शादी होने के लिए सोचा रहे है तो आपको शिवलिंग पर कच्चा दूध, जल, सफेद पुष्प और बेलपत्र चढ़ाना बहुत ही शुभ माना जाता है। यह आपको हर सोमवार के दिन यह पूजा नियमित रूप से करने पर विवाह में आ रही रुकावटें बहुत कम होती हैं।

    विवाह होने से पहले क्या संकेत मिलता है?

    विवाह से पहले अक्सर आपके जीवन में सकारात्मक संकेत का दिखाई देना, जैसे अचानक से अच्छे-अच्छे रिश्तों का आना, आपका मन का शांत होना, आपके घर में अनुकूल माहौल बनना तथा देवी-देवताओं को सपने में देखना। ये सब शुभ संकेत विवाह योग की ओर मुख्य रूप से इशारा करते हैं।

    जल्दी शादी के लिए किसकी पूजा करनी चाहिए?

    जी हाँ, जल्दी शादी के लिए भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी तथा शिव-पार्वती की पूजा करनी चाहिए।

    शादी में रुकावट आ रही है तो क्या उपाय करें?

    यदि शादी में रुकावट आ रही है तो गुरुवार को व्रत करे और गरीब लोगो की मदत करें तथा मंदिर में दीपक जलाये और काऊ को रोटी- गुड़ खिलाये।

    शीघ्र विवाह के लिए किस देवता की पूजा करनी चाहिए?

    शीघ्र विवाह के लिए के लिए भगवान विष्णु तथा माँ लक्ष्मी की पूजा करें।

    इन्हें भी पढ़ें:-

    जानें सुहागन स्त्री को बाल कब धोना चाहिए

    पूर्णिमा का व्रत क्यों किया जाता है

    शिवलिंग पर इलायची चढ़ाने के फायदे

    तुलसी की माला कब नहीं पहननी चाहिए

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ
    * Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

    Top Post Ad

    Below Post Ad