Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

भदौरा में रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा रोड ओवरब्रिज! करोड़ रुपये की स्वीकृत, जाम समस्या होगी खत्म

Ghazipur News: भदौरा इलाके के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। भदौरा रेलवे स्टेशन के पूर्व में स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 84-B पर जल्द ही सड़क ओवरब्रिज (ROB) बनने जा रहा है। इस परियोजना को लेकर काम तेज कर दिया गया है और इसके लिए 57.66 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया जा चुका है। शुरुआती तकनीकी प्रक्रियाएं भी पूरी कर ली गई हैं।

a-road-overbridge-will-be-built-at-the-railway-crossing-in-bhadaura

जानकारी के मुताबिक, यह रोड ओवरब्रिज वित्तीय वर्ष 2023-24 में रेलवे की 100 प्रतिशत लागत सहभागिता योजना के तहत बनाया जाएगा। परियोजना के लिए कुल 57.66 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल चुकी है, जिससे निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है।

इस ओवरब्रिज के बनने से भदौरा रेलवे क्रॉसिंग पर अक्सर लगने वाले लंबे जाम से लोगों को राहत मिलेगी। अभी यहां ट्रेन गुजरने के दौरान फाटक बंद होने पर राहगीरों, व्यापारियों और स्थानीय निवासियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है। पुल बनने के बाद यातायात काफी सुगम हो जाएगा।

परियोजना को लेकर प्रारंभिक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। निर्माण स्थल पर दो बार मिट्टी परीक्षण (Soil Test) भी कराया जा चुका है, जिससे निर्माण कार्य की तकनीकी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

इस संबंध में रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने राज्यसभा सदस्य संगीता बलवंत को पत्र लिखकर परियोजना की जानकारी दी है। पत्र में बताया गया है कि आरओबी निर्माण के लिए जरूरी प्रक्रियाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

ओवरब्रिज बनने की खबर से इलाके के लोगों में खुशी का माहौल है। गुड्डू अग्रहरी, डॉ. अंजू सिन्हा, रमेश कुशवाहा, तौहीद खान, खान अप्पू और शब्बीर अहमद खान समेत कई स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात बताया है। उनका कहना है कि पुल बनने से रोज लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और आने-जाने में काफी सुविधा होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad