तुलसी की माला कब नहीं पहननी चाहिए - हिन्दू सनातन धर्म में तुलसी का पौधा बहुत ही पूजनीय और वंदनीय माना जाता हैं। इसलिए तो काफी लोग अपने घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाते हैं, और उसकी पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसा माना जाता है कि घर में तुलसी का पौधा लगाने से घर में माता लक्ष्मी का वास बना निरंतर रहता हैं। जिनके आशीर्वाद से हमे निरंतर धन की प्राप्ति होती रहती हैं।
![]() |
| तुलसी की माला कब नहीं पहननी चाहिए |
जिस प्रकार तुलसी के पौधा का महत्व (Importance of Tulsi plant) होता हैं। बिल्कुल उसी प्रकार तुलसी माला का भी विशेष महत्व होता हैं। काफी लोग जाप आदि करने के लिए गले में पहनने के लिए तुलसी माला का उपयोग करते हैं।
तुलसी माला (Tulsi garland) पहनने के भी ढेर सारे लाभ हैं। लेकिन तुलसी की माला पहनने के भी कुछ महत्व पूर्ण नियम होते हैं। जिसके बारे में आज हम आपको इस ब्लॉग के माध्यम से बताने वाले हैं। इसलिए आज का हमारा यह ब्लॉग आप अंत तक जरुर पढ़े।
दोस्तों आज हम आपको इस ब्लॉग के माध्यम से बताने वाले है कि तुलसी की माला कब नहीं पहननी चाहिए। इसके अलावा इस टॉपिक से जुड़ी अन्य और भी जानकारी प्रदान करने वाले हैं। तो आइये हम आपको इस बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करते हैं।
तुलसी की माला कब नहीं पहननी चाहिए
कुछ स्थिति में तुलसी की माला पहनने की मनाई है। जिसके बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी हमने नीचे प्रदान की हैं:
- अगर आप लहसुन और प्याज का सेवन करते हैं, तो आपको तुलसी की माला नही पहननी चाहिए।
- अगर आप शराब, मास और मदिरे का सेवन कर रहे हैं, तो इस स्थिति में भी आपको तुलसी की माला नही पहननी चाहिए।
- अगर आप शौचालय में जा रहे हैं, तो इस दौरान अपने साथ तुलसी की माला ना लेकर जाए। तुलसी की माला शौचालय में ले जाना वर्जित माना जाता हैं।
- जब आप प्रणय संबंध बना रहे हैं। उस दौरान भी आपको तुलसी की माला पहनने से बचना चाहिए।
- अगर आपके हाथ अशुद्ध हैं, तो ऐसी स्थिति में आपको तुलसी की माला को गंदे हाथ से छूने से बचना चाहिए।
- अगर कोई जातक तुलसी की माला धारण करता हैं, और तुलसी की माला का उपयोग जाप में भी करता हैं तो जिस तुलसी की माला से आप जाप करते हैं। उसे कभी भी धारण नही करना चाहिए। धारण करने वाली और जाप करने वाली दोनों ही तुलसी की माला अलग-अलग होनी चाहिए।
तुलसी की माला कौन पहन सकता है
वैसे तो तुलसी की माला हर को व्यक्ति पहन सकता हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुलसी की माला महिला और पुरुष दोनों ही पहन सकते हैं। लेकिन आप भगवान विष्णु और भगवान कृष्ण के उपासक है, और उनकी पूजा अर्चना करते हैं तो ऐसे लोगो को विशेष रूप से तुलसी की माला पहननी चाहिए।
ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार यदि बात करें तुलसी की माला धारण करने के बहुत कुछ लाभ हैं। तुलसी के माला पहनने के बाद आपके मन में सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बना रहता हैं। इससे आप भगवान से जुड़े रहते हैं और आपको अच्छे कार्य करने की प्रेरणा मिलती हैं।
ये भी पढ़े: जानें क्या है रहस्य नवरात्रि में सिलाई करनी चाहिए या नहीं
तुलसी माला के साइड इफेक्ट्स
वैसे तो आज दिन तक तुलसी माला धारण करने के बाद कोइ भी साइड इफेक्ट नही दिखे हैं। इससे आपको लाभ ही लाभ होता हैं।
लेकिन तुलसी की माला धारण करने के बाद कुछ नियम का पालन करना होता हैं। अगर आप नियम का पालन नही करते हैं, तो आपको साइड इफेक्ट दिख सकते हैं। जिसके बारे में हमने नीचे जानकारी प्रदान की हैं:
- अगर आप तुलसी की माला धारण करने के बाद मास और मदिरे का सेवन करते हैं, तो इससे आपको हानि हो सकती हैं।
- इसके अलावा आप तुलसी की माला धारण करने के बाद गंदे हाथ से माला को छूते है। या फिर माला के साथ शौचालय में जाते हैं, तो इससे आपको साइड इफेक्ट हो सकते हैं। इससे आपके जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता हैं।
- अगर आप तुलसी की माला के साथ रुद्राक्ष की माला धारण करते हैं, तो इससे भी आपको नुकसान हो सकता हैं।
- इसलिए तुलसी की माला धारण करने के बाद इससे होने वाले साइड इफेक्ट से बचने के लिए नियमो का पालन अवश्य करे। अगर आप नियमो का पालन करते हैं, तो आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां होगी। आपको बहुत लाभ ही लाभ प्राप्त होगा।
निष्कर्ष
दोस्तों आज हमने आपको इस ब्लॉग के माध्यम से बताया है कि तुलसी की माला कब नहीं पहननी चाहिए। इसके अलावा इस टॉपिक से जुडी अन्य और भी जानकारी प्रदान की हैं।
हम उम्मीद करते है की आज का हमारा यह ब्लॉग आपके लिए उपयोगी साबित हुआ होगा। अगर उपयोगी साबित हुआ हैं, तो आगे जरुर शेयर करे। ताकि अन्य लोगो तक भी यह महत्वपूर्ण जानकारी पहुंच सके।
दोस्तों हम आशा करते है की आपको हमारा तुलसी की माला कब नहीं पहननी चाहिए ब्लॉग अच्छा लगा होगा। धन्यवाद!
FAQs
तुलसी माला पहनने के बाद क्या नहीं करना चाहिए
तुलसी माला पहनने के बाद आपको मांस-मदिरा का सेवन, झूठ बोलना, अपशब्द कहना, अपवित्र स्थानों पर जाना, क्रोध करना और किसी का अपमान नहीं करना चाहिए। शुद्धता, संयम और श्रद्धा हमेसा बनाए रखें।
क्या महिलाएं तुलसी की माला पहन सकती हैं
जी हाँ, महिलाएं तुलसी की माला पहन सकती हैं। यह माला पवित्रता, स्वास्थ्य और मानसिक शांति देती है। बस इसे पहनकर शुद्धता, सात्त्विक आचरण और नियमों का पालन करना बहुत ही आवश्यक माना जाता है।
तुलसी की माला से कौन सा जाप करना चाहिए
तुलसी की माला से प्रायः “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय”, “हरे कृष्ण हरे राम” या “ॐ नारायणाय नमः” मंत्र का जाप करना बहुत ही श्रेष्ठ माना जाता है। यह मन, शरीर और आत्मा को शुद्ध करता है।
क्या तुलसी की माला हर कोई पहन सकता है
जी हाँ, तुलसी की माला हर कोई पहन सकता है। इस माला को धारण करने से पवित्रता, संरक्षण और मानसिक शांति प्रदान मिलती है। बस पहनते समय सात्त्विक आचरण, शुद्धता और सम्मानपूर्ण का व्यवहार बनाए रखना चाहिए।
तुलसी की माला किस दिन पहननी चाहिए
आपको बता दे कि तुलसी की माला बुधवार या गुरुवार को, प्रातः स्नान के बाद शुभ मुहूर्त में पहननी चाहिए। इस दिन इसे धारण करना अत्यंत ही पवित्र माना जाता है और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान होता है।
ये भी पढ़े:

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें