Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

जानिए प्रसिद्ध होने के उपाय | मान-सम्मान के लिए मंत्र

मान-सम्मान के लिए मंत्र - आज के समय में प्रसिद्ध कोन नहीं होना चाहते हैं। आज के समय में हर एक मनुष्य के मन में यह चाहना होती हैं कि उसकी प्रसिद्धी हर जगह हो। हर जगह उसका मान-सम्मान हो. काफी बार इंसान प्रसिद्ध होने के लिए मेहनत भी करता हैं। उसे लगता है की मेहनत के आधार पर उसे कुछ प्रसिद्धी प्राप्त हो जाए। लोग उनका मान-सम्मान करने लगे।

prashidhd-hone-ke-upay
प्रसिद्ध होने के उपाय | मान-सम्मान के लिए मंत्र

    लेकिन इतनी मेहनत करने के बाद भी इंसान को प्रसिद्धी नहीं मिलती हैं और इंसान निराश हो जाता हैं। व्यक्ति प्रसिद्ध न होने के पीछे भी काफी सारी वजह हो सकती हैं। काफी बार देवी-देवता की बाधा या ज्योतिष तथा ग्रहों के परिवर्तन के कारण भी यह हो सकता हैं। अगर आप जीवन में प्रसिद्ध होना चाहते हैं, तो हमारा यह आर्टिकल अंत तक जरुर पढ़े।

    दोस्तों आज हम आपको इस ब्लॉग के माध्यम से प्रसिद्ध होने के उपाय तथा शक्तिशाली बनने के उपाय बताने वाले हैं। इसके अलावा मान सम्मान के लिए मंत्र भी बताने वाले हैं। तो आइये हम आपको इस बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करते हैं।

    ये भी पढ़े: जानिए नींद भगाने का मंत्र और घरेलू उपाय

    प्रसिद्ध होने के उपाय

    प्रसिद्ध होने के कुछ उपाय हमने नीचे बताए हैं:

    • अगर आप प्रसिद्ध होना चाहते हैं, तो रात को सोते समय अपने पलंग के नीचे बर्तन में पानी भरकर रख ले। अब सुबह उठकर बर्तन का पानी अपने घर के बाहर आंगन में छांट दे। यह उपाय करने से लांछन, मिथ्या आदि से आप बचेगे, तथा आप धीरे धीरे प्रसिद्ध होते जाओगे।
    • प्रसिद्ध होने के लिए रात को एक तांबे के लौटे में पानी, थोडा शहद, चांदी या सोने का सिक्का तथा अंगूठी आदि डाल दीजिए। अब सुबह उठकर भगवान का नाम लेते हुए इस पानी को पी लीजिए। यह उपाय कुछ दिन करने के पश्चात आपकी यश और कीर्ति बढ़ने लगेगी और आप प्रसिद्ध हो जाएगे।
    • व्यक्ति को प्रसिद्ध होने के लिए दुर्गा सप्त्शी का 12वां पाठ करना चाहिए। इससे व्यक्ति का मान-सम्मान बढ़ता है।
    • अगर कोई व्यक्ति प्रसिद्ध होना चाहता हैं, तो अपने बच्चे के दूध के दांत को संभाल कर रखना चाहिए। इस दांत को चांदी के यंत्र में रखकर गले तथा बाजू पर धारण करने से व्यक्ति को मान-सम्मान मिलता हैं।
    • समाज में प्रसिद्ध होने के लिए शुक्रवार को बाजरा, जौ आदि खरीदकर शनिवार के दिन कबूतर, पशु, पक्षी आदि को खिलाने से लाभ होता हैं।
    • ज्येष्ठ नक्षत्र में जामुन के पेड़ की छाल लेकर आइये। अब इस छाल को अपने पास संभालकर रखिए। इससे व्यक्ति के मान-सम्मान में वृद्धि होती हैं।
    • गले, हाथ तथा पैर आदि में काले रंग का डोरा धारण करने से व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान मिलता हैं तथा व्यक्ति प्रसिद्ध होता हैं।
    • अगर आप चाहते है की आप जो अच्छे अच्छे कार्य कर रहे है। उसका डंका सर्वत्र बजे. तो रात को सोने पहले एक तांबे के बर्तन में पानी भरकर अपने पलंग के पास रख दे। अब सुबह उठकर इस पानी को अपने माथे पर सात बार वार ले। इसके पश्चात इस पानी को किसी कांटे वाले पेड़ की जड़ में डाल दे। यह उपाय आपको नियमति रूप से 40 दिन तक करना हैं। 40 दिन की समाप्ति के बाद आपको खुद को अपने जीवन में फर्क दिखाई देगा। आपके कार्य तथा आपके नाम का डंका सर्वत्र बजेगा।


    शक्तिशाली बनने के उपाय

    इस दुनिया में काफी लोग ऐसे है जो शक्तिशाली बनना चाहते हैं। हर कोई यही चाहेगा की उसका शरीर शक्तिवान और रोगों से मुक्त हो। अगर आप भी शक्तिवान बनना चाहते हैं, तो रोजाना नियमति रूप से हनुमान चालीसा तथा बजरंग बाण का पाठ करना चाहिए। 

    इससे हनुमान जी आप पर प्रसन्न होगे तथा उनके आशीर्वाद से आप रोग मुक्त तथा शक्तिशाली बनेगे। इसलिए हनुमान जी महाराज को रोजाना याद कीजिए।

    मान–सम्मान के लिए मंत्र

    मान-सम्मान पाने के लिए भगवान सूर्य का नीचे दिया गया मंत्र एक माला जाप करे।

    भगवान सूर्य का मान–सम्मान पाने का मंत्र

    ओम धृणी सूर्याय नम:

    निष्कर्ष

    दोस्तों आज हमने आपको इस ब्लॉग के माध्यम से प्रसिद्ध होने के उपाय तथा शक्तिशाली बनने के उपाय बताए हैं। इसके अलावा मान सम्मान के लिए मंत्र भी बताया है। हम उम्मीद करते है की आज का हमारा यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी साबित हुआ होगा। अगर उपयोगी साबित हुआ है, तो आगे जरुर शेयर करे।

    दोस्तों हम आशा करते है की आपको हमारा यह प्रसिद्ध होने के उपाय। मान सम्मान के लिए मंत्र आर्टिकल अच्छा लगा होगा। धन्यवाद!

    इन्हें भी पढ़ें:-

    जानें क्या है खाटू श्याम जी के उपाय

    गृह क्लेश दूर करने का मंत्र और अचूक उपाय

    शिवलिंग पर इलायची चढ़ाने के फायदे

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ
    * Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

    Top Post Ad

    Below Post Ad