Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

गांव की बेटी बनी आर्मी लेफ्टिनेंट! UPSC पास कर अनुष्का सिंह ने किया कमाल, इलाके में जश्न का माहौल

Ghazipur News: गाजीपुर जिले के जमानियां क्षेत्र के गोंहदा गांव की रहने वाली अनुष्का सिंह ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर पूरे इलाके का नाम रोशन कर दिया है। उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सीडीएस (Combined Defence Services) परीक्षा पास कर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

village-girl-anushka-singh-becomes-army-lieutenant

जैसे ही अनुष्का की इस सफलता की खबर गांव और आसपास के इलाकों में पहुंची, परिवार और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोग उन्हें बधाई देने के लिए उनके घर पहुंचने लगे।

अनुष्का के पिता अखिलेश कुमार सिंह और उनके चाचा अमरेश कुमार सिंह (पूर्व प्रधानाचार्य) के अनुसार, वह बचपन से ही पढ़ाई में बेहद मेधावी रही हैं। उनकी शुरुआती पढ़ाई एयर फोर्स स्कूल, जोधपुर, केंद्रीय विद्यालय, बाड़मेर और आर्मी पब्लिक स्कूल, क्लेमेंट टाउन, देहरादून से हुई।

स्कूल शिक्षा पूरी करने के बाद अनुष्का ने एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा से स्नातक की पढ़ाई की। यहां भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।

अनुष्का की इस उपलब्धि पर परिवार, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनकी मां नीतू सिंह ने कहा कि उनकी बेटी ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे इलाके का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने यह भी कहा कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं हैं।

भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित होकर देश सेवा का यह गौरवपूर्ण अवसर पाने पर अनुष्का सिंह को चारों ओर से बधाइयां मिल रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad