Responsive Ad Slot

परीक्षा में टॉप करने के टोटके | परीक्षा में पास होने के लिए चौपाई और मंत्र

कोई टिप्पणी नहीं

सोमवार

परीक्षा में पास होने के लिए चौपाई और मंत्र - हर विधार्थी के जीवन में परीक्षा की घड़ी बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। हर एक माता-पिता चाहते है कि उनकी संतान परीक्षा में टॉप आए और परिवार का नाम रोशन करके अपना भविष्य भी उज्जवल बनाए।

pariksha-me-top-krne-ke-totke-chaupai-mantra-janiye
परीक्षा में टॉप करने के टोटके, चौपाई और मंत्र

    परीक्षा की तैयारी करने के लिए शांत मन और ठंडे दिमाग से पढना पड़ता हैं। कुछ बच्चो को पढाई में दिलचस्पी नहीं होती हैं, तो बीना रूचि के पढाई करते हैं।

    तो कुछ बच्चो को पढाई करने के बाद भी याद नहीं रहता हैं और फिर वह परीक्षा में कुछ भी लिखकर आ जाते हैं। हर विधार्थी यही चाहता है कि वह परीक्षा में टॉप आए।

    लेकिन टॉप आना विधार्थी के लिए मुश्किल काम हो जाता हैं। लेकिन हम आपकी इस मुश्किल को घड़ी इस ब्लॉग के माध्यम से दूर करेगे। इसलिए हमारा यह ब्लॉग आप लोग अंत तक जरुर पढ़े।

    दोस्तों आज हम आपको इस ब्लॉग के माध्यम से परीक्षा में टॉप करने के टोटके तथा परीक्षा में पास होने के लिए चौपाई और मंत्र के बारे में बताने वाले हैं, तो आइये हम आपको इस बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करते हैं।

    ये भी पढ़े: जिद्दी बच्चों को सुधारने के टोटके



    परीक्षा में टॉप करने के टोटके

    परीक्षा में टॉप करने के कुछ टोटके हमने नीचे बताए हैं। जिसे करने से आप परीक्षा में अवश्य ही टॉप आएगे:

    • परीक्षा में टॉप होने के लिए परीक्षा के कुछ दिन पहले से ही मिश्री और तुलसी के पत्तो का सेवन करना शुरू कर दे और परीक्षा के दिन भी मिश्री और तुलसी के 11 पत्ते खाकर परीक्षा देने के लिए जाए। यह एक टोटका है जो आपको परीक्षा में टॉप कराने में मदद करेगा।
    • परीक्षा में टॉप करने के लिए आपके रूम में माता सरस्वती की प्रतिमा लगाकर रखे। इससे आपको पॉजिटिव ऐनर्जी मिलेगी और पढ़ा हुआ आपको याद रहेगा।
    • परीक्षा में टॉप करने के लिए आपके पास या आपकी बुक में एक मोरपंख हमेशा के लिए रखे। इससे आपका दिमाग शांत रहेगा और पढ़ा हुआ याद रहने की शक्ति बढ़ेगी।
    • परीक्षा में टॉप करने के लिए परीक्षा के दिन अपने माथे पर केसर का तिलक लगाकर जाए। घर के बड़ो का आशीर्वाद लेकर ही परीक्षा देने के लिए जाए।
    • परीक्षा में टॉप करने के लिए आप तीन तुलसी के पत्ते लेकर हनुमानजी के मंदिर में चढ़ा दीजिए। इसमें से एक पत्ता आप अपने पास रखे। इससे हनुमानजी की शक्ति आपके आसपास रहेगी और आपको परीक्षा में घबराहट नहीं होगी। इस कारण आप अच्छा लिख पाएगे। यह टोटका आपको परीक्षा शुरू होने के कुछ दिन पहले से शुरू करके परीक्षा के दिन तक रोजाना करना हैं।
    • परीक्षा में टॉप करने के लिए गीता के 11 और 12 नंबर के श्लोक का पाठ करना चाहिए तथा पाठ करते समय भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा अपने पास रखनी चाहिए। यह उपाय आपको टॉप कराने में मदद करेगा।
    • परीक्षा में टॉप करने के लिए सूर्य भगवान को अक्षत चावल और कुमकुम मिश्रित जल अर्पित करे। इससे आप अवश्य ही परीक्षा में टॉप होगे। जब परीक्षा देने के लिए जाए तब माँ सरस्वती से प्रार्थना करके तथा उनके आशीर्वाद लेकर घर से निकले। इससे आपमें पॉजिटिव ऐनर्जी बनी रहेगी।

    परीक्षा में पास होने के लिए चौपाई

    परीक्षा में पास होने के लिए चौपाई हमने नीचे बताई हैं, जिसे आप ध्यान से देखे:

    हर तरह की परीक्षा में पास होने के लिए चौपाई

    जेहि पर कृपा करहिं जनुजानी।
    कवि उर अजिर नचावहिं बानी।।
    मोरि सुधारहिं सो सब भांती।
    जासु कृपा नहिं कृपा अघाती।।

    परीक्षा में पास होने के लिए मंत्र

    परीक्षा में पास होने के लिए नीचे दिए गए इस विशेष मंत्रो का जाप करे:

    ओम शारदा माता ईश्वरी, मै नित सुमरि तोय, हाथ जोड़ अरजी करू विद्या वर दे मोय

    गुरु गृहन गए पढ़न रघुराई, अल्पकाल विद्या सब आई

    परीक्षा में पास होने के लिए इन मंत्रो को नियमित रूप से जाप करे। इन मंत्रो के जाप करने की कोई भी विधि नहीं हैं। आप जब चाहे इन मंत्रो का जाप कर सकते हैं। आप प्रातकाल: उठकर दिन भर भी इस मंत्र का जाप कर सकते हैं।

    ये भी पढ़े: जानिए प्रसिद्ध होने के उपाय | मान-सम्मान के लिए मंत्र 



    निष्कर्ष

    दोस्तों आज हमने आपको इस ब्लॉग के माध्यम से परीक्षा में टॉप करने के टोटके तथा परीक्षा में पास होने के लिए चौपाई और मंत्र बताए है। हम उम्मीद करते है की आज का हमारा यह ब्लॉग आपके लिए उपयोगी साबित हुआ होगा। अगर उपयोगी साबित हुआ है, तो आगे जरुर शेयर करे।

    दोस्तों हम आशा करते है की आपको हमारा यह परीक्षा में टॉप करने के टोटके - परीक्षा में पास होने के लिए चौपाई और मंत्र ब्लॉग अच्छा लगा होगा। धन्यवाद !

    इन्हें भी पढ़ें:-

    शिवलिंग पर दूर्वा कैसे चढ़ाएं

    सोमवार को शिवलिंग पर क्या चढ़ाना चाहिए

    जानिए नींद भगाने का मंत्र और घरेलू उपाय

    जाने बच्चों को सुधारने के टोटके | जिद्दी बच्चों को सुधारने के टोटके

    कोई टिप्पणी नहीं

    जिद्दी बच्चों को सुधारने के टोटके - बच्चों को भगवान का रूप माना जाता हैं। हर एक माता-पिता यही चाहते है की उनके बच्चे बड़े होकर संस्कारी बने, तथा उनका नाम रोशन करे। लेकिन हर माता-पिता को ऐसे बच्चे नहीं मिलती हैं। कुछ बच्चे तो इतने शैतान होते है की बचपन से ही हमे दिखाई देता है की यह बच्चा बड़ा होकर परिवार और पेरेंट्स का नाम डुबोने वाला हैं।

    bachcho-ko-sudharne-ke-totke-janiye
    जाने बच्चों को सुधारने के टोटके

      कुछ बच्चे बचपन में इतना शैतानी करते है की वह अपने खुद के बारे में भी न सोचकर अपने शरीर को भी नुकसान पहुंचा देते हैं। जब माता-पिता के द्वारा बच्चो की डिमांड पूरी नहीं की जाती, तो बच्चे बच्चे जिद्द पर उतर आते आते हैं।

      जिससे माता-पिता भी दुखी हो जाते हैं. लेकिन ऐसे बच्चो को सुधारने के हमारे पास टोटके मौजूद हैं। अगर आप बच्चो को सुधारने के टोटके जानना चाहते हैं, तो हमारा यह आर्टिकल अंत तक जरुर पढ़े।

      दोस्तों आज हम आपको इस ब्लॉग के माध्यम से बच्चों को सुधारने के टोटके बताने वाले हैं। इसके अलावा इस टॉपिक से संबंधित अन्य जानकारी भी प्रदान करेगे, तो आइये हम आपको इस बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करते हैं।

      ये भी पढ़े: परीक्षा में टॉप करने के टोटके | परीक्षा में पास होने के लिए चौपाई और मंत्र

      बच्चों को सुधारने के टोटके | जिद्दी बच्चों को सुधारने के टोटके

      बच्चों को सुधारने का टोटका हमने नीचे बताया हैं:

      • बच्चे को सुधारने का यह बहुत ही आसान टोटका हैं।
      • टोटका करने के लिए सबसे पहले आपको एक छोटा सा चांदी का टुकड़ा लेना होगा।
      • चांदी की तासीर टंडी होने की वजह से यह आपके बच्चे के दिमाग को भी ठंडा रखेगा।
      • चांदी का टुकड़ा लेने के पश्चात चांदी के टुकड़े को अपने हाथ में रखकर 11 बार गायत्री मंत्र का जाप करे।
      • अब शनिवार या मंगलवार के दिन उस चांदी के टुकड़े को अपने बच्चे के हाथ से बहते जल में प्रवाहित करा दे।
      • यह उपाय करने के पश्चात निश्चित ही आपके बच्चे का दिमाग ठंडा रहेगा, तथा आपका जिद्दी बच्चा सुधर जाएगा।
      • अगर आपका बच्चा काफी हठी स्वभाव का है तो आप बच्चे की सबसे छोटी उंगली में चांदी की अंगूठी भी पहना सकते हैं। इससे आपका बच्चा हठ करना छोड़ देगा।


      बिगड़े हुए बच्चे को सुधारने का टोटका

      अगर आपका बच्चा हद से ज्यादा बिगड़ चूका हैं। वह गलत काम करने लगा हैं, तो नीचे दिया गया टोटका करने से आपका बिगड़ा हुआ बच्चा सुधर जाएगा।

      • अगर आपका बच्चा बिगड़ा हुआ है तो उसे सुधारने के लिए सप्ताह में एक बार तीन मुट्ठी चावल का दान करे।
      • अगर यह दान आप अपने बच्चे के हाथ से करवाते हैं तो अतिउत्तम और जल्दी फल की प्राप्ति होती हैं। इससे आपका बच्चा जल्दी सुधर जाएगा।
      • यह टोटका आपको हर सप्ताह करना हैं। कुछ सप्ताह निकल जाने के बाद आपको आपके बच्चे में फायदा दिखाई देगा।
      • काफी बार हम हमारे घर में पक्षी या पशु को पालते है और उन्हें पिंजरे आदि में बंध करके रखते हैं। इसका प्रभाव हमारी संतान पर पड़ता हैं।. जिस कारण हमारी संतान बिगड़ने लगती हैं। अगर आपके घर में भी किसी पक्षी को पालकर रखा है या फिर पिंजरे में बंध करके रखा है, तो पक्षी को खुले में छोड़ दे। यह करने से आपका बच्चा अच्छा हो जाएगा।

      बच्चों को वश में करने का टोटका

      कुछ बच्चे ऐसे होते हैं जो बिगड़े हुए तो होते है, लेकिन समाज में भी किसी का आदर नही करते हैं। वह अपने माता-पिता तथा रिश्तेदारों का भी आदर नहीं करते हैं, तो ऐसे बच्चों को अपने वश में करने के लिए नीचे दिया गया टोटका करे।

      • यह बहुत ही आसान टोटका हैं। इसके लिए सबसे पहले आप पित्तल का चौकोर टुकड़ा लीजिए।
      • अब कृष्ण पक्ष शनिवार के दिन अपने बच्चे का नाम और जन्म तारीख सिंदूर की मदद से पित्तल के टुकड़े के ऊपर लिख लेना हैं।
      • अब एक इस टुकड़े को शहद की डिब्बी में रख दीजिए।
      • अपने बच्चे को वश में करने के लिए इस शहद की डिब्बी को 21 दिन तक किसी गुप्त जगह पर छिपाकर रखे।
      • जब 21 दिन पूर्ण हो जाएगे, आपके बच्चे में आपको सुधार दिखाई देगा। आपका बच्चा सही राह पर चलने लगेगा तथा आपकी सभी बातो को मानने लगेगा।
      • शहद की डिब्बी को किसी भी पीपल के पेड़ के नीचे रख देना हैं।

      निष्कर्ष

      दोस्तों आज हमने आपको इस ब्लॉग के माध्यम से बच्चों को सुधारने के टोटके बताए हैं। इसके अलावा इस टॉपिक से संबंधित अन्य और भी जानकारी प्रदान की हैं। हम उम्मीद करते है की आज का हमारा यह ब्लॉग आपके लिए उपयोगी साबित हुआ होगा। 

      दोस्तों हम आशा करते है की आपको हमारा यह बच्चों को सुधारने के टोटके / जिद्दी बच्चों को सुधारने के टोटके ब्लॉग अच्छा लगा होगा। धन्यवाद!

      इन्हें भी पढ़ें:- शिवलिंग पर दूर्वा कैसे चढ़ाएं

      उधारी वसूलने के उपाय मंत्र कौनसा है | रुपया नहीं दे तो कौन सा टोटका करें

      कोई टिप्पणी नहीं

      उधारी वसूलने के उपाय मंत्र कौनसा है - कई बार हम देखते है की हमारे पैसे उधारी में फंस जाते हैं और हमारा दिया गया पैसा हमे आसानी से नही मिलता हैं। ऐसे में आप कुछ धार्मिक उपाय और मंत्र जाप से उधारी वसूल कर सकते हैं।

      udhari-wasulne-ke-upay-aur-mantra
      उधारी वसूलने के उपाय मंत्र कौनसा है, टोटका करें

        हमारे शास्त्रों में कुछ ऐसे मंत्र बताए गए हैं। जिसके जाप से आपका उधारी वाला पैसा आपको मिल जाता हैं। आज हम इस ब्लॉग के माध्यम से ऐसे ही कुछ मंत्र और मंत्र जाप करने की विधि के बारे में बताने वाले हैं। इसलिए आज का हमारा यह ब्लॉग अंत तक जरुर पढ़े। 

        दोस्तों आज हम आपको इस ब्लॉग के माध्यम से उधारी वसूलने के उपाय मंत्र बताने वाले हैं। इसके अलावा इस टॉपिक से जुडी अन्य और भी जानकारी प्रदान करने वाले हैं। तो आइये हम आप को इस बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करते हैं। 

        उधारी वसूलने के उपाय मंत्र

        उधारी वसूलने का सबसे अच्छा और प्रभावशाली मंत्र हमने नीचे बताया हैं साथ-साथ हमने मंत्र जाप करने की विधि भी बताई हैं।

        ओम श्री कृष्णाय नम:

        यह उधारी वसूलने का बीज मंत्र माना जाता हैं। यह भगवान श्री कृष्ण का मंत्र माना जाता हैं। इस मंत्र जाप से आपको आपकी पुरानी से पुरानी उधारी मिल सकती हैं।

        इस मंत्र का जाप आपको रोजाना सुबह उठकर स्नान आदि करने के बाद करना हैं। आप अपनी इच्छा अनुसार इस मंत्र का जाप कर सकते हैं.। किन जितनी अधिक बार जाप करेगे उतना अधिक आपको फायदा होगा।

        ये भी पढ़े: जानिए कन्या के शीघ्र विवाह हेतु मंत्र, उपाय और सम्पूर्ण जानकारी



        इसलिए रोजाना इस मंत्र का जाप अधिक से अधिक बार करे। इस मंत्र जाप की शुरुआत करने के बाद आपको आपका उधारी मिल जायेगा।

        उधारी वसूलने के लिए आप एक दुसरे मंत्र का भी जाप कर सकते हैं। जिसके बबारे में हमने नीचे जानकारी प्रदान की हैं।

        ओम आदित्याय नम:

        यह मंत्र भी उधारी वसूलने का अच्छा मंत्र माना जाता हैं। यह मंत्र जाप आपको सुबह के समय करना होगा। इस मंत्र जाप के लिए आपको सुबह उठकर स्नान आदि करना हैं। इसके बाद तांबे के पात्र में शुद्ध जल लेना हैं। अब इस पानी में 11 लाल मिर्च के दाने डाल देने है।

        इतना हो जाने के पश्चात ऊपर दिया गया सूर्य नारायण के मंत्र का जाप करते हुए जल को भगवान सूर्य नारायण को अर्पित करना है। यह उपाय आप प्रतिदिन कर सकते हैं। इस मंत्र जाप और उपाय से आपके फंसे हुए उधारी के पैसे जल्दी मिल जाते हैं।

        रुपया नहीं दे तो कौन सा टोटका करें

        अगर कोई आपको आपका रुपया नही दे रहा हैं और आपके रूपये फंस गए हैं, तो आपको नीचे बताए गए टोटके करने चाहि। हमारे द्वारा बताये गए टोटके करने से आपको अवश्य ही आपके रूपये मिल जाते हैं।

        शनिवार का टोटका करे

        अगर आपको कोई आपके रूपये नही दे रहा हैं तो एसे में आपको शनिवार के दिन का चुनाव करना होगा। इसके बाद शनिवार के दिन दक्षिण दिशा में मुंह करके बैठ जाए। अपने सामने हनुमानजी की प्रतिमा स्थापित करे। इसके बाद सरसों के तेल से एक दीपक जलाए और उसमे दो लौंग और कुछ सरसों के दाने डाल दें।

        इतना हो जाने के बाद बजरंग बाण का पाठ तीन बार करे। इसके पश्चात हनुमानजी को सात्विक भोग लगाये और फंसे हुए रूपये मिलने की प्रार्थना करें। इसके बाद दिए की राख से एक कपड़े पर उस व्यक्ति का नाम लिखे जो आपका रुपया नही लौटा रहा हैं।

        अब इस कपड़े से एक बाती बनाये और फिर से इसे दीपक में रखकर जला दे। इतना हो जाने के बाद बजरंग बाण का पाठ दुबारा पांच बार करे। यह टोटका करने से आपको आपका रुपया मिल जायेगा।

        ये भी पढ़े: जानें खाटू श्याम की ज्योत कैसे जलाते हैं!

        कौड़ी से टोटका करे

        अगर आपको कोई रुपया नही दे रहा हैं या फिर आपका रुपया फंस गया हैं, तो आपको पांच पीली कौड़ी लेनी हैं और इन कौड़ी को अपने पूजा स्थान पर रख देना हैं। अब इस कौड़ी की रोजाना पूजा करनी हैं। इससे आपको आपका रुपया कुछ ही दिनों में मिल जायेगा।

        शुक्रवार के दिन टोटका करे

        अगर कोई आपको आपका रुपया नही दे रहा हैं, तो आपको एक भोजपत्र लेना हैं और काजल से भोजपत्र पर आपको जिससे रुपया लेना हैं। उसका नाम लिख लेना हैं। अब इस भोजपत्र को अपनी तिजोरी में रख देना हैं। यह उपाय आपको शुक्रवार के दिन करना हैं। ऐसा माना जाता है की यह उपाय करने से आपको आपका रुपया मिल जाता हैं।

        निष्कर्ष

        दोस्तों आज हमने आपको इस ब्लॉग के माध्यम से उधारी वसूलने के उपाय मंत्र बताए है। इसके अलावा इस टॉपिक से जुडी अन्य और भी जानकारी प्रदान की हैं।

        हम उम्मीद करते है की आज का हमारा यह ब्लॉग आपके लिए उपयोगी साबित हुआ होगा। अगर उपयोगी साबित हुआ हैं, तो आगे जरुर शेयर करे। ताकि अन्य लोगो तक भी यह महत्वपूर्ण जानकारी पहुंच सके।

        दोस्तों हम आशा करते है की आपको हमारा उधारी वसूलने के उपाय मंत्र कौनसा है - रुपया नहीं दे तो कौन सा टोटका करें ब्लॉग अच्छा लगा होगा। धन्यवाद!

        इन्हें भी पढ़ें:-

        जानिए नींद भगाने का मंत्र और घरेलू उपाय

        पूजा के बाद नारियल का क्या करें

        जानिए प्रसिद्ध होने के उपाय | मान-सम्मान के लिए मंत्र

        राधा कृष्ण से शादी क्यों नहीं की

        किस पाप के कारण हुई राधा की मृत्यु | राधा कृष्ण से शादी क्यों नहीं की

        कोई टिप्पणी नहीं

        किस पाप के कारण हुई राधा की मृत्यु - जब प्रेम की बात आती है तब भगवान श्री कृष्ण और राधा का नाम सबसे पहले आता हैं। भगवान श्री कृष्ण और राधा के बीच में ऐसा प्यार था की आज भी लोग प्रेम के मामले में राधा और कृष्ण को सबसे आगे रखते हैं।

        kis-pap-ke-karan-hui-radha-ki-mrutyu-hue
        किस पाप के कारण हुई राधा की मृत्यु

          श्री कृष्ण और राधा के बीच का प्यार जीवात्मा और परमात्मा का मिलन माना जाता हैं। राधा और कृष्ण का प्रेम बचपन का प्रेम था। ऐसा माना जाता है की जब श्री कृष्ण आठ साल के थे। तब उन्होंने प्रेम की अनुभूति कर ली थी।

          दोस्तों आज हम आपको इस ब्लॉग के माध्यम से बताने वाले है की किस पाप के कारण हुई राधा की मृत्यु तथा राधा कृष्ण से शादी क्यों नहीं की। इसके अलावा इस टॉपिक से जुडी अन्य और भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले है, तो यह सभी महत्वपूर्ण जानकारी पाने के लिए हमारा यह ब्लॉग अंत तक जरुर पढ़े। तो आइये हम आपको इस बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करते हैं।

          ये भी पढ़े: कर्मों का फल कैसे मिलता है गीता सार

          किस पाप के कारण हुई राधा की मृत्यु - radha ki mrityu kaise hui

          राधा की मृत्यु किसी भी पाप के कारण नहीं हुई थी। राधा की मृत्यु कैसी हुई थी इसके बारे में हमने नीचे जानकारी प्रदान की हैं।

          हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार ऐसा माना जाता है की राधा अपने अंतिम दिनों में भगवान श्री कृष्ण को मिलने के लिए द्वारका गई थी। जब काफी सालों बाद कृष्ण ने राधा को देखा तो वह काफी प्रसन्न हो गए। इसके बाद राधा कृष्ण के महल में रहने लगी।



          काफी दिनों कृष्ण के महल में रहने के बाद राधा को लगा की वह कृष्ण से पहले की तरह मन से जुडी हुई नहीं हैं। इसलिए उसने कृष्ण को बताए बीना महल छोड़ने का निर्णय लिया। राधा को लगता था की वह कृष्ण से दूर रहकर ही फिर से उनके साथ मन से जुड़ सकती हैं। 

          जब राधा के जीवन के अंतिम क्षण थे। तब कृष्ण ने राधा से जीवन की आखरी इच्छा पूछी। तब राधा ने कहा की आप बांसुरी बजाए और में आपकी बांसुरी की धुन सुनु जो पहले सुना करती थी।

          कृष्ण ने राधा की बात मानकर बांसुरी बजाना शुरू किया और राधा ने कृष्ण की बांसुरी की धुन सुनते सुनते अपने देह का त्याग किया। इस प्रकार राधा की मृत्यु हुई। ऐसा माना जाता है की राधा की मृत्यु के बाद कृष्ण ने बांसुरी बजाना छोड़ दिया था।

          राधा कृष्ण से शादी क्यों नहीं की

          राधा और कृष्ण ने शादी क्यों नहीं की इसके पीछे यह वजह है की यह दोनों दुनिया को बताना चाहते थे की प्रेम और शादी दोनों ही अलग-अलग वस्तु हैं। प्रेम नी:स्वार्थ भावना है जबकि शादी एक समझोता तथा एक प्रकार का संबंध हैं।

          राधा कृष्ण ने शादी नहीं की इसके पीछे एक और वजह यह भी है की भगवान मनुष्य को आंतरिक प्रेम के बारे में कुछ सिखाना चाहते थे, की नी:स्वार्थ प्रेम भी कुछ होता हैं।

          ये भी पढ़े: आज हम जानेंगे नारियल का मुख कैसे पहचाने



          राधा किस जाति की थी

          ब्रह्मपुराण तथा भगवान कृष्ण के कहे अनुसार राधा रानी का जन्म गोकुल में वृषभानु तथा देवी कीर्ति के यहाँ हुआ था। वृषभानु यादव जाति के थे और वह राजा थे। इसलिए माना जाता है की राधा यादव जाति की थी।

          राधा की शादी किससे हुई

          राधा की शादी रायाण नामक एक व्यक्ति के साथ हुई थी। जिन्हें कृष्ण का ही एक अंश माना जाता हैं।

          राधा के पुत्र का नाम

          राधा के पुत्र के बारे में कही पर भी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हैं।

          निष्कर्ष

          दोस्तों आज हमने आपको इस ब्लॉग के माध्यम से बताया है की किस पाप के कारण हुई राधा की मृत्यु तथा राधा कृष्ण से शादी क्यों नहीं की. इसके अलावा इस टॉपिक से जुडी अन्य और भी जानकारी प्रदान की हैं।

          हम उम्मीद करते है की आज का हमारा यह ब्लॉग आपके लिए उपयोगी साबित हुआ होगा। अगर उपयोगी साबित हुआ हैं, तो आगे जरुर शेयर करे। ताकि अन्य लोगो तक भी यह महत्वपूर्ण जानकारी पहुंच सके। 

          दोस्तों हम आशा करते है की आपको हमारा यह किस पाप के कारण हुई राधा की मृत्यु (radha ki mrityu kaise hui) | राधा कृष्ण से शादी क्यों नहीं की ब्लॉग अच्छा लगा होगा। धन्यवाद!

          इन्हें भी पढ़ें:-

          शिवलिंग पर दूर्वा कैसे चढ़ाएं

          सोमवार को शिवलिंग पर क्या चढ़ाना चाहिए

          जानें सुहागन स्त्री को बाल कब धोना चाहिए

          जानिए नींद भगाने का मंत्र और घरेलू उपाय

          Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि कब है, नोट कर लें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

          कोई टिप्पणी नहीं

          रविवार

          Maha Shivratri 2026 Date: हिंदू धर्म में भगवान भोलेनाथ की पूजा का विशेष महत्व होता है। उन्हें दयालु और कृपालु भगवान माना जाता है, जिनकी प्रतिष्ठा बहुत उच्च है। वे एक लोटे के जल से भी संतुष्ट हो जाते हैं। महाशिवरात्रि शिवभक्तों के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इस पर्व पर भगवान शंकर की विशेष पूजा और अर्चना की जाती है और भक्त व्रत और पूजन के साथ इसे धूमधाम से मनाते हैं।

          maha-shivratri

            हिंदू पंचांग के अनुसार साल में दो बार महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। पहली महाशिवरात्रि फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को आती है और दूसरी महाशिवरात्रि श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाती है। दोनों महाशिवरात्रि पर्व बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। फाल्गुन मास में मनाई जाने वाली महाशिवरात्रि के संदर्भ में कई मान्यताएं भी प्रचलित हैं। इस दिन विधिवत भगवान शिव की पूजा करने से सोखी विवाही जीवन की प्राप्ति होती है और सौभाग्य की कामना की जाती है। जानिए 2026 में महाशिवरात्रि कब मनाई जाएगी और महाशिवरात्रि 2026 की तिथि।

            साल 2026 में महाशिवरात्रि 15 फरवरी, Sunday को मनाई जाएगी। यह महाशिवरात्रि फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। साथ ही ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट मिट जाते हैं। इस दिन भगवान शिव के साथ ही माता पार्वती की भी पूजा की जाती है। आइए, हम जानते हैं महाशिवरात्रि की पूजा की तिथि और महत्व के बारे में।

            महाशिवरात्रि 2026 की तारीख और पूजा समय:

            महाशिवरात्रि के अवसर पर दिन के चार प्रहरों में पूजा की जाती है। निम्नलिखित है महाशिवरात्रि 2026 की तारीख और पूजा का समय...

            • चतुर्दशी तिथि की शुरुआत: 15 फरवरी 2026, 05:04 PM बजे
            • चतुर्दशी तिथि समाप्ति: 16 फरवरी 2026, 05:34 PM बजे
            • महाशिवरात्रि 2026 की पूजा रात्रि के प्रथम प्रहर में: शाम 06:11से 9:23 PM बजे तक
            • महाशिवरात्रि 2026 की पूजा रात्रि के दूसरे प्रहर में: 16 फरवरी 2026, 9:23 PM से रात्रि 12:35AM बजे तक
            • महाशिवरात्रि 2026 की पूजा रात्रि के तीसरे प्रहर में: 16 फरवरी 2026, 12:35 AM से 3:47 AM बजे तक
            • महाशिवरात्रि 2026 की पूजा रात्रि के चौथे प्रहर में: 16 फरवरी 2026, 3:47 AM से 6:59 AM बजे तक

            महाशिवरात्रि का महत्व और मनाने का कारण

            फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का उत्सव मनाया जाता है। यह दिन शिव और शक्ति के मिलन का संकेत होता है। रात्रि के चार प्रहरों में भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएँ पूरी होती हैं। महाशिवरात्रि का यह महत्वपूर्ण त्योहार भारत में उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव और शक्ति की पूजा करने से मनुष्य की सारी इच्छाएँ पूर्ण होती हैं और सभी संकट दूर होते हैं।

            महाशिवरात्रि व्रत विधि

            महाशिवरात्रि का व्रत एक कठिन व्रत होता है जिसमें दिन भर उपवास और रात्रि में जागरण किया जाता है:

            • प्रातः स्नान करके शिवलिंग पर जल, दूध, शहद अर्पित करें।
            • बेलपत्र, धतूरा, भांग, सफेद फूल चढ़ाएं।
            • "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जाप करें।
            • चार पहर की पूजा करें या कम से कम निशीथ काल की पूजा करें।
            • अगले दिन सूर्योदय के बाद व्रत का पारण करें।

            निष्कर्ष

            महाशिवरात्रि 2026 एक अत्यंत शुभ दिन है जब भक्त भगवान शिव की आराधना करके अपने जीवन में सुख, शांति और आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त करते हैं। अगर आप भी शिवभक्त हैं, तो इस दिन की पूजा विधि, मुहूर्त और महत्व को समझें और पूरे भक्ति भाव से इस पर्व को मनाएं।

            FAQs

            Sal 2026 me maha shivaratri kab hai?

            Dear friends 2026 me maha shivaratri 15 February, 2026 ko hai.

            कौन सी शिवरात्रि सबसे बड़ी है?

            महाशिवरात्रि भारत और नेपाल के शैव संप्रदाय के हिंदू श्रद्धालुओं के लिए एक प्रमुख धार्मिक पर्व है।

            इन्हें भी पढ़ें:-

            आक का पौधा घर में लगाना चाहिए या नहीं और किस दिन लगाना चाहिए, जानें वास्तु नियम

            जल्दी कर्ज उतारने के टोटके - जाने 4 सबसे पावरफुल टोटके

            आज ही जानें काला धागा बांधने का तरीका, मंत्र तथा फायदे

            जानिए घर में पितरों का स्थान कहाँ होना चाहिए और स्थान कैसे बनाएं

            Gold Buying Shubh Muhurat 2026: जानें 2026 में सोना खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त और तिथियाँ

            कोई टिप्पणी नहीं

            Gold Buying Shubh Muhurat 2026: क्या आप भी साल 2026 में सोना खरीदने का विचार बना रहे हैं? आपको बता दे कि सही मुहूर्त पर खरीदा गया सोना न केवल आपके निवेश को सुरक्षित करता है, बल्कि जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का भी बेस्ट मार्ग प्रशस्त करता है। बात करे तो हिंदू धर्म में सोना खरीदना (Buying Gold) केवल एक साधारण लेन-देन नहीं, बल्कि एक पवित्र और बहुत ही शुभ कार्य माना जाता है। ऐसा विश्वास है कि जब सोना शुभ समय (Gold buying Shubh Time) पर खरीदा जाता है, तो उस क्षण की सकारात्मक ज्योतिषीय ऊर्जा आपके धन और संपत्ति को कई गुना बढ़ा सकती है।

            gold-buying-shubh-muhurat-2026

              इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए हमने आपके लिए तैयार की है साल 2026 की सबसे विश्वसनीय और महीनेवार Gold Buying Muhurat की लिस्ट। आपको बता दे कि इस सूची की मदद से आप हर महीने के शुभ दिन और सही समय को जानकर सोना खरीदने का उचित निर्णय ले सकते हैं। नीचे दिए गए लेख में हम आपको अपने लिए सोना खरीदने का सर्वश्रेष्ठ अवसर चुनने में मार्गदर्शन करेंगे।

              सोना खरीद शुभ मुहूर्त 2026: Gold Buying Shubh Muhurat 2026

              बात करें तो Gold Buying Muhurat 2026 का महत्व इसलिए विशेष माना जाता है क्योंकि इन पलों में शुभ और सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव चरम पर होता है। इस समय खरीदा गया गोल्ड न केवल आर्थिक दृष्टि से बहुत ही लाभकारी होता है, बल्कि घर-परिवार में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का आगमन भी कराता है।

              ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat) में की गई खरीदारी को ग्रहों की अनुकूल स्थिति से जोड़ा जाता है, जिसके कारण ऐसा निवेश स्थायी, लाभप्रद और मंगलकारी माना जाता है। नक्षत्र, तिथि और वार का ध्यान रखकर किया गया गोल्ड-खरीद आपके भविष्य को समृद्ध और उज्ज्वल बना सकता है।

              Sal 2026 me sona kab kharide / यदि आप वर्ष 2026 में सोना खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो नीचे दी गई हर महीने कि Gold Buying Shubh Muhurat 2026 सूची को ज़रूर देखें और शुभ समय पर धन निवेश कर अपने जीवन में सौभाग्य का welcome करें। आपको बता दे कि उचित समय पर किया गया निवेश न केवल परिवार की खुशहाली बढ़ाता है, बल्कि भविष्य की आर्थिक स्थिरता की ठोस नींव भी रखता है। अब विस्तार से जानते हैं कि साल 2026 में सोना खरीदने (Buying Gold in the Year 2026) के लिए कौन-कौन से विशेष दिन और तिथियाँ शुभ होंगी।

              जनवरी 2026 सोना खरीद शुभ मुहूर्त: January 2026 Gold Buying Shubh Muhurat

              आपको बता दें कि साल 2026 का पहला महीना जनवरी होता है यदि आप इस महीने में सोना खरीद का शुभ मुहूर्त जानना चाहते है तो हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस महीने में कुल 9 गोल्ड खरीद के शुभ मुहूर्त है जैसे की जनवरी में 2, 4, 11, 13, 20, 22, 25, 27 और 29 जनवरी 2026 की तिथियां विशेष रूप से शुभ है।

              जनवरी महीने में सोना खरीदने के शुभ मुहूर्त (January Gold Buying Muhurat 2026) और समय यहाँ देखें!

              • 2 जनवरी 2026 (शुक्रवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 07:45 से 11:47 तक, तथा दोपहर 01:12 से शाम 06:57 तक।
              • 4 जनवरी 2026 (रविवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 07:46 से दोपहर 01:04 तक, और दोपहर 02:39 से शाम 06:49 तक।
              • 11 जनवरी 2026 (रविवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 07:46 से 11:12 तक, तथा दोपहर 12:36 से शाम 06:22 तक।
              • 13 जनवरी 2026 (मंगलवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: दोपहर 03:59 से शाम 06:14 तक।
              • 20 जनवरी 2026 (मंगलवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 07:45 से 09:09 तक, 10:36 से दोपहर 03:32 तक, और शाम 05:47 से रात 08:07 तक।
              • 22 जनवरी 2026 (गुरुवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 07:45 से 10:28 तक, तथा 11:53 से दोपहर 03:24 तक।
              • 25 जनवरी 2026 (रविवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: दोपहर 03:12 से रात 07:47 तक।
              • 27 जनवरी 2026 (मंगलवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: दोपहर 03:04 से रात 07:35 तक।
              • 29 जनवरी 2026 (गुरुवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: शाम 05:11 से रात 07:00 तक।

              फरवरी 2026 सोना खरीद शुभ मुहूर्त: February 2026 Gold Buying Shubh Muhurat

              आपको बता दें कि वर्ष 2026 का दूसरा महीना फरवरी प्रेम का होता है। यदि आप इस महीने में गोल्ड गिफ्ट करने का विचार बना रहे है तो आपको सोना खरीद का शुभ मुहूर्त जानना बहुत ही जरुरी है, तो बात करें हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस प्रेम भरे महीने में कुल 4 गोल्ड खरीद के शुभ मुहूर्त है जैसे की फ़रवरी में 6, 10, 17 और 22 फ़रवरी 2026 की तिथियां विशेष रूप से शुभ मानी गई है। 

              फरवरी महीने में सोना खरीदने के शुभ मुहूर्त (February Gold Buying Muhurat 2026) और समय यहाँ देखें!

              • 6 फरवरी 2026 (शुक्रवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 07:37 से 08:02 तक, और सुबह 09:29 से दोपहर 02:25 तक, तथा शाम 04:40 से रात 07:00 तक।
              • 10 फरवरी 2026 (मंगलवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 07:35 से 09:14 तक।
              • 17 फरवरी 2026 (मंगलवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 08:46 से दोपहर 03:56 तक।
              • 22 फरवरी 2026 (रविवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 07:24 से 11:27 तक, तथा दोपहर 01:22 से शाम 06:24 तक।

              Also Read: जानें साल 2026 में शुभ विवाह मुहूर्त, मैरिज तिथि लिस्ट यहाँ देखें!

              मार्च 2026 सोना खरीद शुभ मुहूर्त: March 2026 Gold Buying Shubh Muhurat

              यदि आप साल 2026 के मार्च महीने में गोल्ड खरीदने का प्लान बना रहे है तो आपको गोल्ड खरीदने का शुभ मुहूर्त कि जानकारी होना जरुरी है, हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस महीने में कुल 5 शुभ मुहूर्त है जैसे की मार्च 2026 के महीने में 5, 8, 15, 17 और 27 की तिथियां विशेष रूप से गोल्ड खरीद के लिए शुभ मानी गई है।

              मार्च महीने में शुभ सोना खरीद मुहूर्त (March Gold Buying Muhurat 2026) और समय यहाँ देखें!

              • 5 मार्च 2026 (गुरुवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 09:08 से दोपहर 12:39 तक, एवं दोपहर 02:54 से रात 07:31 तक।
              • 8 मार्च 2026 (रविवार) – सोना खरीदने का मुहूर्त: सुबह 08:56 से दोपहर 02:42 तक, तथा शाम 05:02 से रात 07:19 तक।
              • 15 मार्च 2026 (रविवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 07:04 से दोपहर 12:00 तक, एवं दोपहर 02:14 से शाम 06:52 तक।
              • 17 मार्च 2026 (मंगलवार) – सोना खरीदने का अवसर: सुबह 08:21 से 09:56 तक।
              • 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 07:42 से दोपहर 03:47 तक।

              अप्रैल 2026 सोना खरीद शुभ मुहूर्त: April 2026 Gold Buying Shubh Muhurat

              आपको बता दें कि साल 2026 के अप्रैल महीने में हनुमान जयन्ती और अक्षय तृतीया पड़ रही है। यदि आप इस टाइम गोल्ड buy करने कि योजना बना रहे है तो आपको इस महीने में सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त कि जानकारी होना जरुरी है, बात करें तो हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस महीने में कुल 11 शुभ मुहूर्त है जिनके डेट इस प्रकार है 2, 3, 5, 12, 14, 17, 19, 21, 23, 24 और 30 महीने 2026 की तिथियां सोना खरीद के लिए शुभ मानी गई है। 

              अप्रैल महीने में सोना खरीद का शुभ मुहूर्त (April Gold Buying Muhurat 2026) और समय यहाँ देखें!

              • 2 अप्रैल 2026 (गुरुवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 07:18 से 10:49 तक, तथा दोपहर 01:03 से शाम 06:08 तक।
              • 3 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 07:14 से दोपहर 01:00 तक, एवं दोपहर 03:20 से रात 07:53 तक।
              • 5 अप्रैल 2026 (रविवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: दोपहर 03:12 से रात 07:46 तक।
              • 12 अप्रैल 2026 (रविवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 06:39 से 10:09 तक, तथा दोपहर 12:24 से 02:44 तक।
              • 14 अप्रैल 2026 (मंगलवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 06:31 से दोपहर 12:16 तक, एवं दोपहर 02:37 से शाम 04:54 तक।
              • 17 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: दोपहर 02:25 से शाम 04:42 तक।
              • 19 अप्रैल 2026 (रविवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 07:39 से 07:46 तक, तथा सुबह 09:42 से शाम 06:51 तक।
              • 21 अप्रैल 2026 (मंगलवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 07:39 से 09:34 तक, एवं सुबह 11:49 से शाम 06:43 तक।
              • 23 अप्रैल 2026 (गुरुवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 07:31 से 11:41 तक, तथा दोपहर 02:01 से शाम 06:35 तक।
              • 24 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 09:22 से दोपहर 01:57 तक, तथा शाम 04:15 से 06:31 तक।
              • 30 अप्रैल 2026 (गुरुवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 07:22 से 08:59 तक, तथा सुबह 11:13 से शाम 06:07 तक।

              मई 2026 सोना खरीद शुभ मुहूर्त: May 2026 Gold Buying Shubh Muhurat

              साल 2026 के मई महीने में आप सोना खरीदने का प्लान बना रहे है, तो आपको इस महीने में सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त कि सम्पूर्ण जानकारी होना जरुरी है, हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस मई महीने में कुल 3 शुभ मुहूर्त है जिनकी तिथियां इस प्रकार है 1, 10, और 15 महीने 2026 की खरीद के लिए शुभ है।

              मई महीने में शुभ सोना खरीद मुहूर्त (May Gold Buying Muhurat 2026) और समय यहाँ देखें!

              • 1 मई 2026 (शुक्रवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: दोपहर 01:30 से रात 08:23 तक।
              • 10 मई 2026 (रविवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 06:24 से 08:19 तक, तथा सुबह 10:34 से शाम 07:48 तक।
              • 15 मई 2026 (शुक्रवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 08:00 से 10:14 तक।

              जून 2026 सोना खरीद शुभ मुहूर्त: June 2026 Gold Buying Shubh Muhurat

              वर्ष 2026 का छठवा महीना जून होता है। यदि आप इस महीने में सोना खरीदने का विचार बना रहे है तो आपको सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त जानना जरुरी है, हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस महीने में कुल 3 सोना खरीद के शुभ मुहूर्त उपलब्ध है जैसे की जून में 18, 23, और 26 जून 2026 की तिथियां विशेष रूप से शुभ बताई गई है।

              जून महीने में सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त (June Gold Buying Muhurat 2026) और समय यहाँ देखें!

              • 18 जून 2026 (गुरुवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 05:54 से 10:21 तक।
              • 23 जून 2026 (मंगलवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 07:41 से दोपहर 02:35 तक, तथा शाम 04:55 से रात 07:13 तक।
              • 26 जून 2026 (शुक्रवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 09:50 से रात 07:01 तक।

              जुलाई 2026 सोना खरीद शुभ मुहूर्त: July 2026 Gold Buying Shubh Muhurat

              यदि आप जुलाई 2026 में गोल्ड खरीदने की योजना बना रहे है तो हम आपको इस महीने में गोल्ड खरीदने का बेस्ट शुभ मुहूर्त कि जानकारी प्रदान करगे, साल 2026 में हिन्दू पंचांग के अनुसार, जुलाई महीने में कुल 11 शुभ मुहूर्त सोना खरीदने के लिए शुभ है जिनकी तिथियां इस प्रकार है 2, 3, 5, 9, 10, 12, 14, 21, 23, 30 और  31 जुलाई 2026 की डेट गोल्ड खरीद के लिए बहुत ही शुभ मानी गई है। 

              जुलाई महीने में गोल्ड खरीदने का शुभ मुहूर्त (July Gold Buying Muhurat 2026) और समय यहाँ देखें!

              • 2 जुलाई 2026 (शुक्रवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: दोपहर 11:43 से 2:00 तक, तथा शाम 04:15 से 06:34 तक।
              • 3 जुलाई 2026 (शुक्रवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: शाम 04:15 से 06:34 तक।
              • 5 जुलाई 2026 (रविवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 09:14 से शाम 04:07 तक।
              • 9 जुलाई 2026 (गुरुवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 06:38 से 11:16 तक, एवं दोपहर 01:32 से 03:52 तक।
              • 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: दोपहर 03:48 से शाम 06:06 तक।
              • 12 जुलाई 2026 (रविवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 11:04 से दोपहर 01:20 तक, तथा शाम 03:40 से रात 07:36 तक।
              • 14 जुलाई 2026 (मंगलवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 08:39 से दोपहर 03:32 तक, एवं शाम 05:51 से रात 07:18 तक।
              • 21 जुलाई 2026 (मंगलवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: शाम 05:23 से 06:55 तक।
              • 23 जुलाई 2026 (गुरुवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 08:03 से दोपहर 02:57 तक, तथा शाम 05:15 से रात 07:19 तक।
              • 30 जुलाई 2026 (गुरुवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 07:36 से दोपहर 12:10 तक, एवं दोपहर 02:29 से शाम 06:13 तक।
              • 31 जुलाई 2026 (शुक्रवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 07:32 से दोपहर 02:25 तक, तथा शाम 04:44 से 06:48 तक।

              अगस्त 2026 सोना खरीद शुभ मुहूर्त: August 2026 Gold Buying Shubh Muhurat

              दोस्तों यदि आप वर्ष 2026 के अगस्त महीने में सोना खरीदने का प्लान कर रहे है तो आपको सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त और शुभ टाइम कि जानकारी होना बहुत ही जरुरी है, बात करें हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस महीने में कुल 5 शुभ मुहूर्त उपलब्ध है जिनके दिनांक इस प्रकार है 7, 9, 16, 27 और 28 अगस्त 2026 की तिथियां विशेष रूप से सोना की खरीदारी के लिए शुभ बताई गई है। 

              अगस्त महीने में सोना की खरीदारी के शुभ मुहूर्त (August Gold Buying Muhurat 2026) और समय यहाँ देखें! 

              • 7 अगस्त 2026 (शुक्रवार) – सोना खरीदने का सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 07:04 से 11:38 तक, तथा दोपहर 01:58 से शाम 06:20 तक।
              • 9 अगस्त 2026 (रविवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 06:57 से दोपहर 01:50 तक।
              • 16 अगस्त 2026 (रविवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: शाम 05:45 से रात 07:27 तक।
              • 27 अगस्त 2026 (गुरुवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 06:27 से 10:19 तक।
              • 28 अगस्त 2026 (शुक्रवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 06:28 से दोपहर 12:35 तक, तथा दोपहर 02:54 से शाम 06:40 तक।

              Read Also: जानें साल 2026 में गृह प्रवेश मुहूर्त, प्रवेश तिथि लिस्ट यहाँ देखें!

              सितम्बर 2026 सोना खरीद शुभ मुहूर्त: September 2026 Gold Buying Shubh Muhurat

              दोस्तों यदि आप साल 2026 के सितंबर महीने में सोना खरीदने का प्लान कर रहे है, तो इस महीने में गोल्ड खरीद की शुभ मुहूर्त का समय जानना बहुत ही जरुरी है। बात करें हिन्दू पंचांग के अनुसार, तो सितंबर के महीने में कुल 8 शुभ मुहूर्त उपलब्ध है। जिनकी तिथियां इस प्रकार है 1, 3, 8, 13, 15, 22, 24, और 25 सितंबर 2026 की सोना खरीदने के लिए शुभ मानी गई है।

              सितंबर महीने में सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त (September Gold Buying Muhurat 2026) और समय यहाँ देखें!  

              • 1 सितंबर 2026 (मंगलवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 10:00 से शाम 04:42 तक।
              • 3 सितंबर 2026 (गुरुवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: शाम 04:34 से 06:16 तक।
              • 8 सितंबर 2026 (मंगलवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 07:16 से दोपहर 02:10 तक, एवं शाम 02:14 से 05:57 तक।
              • 13 सितंबर 2026 (रविवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 07:38 से 09:13 तक, तथा दोपहर 11:32 से शाम 05:37 तक।
              • 15 सितंबर 2026 (मंगलवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 09:05 से 11:24 तक, एवं दोपहर 01:43 से शाम 06:56 तक।
              • 22 सितंबर 2026 (मंगलवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 07:36 से 08:37 तक।
              • 24 सितंबर 2026 (गुरुवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 06:41 से 10:49 तक, तथा दोपहर 01:07 से शाम 06:21 तक।
              • 25 सितंबर 2026 (शुक्रवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 06:42 से 10:45 तक।

              अक्टूबर 2026 सोना खरीद शुभ मुहूर्त: October 2026 Gold Buying Shubh Muhurat

              यदि आप वर्ष 2026 के अक्टूबर में सोना खरीदने की योजना बना रहे है, तो आपको सोना खरीद की शुभ मुहूर्त पता होना बहुत ही जरुरी है। क्योंकि इस महीने में विजयादशमी और करवा चौथ का त्यौहार पड़ रहा है। यदि बात करें हिन्दू पंचांग के अनुसार, तो अक्टूबर के महीने में कुल 7 बेस्ट शुभ मुहूर्त उपलब्ध है। जिनकी तिथियां इस प्रकार से है 11, 13, 20, 22, 27, 29, और 30 अक्टूबर 2026 गोल्ड खरीदने के लिए शुभ बताई गई है।

              अक्टूबर महीने में सोना खरीद का शुभ मुहूर्त (October Gold Buying Muhurat 2026) और समय यहाँ देखें! 

              • 11 अक्टूबर 2026 (रविवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 09:42 से शाम 05:14 तक।
              • 13 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 07:15 से 09:34 तक, एवं दोपहर 11:53 से शाम 05:06 तक।
              • 20 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 09:07 से दोपहर 03:11 तक, तथा शाम 04:39 से 06:04 तक।
              • 22 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: शाम 05:56 से रात 07:31 तक।
              • 27 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: शाम 04:11 से 06:05 तक।
              • 29 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:54 से 02:36 तक, एवं शाम 04:03 से 07:04 तक।
              • 30 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 07:03 से 08:27 तक।

              नवंबर 2026 सोना खरीद शुभ मुहूर्त: November 2026 Gold Buying Shubh Muhurat

              दोस्तों साल 2026 के नवंबर महीने में धनतेरस, दीवाली, भाई दूज और छठ पूजा पड़ रही है। यदि आप इस समय सोना खरीदने का विचार बना रहे है तो आपको इस महीने में गोल्ड खरीदने का शुभ मुहूर्त कि सम्पूर्ण जानकारी होना बहुत ही जरुरी है। यदि बात करें हिन्दू पंचांग के अनुसार, तो इस महीने में कुल 10 शुभ मुहूर्त उपलब्ध है जो इस प्रकार है 1, 6, 8, 10, 17, 22, 24, 26, 27, और 29 महीने 2026 की तिथियां सोना की खरीद के लिए शुभ मानी गई है।  

              नवंबर महीने में गोल्ड खरीद का शुभ मुहूर्त (November Gold Buying Muhurat 2026) और समय यहाँ देखें! 

              • 1 नवंबर 2026 (रविवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 07:04 से 10:38 तक, तथा दोपहर 12:42 से शाम 05:17 तक।
              • 6 नवंबर 2026 (शुक्रवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 08:00 से दोपहर 02:05 तक, एवं शाम 03:32 से 06:32 तक।
              • 8 नवंबर 2026 (रविवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 07:09 से 07:52 तक, सुबह 10:11 से दोपहर 03:24 तक, तथा शाम 04:49 से 06:24 तक।
              • 10 नवंबर 2026 (मंगलवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 07:44 से 10:03 तक।
              • 17 नवंबर 2026 (मंगलवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: शाम 05:49 से रात 07:45 तक।
              • 22 नवंबर 2026 (रविवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 07:20 से 11:19 तक, तथा दोपहर 01:02 से शाम 05:29 तक।
              • 24 नवंबर 2026 (मंगलवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 11:12 से 12:54 तक, एवं दोपहर 02:21 से शाम 07:17 तक।
              • 26 नवंबर 2026 (गुरुवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 09:00 से दोपहर 02:13 तक, तथा शाम 03:38 से 06:17 तक।
              • 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: शाम 05:10 से 07:05 तक।
              • 29 नवंबर 2026 (रविवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 07:26 से 08:48 तक, एवं सुबह 10:52 से 12:34 तक।

              दिसंबर 2026 सोना खरीद शुभ मुहूर्त: December 2026 Gold Buying Shubh Muhurat

              दोस्तों आप सभी जानते है कि दिसंबर का महीना साल का आखरी महीना होता है। यदि आप दिसंबर 2026 के महीने में सोना खरीदने का विचार बना रहे है, तो हम आपको इस महीने में सोना खरीदने का बाहर ही शुभ मुहूर्त कि जानकारी प्रदान करगे, वर्ष 2026 में हिन्दू पंचांग के अनुसार, दिसंबर महीने में कुल 8 शुभ मुहूर्त सोना खरीदने के लिए बेस्ट है जिनकी तिथियां कुछ इस प्रकार से है 3, 4, 6, 15, 20, 22, 25 और 31 दिसंबर 2026 डेट पर सोना खरीद के लिए शुभ मानी गई है। 

              दिसंबर महीने में शुभ सोना खरीद मुहूर्त (December Gold Buying Muhurat 2026) और समय यहाँ देखें!

              • 3 दिसंबर 2026 (शुक्रवार) – सोना खरीदने का सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 10:36 से 12:18 तक।
              • 4 दिसंबर 2026 (रविवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 07:30 से 12:14 तक, एवं दोपहर 01:42 से शाम 06:38 तक।
              • 6 दिसंबर 2026 (रविवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 08:20 से दोपहर 01:34 तक, तथा शाम 02:59 से 06:30 तक।
              • 15 दिसंबर 2026 (मंगलवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 07:45 से दोपहर 12:59 तक, एवं दोपहर 02:24 से रात 08:09 तक।
              • 20 दिसंबर 2026 (रविवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 07:40 से 09:29 तक।
              • 22 दिसंबर 2026 (मंगलवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 07:41 से 11:04 तक।
              • 25 दिसंबर 2026 (शुक्रवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 07:43 से 12:19 तक, तथा दोपहर 01:44 से रात 07:30 तक।
              • 31 दिसंबर 2026 (गुरुवार) – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 07:45 से 10:28 तक, एवं दोपहर 11:56 से शाम 04:52 तक।

              Read Also: जानें साल 2026 में एकादशी व्रत का महत्व और तिथियां

              सोना खरीदने का महत्व - Importance of buying Gold

              भारतीय संस्कृति में सोना खरीदना केवल भौतिक संपत्ति अर्जित करना नहीं माना जाता, बल्कि इसे एक पवित्र और बहुत ही शुभ कार्य समझा जाता है।

              जब गोल्ड शुभ मुहूर्त में खरीदा (Buy gold in auspicious time) जाता है, तो यह न सिर्फ धन और संपत्ति बढ़ाता है, बल्कि घर और परिवार में सौभाग्य, सकारात्मक ऊर्जा और माँ देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद भी लाता है। यह भी मान्यता है कि ऐसे विशेष समय में की गई सोने की खरीदारी जीवन में स्थिरता, समृद्धि और आत्मिक संतुलन प्रदान करती है।

              इसी कारण साल 2026 में सोना खरीदने के लिए उचित शुभ मुहूर्त का चयन अत्यंत आवश्यक है। सही समय पर किया गया निवेश शुभ ग्रहों की सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है, जिसके प्रभाव से भविष्य में उत्तम और लाभकारी परिणाम प्राप्त होते हैं।

              सोने का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व: Religious and cultural significance of Gold

              • सोना हिंदू मान्यताओं में शक्ति, ऐश्वर्य और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।
              • माता लक्ष्मी, जो धन की अधिष्ठात्री हैं, उन्हें भी स्वर्णाभूषणों से सज्जित किया जाता है।
              • शादी समारोह, गृह प्रवेश, दीक्षा या संतान जन्म पर सोने का उपहार देना बहुत ही मंगलकारी माना जाता है।
              • ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और बृहस्पति ग्रह का संबंध सोने से माना गया है। ये ग्रह जितने शुभ होंगे, सोने की ऊर्जा उतनी ही जीवन में उन्नति लाएगी।

              इसलिए ही हर वर्ष खास पर्व और शुभ मुहूर्त पर लोग नई सोने की वस्तुएं खरीदकर जीवन में सकारात्मकता का स्वागत करते हैं।

              सोना खरीदने के प्रमुख त्योहार और शुभ दिन - Major Festivals and Auspicious Days to Buy Gold

              • गोल्ड की खरीदारी किसी भी दिन नहीं की जाती, बल्कि विशेष पर्व और शुभ दिनों पर इसकी विशेष परंपरा है।
              • अक्षय तृतीया – इस दिन सोना खरीदना अक्षय फलदायी माना जाता है।
              • धनतेरस – दीपावली से पहले धनतेरस पर सोना और चांदी खरीदना समृद्धि और स्वास्थ्य का प्रतीक है।
              • धनु संक्रांति – सूर्य के धनु राशि में प्रवेश पर सोना खरीदना बहुत ही सौभाग्यकारी है।
              • पुत्रदा एकादशी व अन्य व्रत पर्व – इन विशेष दिनों में सोना खरीदना भी बहुत ही लाभकारी माना जाता है।
              • गुरु पुष्य नक्षत्र – जब गुरुवार को पुष्य नक्षत्र आता है तो यह सोना खरीदने का अति मंगलकारी समय होता है।
              • शुक्र पुष्य नक्षत्र – शुक्रवार को पुष्य नक्षत्र का योग भी स्वर्ण ख़रीदने के लिए अद्वितीय है।

              सोना खरीदारी (Gold Buying Shubh Muhurat 2026) हेतु शुभ दिन, तिथि और नक्षत्र

              सोना खरीदने के लिए शुभ दिन कौन-कौन सा हैं? (Know the Best Days to Buy Gold in 2026)

              यदि बात करें हफ्ते की तो सोना खरीदने के लिए चार दिन - सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और रविवार सर्वश्रेष्ठ माने जाते हैं। इन दिनों को ग्रहों की अनुकूलता और दीर्घकालीन स्थिरता का प्रतीक मन जाता है।

              गोल्ड खरीदने के लिए श्रेष्ठ तिथियाँ कौन से है? (Know the Best Tithis for Buying Gold in 2026)

              गोल्ड खरीदने के लिए द्वितीया, तृतीया, पंचमी, सप्तमी, दशमी, एकादशी और पूर्णिमा की तिथियाँ बहुत ही शुभ मानी जाती हैं। माना जाता है कि इन तिथियों में चंद्र ऊर्जा और मंगलकारी अवसरों का विशेष प्रभाव रहता है।

              कौन सा सबसे शुभ नक्षत्र होता है? (Most Shubh Nakshatra for Gold Buying in 2026)

              दोस्तों सोना खरीदने के लिए पुष्य नक्षत्र को सर्वोत्तम और पवित्र माना जाता है। यह नक्षत्र प्रगति, सौभाग्य और समृद्धि का द्योतक है। पुष्य योग में खरीदा गया गोल्ड जीवन में अनेक गुना लाभ प्रदान करता है।

              बजरंग बाण कितनी बार पढ़ना चाहिए - बजरंग बाण कब पढ़ना चाहिए

              निष्कर्ष

              यदि आप इन शुभ तिथियों, नक्षत्रों और वारों का ध्यान रखकर सोना खरीदते हैं, तो Gold Buying Muhurat 2026 आपके लिए अधिक सफल और फलदायी सिद्ध होगा। इस प्रकार से आपका निवेश आर्थिक लाभ के साथ-साथ ज्योतिषीय दृष्टि से भी मंगलकारी और सकारात्मक प्रभाव देने वाला बनेगा।

              सोना सिर्फ धातु नहीं है, यह सौभाग्य, समृद्धि और स्थिरता का भी प्रतीक माना जाता है। यदि इसे शुभ मुहूर्त पर खरीदा जाए तो इसके शुभ परिणाम और भी बढ़ जाते हैं। साल 2026 में अक्षय तृतीया, धनतेरस, पुष्य नक्षत्र और अन्य पर्वों पर सोना खरीदने से घर-परिवार में माँ लक्ष्मी का वास होगा और आर्थिक सुख-समृद्धि कभी कम नहीं होगी।

              इसलिए यदि आप भी साल 2026 में सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो दिए गए शुभ मुहूर्त और समय को अवश्य ध्यान में रखें और सुनहरे भविष्य की ओर कदम बढ़ाएँ।

              Talk to Astrologer anytime, get guidance for your life’s questions.

              Don't Miss
              © all rights reserved
              made with by DildarNagar