Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

गृह क्लेश दूर करने का मंत्र और अचूक उपाय – क्लेश नाशक मंत्र | गृह क्लेश निवारण यन्त्र

गृह क्लेश दूर करने का मंत्र और अचूक उपाय - घर परिवार में क्लेश होना एक आम बात हैं। घर में कभी ना कभी कोई ना कोई कारण से क्लेश होता रहता हैं लेकिन जब यह क्लेश अधिक बढ़ जाता हैं, तो परिवार के सदस्य अपना आपा खो बैठते हैं और झगड़ा तथा मारामारी पर उतर आते हैं। तब बहुत बड़ी समस्या खड़ी हो जाती हैं।

grah-klesh-dur-krne-ka-mantra-aur-achuk-upay
गृह क्लेश दूर करने का मंत्र और अचूक उपाय

    इसमें घर का मुखिया अधिक दुखी होता हैं। अगर आप भी गृह क्लेश से परेशान हैं तो गृह क्लेश निवारण के कुछ मंत्र और उपाय हम इस ब्लॉग में बताने वाले है। इस महत्वपूर्ण जानकारी को जानने के लिए हमारा यह ब्लॉग अंत तक जरुर पढ़े।

    दोस्तों आज हम आपको इस ब्लॉग के माध्यम से गृह क्लेश दूर करने का मंत्र और अचूक उपाय बताने वाले हैं। इसके अलावा गृह क्लेश के कारण तथा गृह क्लेश निवारण यन्त्र के बारे में भी बताएगे। तो आइये हम आपको इस बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करते है।

    गृह क्लेश दूर करने का मंत्र और अचूक उपाय – क्लेश नाशक मंत्र

    गृह क्लेश दूर करने के कुछ उपाय तथा मंत्र हमने नीचे बताए हैं:

    • अगर आपका आपके परिवार के किसी सदस्य के साथ अधिक क्लेश हो रहा हैं, तो शनिवार के दिन पीपल का पत्ता लेकर। उस पर उस सदस्य का नाम लिखकर “ओम हनुमंते नम:” मंत्र का 21 बार जाप करे। अब इस पत्ते को घर के किसी भी कोने में छिपा दे। जहां किसी की नजर न पड़े। इसके साथ हनुमानजी का दिन भर ध्यान धरते रहे। यह उपाय करने के पश्चात कुछ ही दिनों में गृह क्लेश से मुक्ति मिल जाएगी।
    • घर में पोछा लगाते समय नमक डालकर पोछा लगाए। इससे घर में हो रहा गृह क्लेश दूर हो जाता हैं।
    • गृह क्लेश दूर करने के लिए हनुमान जी की पूजा आराधना करनी चाहिए तथा हनुमानजी के व्रत आदि करने से घर में हो रहा गृह क्लेश दूर हो जाता हैं।
    • घर की दहलीज के अंदर जूते-चप्पल रखने से तथा बिस्तर पर बैठकर खाने से गृह क्लेश अधिक होता हैं। इसलिए गृह क्लेश दूर करने के लिए जूते-चप्पल दहलीज के बाहर रखे तथा बिस्तर पर बैठकर खाना न खाए। यह उपाय करने से काफी हद तक गृह क्लेश दूर हो जाएगा।

    गृह क्लेश निवारण यन्त्र

    परिवार में काफी बार गृह क्लेश हो जाता हैं और थोड़े समय बाद समाप्त भी हो जाता हैं। लेकिन कई बार गृह क्लेश इतना अधिक बढ़ जाता हैं की जिसे रोकना मुश्किल हो जाता हैं। ऐसे गृह क्लेश को रोकने के लिए आप अपने घर में बीसा यंत्र की स्थापना कर सकते हैं। जिससे आपका गृह क्लेश दूर हो जाएगा और घर में खुशियां आएगी।

    गृह क्लेश के कारण

    गृह क्लेश होने के पीछे निम्नलिखित कारण हो सकते हैं:

    • अगर पितृ दोष है, तो घर में गृह क्लेश उत्पन्न हो सकता हैं।
    • अगर परिवार किसी भी सदस्य में संस्कार का अभाव है तो ऐसे परिवार में गृह क्लेश होता हैं।
    • परिवार में दारू, शराब, सिगरेट आदि का सेवन हो रहा हैं तो इस कारण गृह क्लेश हो सकता है।
    • परिवार में आपसी प्रेम नहीं होने की वजह से भी गृह क्लेश होता हैं।
    • अगर ग्रह दोष अड़चन रूप बन रहा हैं. तो उस कारण से भी गृह क्लेश होता हैं।
    • कुछ सदस्य खुद को घर का मुखिया समझकर सभी पर हुकुम चलाते हैं। ऐसी परिस्थिति में गृह क्लेश होता हैं।
    • काफी बार परिवार के सदस्यों में वैचारिक मतभेद होता हैं। इस कारण भी गृह क्लेश होता हैं।
    • घर के कुछ सदस्य महिलाओं का अपमान या अनादर करते हैं। इस कारण भी गृह क्लेश होता हैं।

    निष्कर्ष

    दोस्तों आज हमने आपको इस ब्लॉग के माध्यम से गृह क्लेश दूर करने का मंत्र और अचूक उपाय बताए हैं। इसके अलावा गृह क्लेश के कारण तथा गृह क्लेश निवारण यन्त्र के बारे में भी बताया हैं। हम उम्मीद करते है की आज का हमारा यह ब्लॉग आपके लिए उपयोगी साबित हुआ होगा। अगर उपयोगी साबित हुआ है तो आगे जरुर शेयर करे।

    दोस्तों हम आशा करते है की आपको हमारा यह गृह क्लेश दूर करने का मंत्र और अचूक उपाय – क्लेश नाशक मंत्र - गृह क्लेश निवारण यन्त्र ब्लॉग अच्छा लगा होगा। धन्यवाद!

    FAQs

    घर में बहुत क्लेश हो तो क्या करें?

    घर में क्लेश बढ़े तो उस टाइम शांतिपूर्वक बातचीत करें, हर दिन भगवान का नाम लें, घर में दीपक जलाकर और शांति प्रार्थना करें, अव्यवस्था दूर करें, पानी में नमक डालकर घर में पोछा लगाएँ और हमेशा सकारात्मक सोच व सहयोग से अपने वातावरण को सुधारें।

    घर के क्लेशों को निवारण करने के लिए कौन सा मंत्र है?

    घर के क्लेश दूर करने के लिए इस मंत्र "ॐ कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने। प्रणतः क्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नमः।। का जाप अच्छा माना जाता है। इस मंत्र को डेली सुबह-शाम 108 बार जपने से घर में शांति, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है।

    घर में क्लेश को दूर करने के लिए क्या उपाय हैं?

    घर में क्लेश दूर करने के लिए प्रतिदिन दीपक जलाएँ, नमक मिले पानी से ही पोछा लगाएँ, भगवान का याद करें, शांतिपूर्वक बात चीत करें।

    घर में रोज लड़ाई झगड़ा हो तो क्या करें?

    यदि घर में रोज लड़ाई और झगड़ा हो तो सबसे पहले आपको शांत भाव से आपस में बातचीत करें, एक-दूसरे की बात को समझें, हर दिन दीपक जलाएँ, अव्यवस्था दूर रखें और घर में हमेशा अचछे माहौल बनाने का प्रयास करें।

    गृह क्लेश क्यों होता है?

    गृह क्लेश ऐसा माना जाता है कि गलतफहमियों, तनाव, संवाद की कमी, घर में नकारात्मक ऊर्जा, आर्थिक दबाव या घर में अव्यवस्था के कारण होता है।

    घर में बहुत ज्यादा क्लेश हो तो क्या करें?

    घर में बहुत ज्यादा क्लेश हो तो शांतिपूर्वक एक दूसरे से बात करे और शांति का माहौळ बनाये।

    पति-पत्नी में कलेश दूर करने के उपाय

    पति-पत्नी में कलेश दूर करने के लिए हमेशा प्यार से बातचीत करें, एक-दूसरे की भावनाएँ समझें ठीक से समझे।

    इन्हें भी पढ़ें:-

    जल्दी घर बनाने के 6 सबसे असरदार उपाय जाने

    सपने में दीवार पर छिपकली देखना शुभ या अशुभ

    जाने तुलसी की माला कब नहीं पहननी चाहिए

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ
    * Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

    Top Post Ad

    Below Post Ad