Responsive Ad Slot

VASTU SOLUTION

vastu

महिलाओं को बजरंग बाण का पाठ क्यों नहीं करना चाहिए - जानें क्या है रहस्य

महिलाओं को बजरंग बाण का पाठ क्यों नहीं करना चाहिए - आज के कलयुग के समय में हनुमान जी ही एक ऐसा देवता है जो जाग्रत देवता माने जाते हैं।

शुक्रवार

/ by Sandeep Kumar Sharma

महिलाओं को बजरंग बाण का पाठ क्यों नहीं करना चाहिए - आज के कलयुग के समय में हनुमान जी ही एक ऐसा देवता है जो जाग्रत देवता माने जाते हैं। यानी की हनुमानजी इस सृष्टि में आज भी मौजूद है। हनुमानजी की पूजा अर्चना करने से भक्त के सभी दुखो का नाश होता हैं और मनुष्य को कष्टों से मुक्ति मिलती हैं।

mahilao-ko-bajarang-baan-ka-path-kyo-nhi-karna-chahie-janiye
महिलाओं को बजरंग बाण का पाठ क्यों नहीं करना चाहिए

वैसे तो हनुमानजी की कृपा पाने के लिए काफी कुछ किया जा सकता हैं। लेकिन ऐसा माना जाता है की बजरंग बाण का पाठ करने से हनुमानजी जल्दी प्रसन्न होते हैं और भक्तो की जल्दी सुनते हैं। क्योंकि बजरंग बाण का पाठ हनुमानजी का पाठ माना जाता हैं।

दोस्तों आज हम आपको इस ब्लॉग के माध्यम से बताने वाले है की महिलाओं को बजरंग बाण का पाठ क्यों नहीं करना चाहिए। इसके अलावा इस टॉपिक से जुडी अन्य और भी जानकारी प्रदान करने वाले हैं तो यह सभी महत्वपूर्ण जानकारी पाने के लिए आज का हमारा यह ब्लॉग अंत तक जरुर पढ़े, तो आइये हम आपको इस बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करते हैं।

महिलाओं को बजरंग बाण का पाठ क्यों नहीं करना चाहिए

आज के कलयुग के समय में परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए और दुखो से मुक्ति पाने के लिए बजरंग बाण का पाठ किया जाता हैं। इससे हनुमानजी जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तो की सभी मनोकामना पूर्ण करते हैं।

लेकिन ऐसा माना जाता है कि बजरंग बाण का पाठ सिर्फ पुरुष ही कर सकते हैं। महिलाएं बजरंग बाण का पाठ नही कर सकती हैं।

हमारे पुराने धर्म शास्त्रों में भी बताया गया है कि महिलाओं को बजरंग बाण का पाठ नही करना चाहिए। इसके पीछे यह वजह मानी जाती है कि हनुमान जी महिलाओं को माता के समान मानते हैं और कोई माता इनके सामने झुके यह उनको पसंद नही हैं।

इससे हनुमानजी नाराज हो जाते हैं पवन पुत्र हनुमान जी स्वयं स्त्री जाती को नमन करते हैं। इसके अलावा हनुमानजी ब्रह्मचारी माने जाते हैं। इसलिए महिलाओं को हनुमानजी को छूना वर्जित माना जाता हैं। इन सभी कारणों से महिलाओं को बजरंग बाण का पाठ नही करना चाहिए।

ये भी पढ़े: हनुमान जयंती 2026 कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

हनुमानजी की पूजा में महिलाओं को नही करने चाहिए यह काम

हनुमानजी की पूजा में महिलाओं को कुछ नियम का पालन करना होता हैं। कुछ काम होते है जिसे महिलाओं को हनुमानजी की पूजा में नही करने चाहिए। जिसके बारे में हमने नीचे जानकारी प्रदान की हैं:

  • महिलाओं को हनुमान जी की पूजा में कभी भी जनेऊ अर्पित नही करनी चाहिए।
  • माताओ को हनुमान जी को अपने हाथ से कभी भी सिंदूर नही लगाना चाहिए क्योंकि हनुमान जी ब्रह्मचारी माने जाते हैं और महिलाओं के द्वारा हनुमान जी को छूना वर्जित माना जाता हैं।
  • महिलाओ को हनुमान जी का बजरंग बाण का पाठ नही करना चाहि। क्योंकि हनुमान जी महिलाओं को अपनी माता के समान मानते हैं। वह स्वयं स्त्री जाती को नमन करते हैं।
  • किसी भी महिला को हनुमान जी को चोला चढाने से भी बचना चाहिए।
  • अगर कोई स्त्री रजस्वला हो जाती है, तो हनुमान जी से जुड़े किसी भी कार्य को नही करना चाहिए।
  • महिलाओं को हनुमान जी के चरण स्पर्श करने से भी बचना चाहिए।
  • महिलाओं को हनुमान जी के कोई भी लंबे अनुष्ठान करने से भी बचना चाहिए।
  • महिलाओं को हनुमान जी को कपड़ो का जोड़ा भी समर्पित करने से बचना चाहिए।
  • महिलाओं को हनुमान जी को पंचामृत स्नान नही करवाना चाहिए।

हनुमान जी की पूजा में महिलाऐं क्या क्या कर सकती है

हनुमान जी की पूजा में महिलाएं नीचे दिए गये कार्य कर सकती हैं:

  • महिलाएं हनुमान जी को धुप दीप कर सकती हैं।
  • महिलाएं हनुमान जी को अपने हाथ से बनाया हुआ भोग लगा सकती हैं।
  • महिलाएं हनुमान जी को गूगल धुप आदि कर सकती हैं।
  • महिलाएं हनुमान जी की आराधना के लिए हनुमान चालीसा, संकट मोचन, सुंदरकांड आदि के पाठ कर सकती हैं।

बजरंग बाण रोज पढ़ने से क्या होता है?

बजरंग बाण रोज पढने से ढेर सारे लाभ मिलते हैं। जिसके बारे में हमने नीचे जानकारी प्रदान की हैं:

  • बजरंग बाण का पाठ रोजाना करने से हमारा स्वास्थ्य अच्छा बना रहता हैं। हमे लंबी बीमारियों से छुटकारा मिलता हैं।
  • अगर कोई जातक रोजाना बजरंग बाण का पाठ करता हैं, तो उसके घर में हमेशा के लिए खुशियाँ बनी रहती हैं।
  • जिस घर में रोजाना बजरंग बाण का पाठ होता हैं। ऐसे घर में कभी भी नेगेटिव ऊर्जा नही आती हैं।
  • बजरंग बाण का पाठ करने वाला जातक जीवन में हर एक सफलता पाने में सक्षम होता हैं।
  • बजरंग बाण का पाठ करने से संतान सुख की भी प्राप्ति होती हैं।
  • बजरंग बाण का पाठ करने से व्यक्ति के जीवन से आर्थिक तंगी दूर होती हैं और धन की प्राप्ति होती हैं।
  • बजरंग बाण का पाठ सुख प्रदान करने वाला माना जाता हैं। यह पाठ करने से आपकी सभी प्रकार की मनोकामना पूर्ण होती हैं।
  • बजरंग बाण का पाठ करने से हनुमान जी की कृपा से आपके जीवन के सारे संकट खत्म हो जाते है। आपके सारे काम आसानी से पूर्ण होने लगते हैं।

सबसे शक्तिशाली चालीसा कौन सा है?

हनुमान चालीसा ही सबसे शक्तिशाली चालीसा मानी जाती हैं। हनुमान चालीसा से जुडी कुछ बातो को ध्यान में रखे:

  • हनुमान चालीसा का पाठ आपको कम से कम 7, 11 और 21 बार जरुर करना चाहिए।
  • हनुमान चालीसा का पाठ स्वच्छ होकर ही करना चाहिए।
  • हनुमान चालीसा का पाठ करने के दौरान अपने मन में बुरे विचार ना लाये।
  • हनुमान चालीसा का पाठ करने वाले जातक को पराई स्त्री पर बुरी नजर कभी नही रखनी चाहिए।
  • अगर आप हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं, तो कम से 5 मिनिट तक अवश्य करे और शांत गति के साथ पाठ करे।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

बजरंग बाण का पाठ कितनी बार करना चाहिए?

अगर आप बजरंग बाण का पाठ करते हैं, तो आपको कम से 7, 11 या 21 बार बजरंग बाण का पाठ करना चाहिए।

बजरंग बाण का पाठ कब करना चाहिए?

बजरंग बाण का पाठ जातक शनिवार और मंगलवार के दिन कर सकते हैं।

बजरंग बाण का पाठ कब ना करे?

बजरंग बाण का पाठ करने के दौरान आपको कुछ नियम ध्यान में रखने होते हैं जैसे की ब्रह्मचर्य का पालन करना, मांस मदिरा नही खाना, महिलाएं मासिक धर्म में बजरंग बाण का पाठ ना करे।

बजरंग बाण का पाठ महिआओं को करना चाहिए या नही?

महिआओं को बजरंग बाण का पाठ नहीं करना चाहिए क्योकि सभी महिलाओं हनुमान जी माता मानते है।

बजरंग बाण का पाठ कितने दिन करना चाहिए?

बजरंग बाण का पाठ आमतौर पर आप 21 दिनों तक कर सकते है। इसे करने से आपकी सभी मनोकामनाएँ पूरी होने में मदद मिलता है।

क्या बजरंग बाण का पाठ रोज कर सकते हैं?

जी हाँ, बजरंग बाण का पाठ रोज़ किया जा सकता है। बशर्ते आपको यह पाठ श्रद्धा से करना चाहिए।

निष्कर्ष

दोस्तों आज हमने आपको इस ब्लॉग के माध्यम से बताया है महिलाओं को बजरंग बाण का पाठ क्यों नहीं करना चाहिए। इसके अलावा इस टॉपिक से जुडी अन्य और भी जानकारी प्रदान की हैं।

हम उम्मीद करते है की आज का हमारा यह ब्लॉग आपके लिए उपयोगी साबित हुआ होगा। अगर उपयोगी साबित हुआ हैं तो आगे जरुर शेयर करे । ताकि अन्य लोगो तक भी यह महत्वपूर्ण जानकारी पहुंच सके।

दोस्तों हम आशा करते है की आपको हमारा यह महिलाओं को बजरंग बाण का पाठ क्यों नहीं करना चाहिए - जानें क्या है रहस्य ब्लॉग अच्छा लगा होगा। धन्यवाद!

इन्हें भी पढ़ें:-

जानें सुहागन स्त्री को बाल कब धोना चाहिए

परीक्षा में पास होने के लिए चौपाई और मंत्र

सोमवार को शिवलिंग पर क्या चढ़ाना चाहिए

जानिए नींद भगाने का मंत्र और घरेलू उपाय

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

Don't Miss
© all rights reserved
made with by DildarNagar