Responsive Ad Slot

vastu

जल्दी घर बनाने के उपाय | 6 सबसे असरदार उपाय जाने

जल्दी घर बनाने के उपाय - प्रिय रीडर आपको ये तो पता होगा कि रोटी, कपड़ा और मकान आज के समय में हर किसी की जरूरत होती हैं। जिसमे से रोटी और कपड़ा तो.

जल्दी घर बनाने के उपाय - प्रिय रीडर आपको ये तो पता होगा कि रोटी, कपड़ा और मकान आज के समय में हर किसी की जरूरत होती हैं। जिसमे से रोटी और कपड़ा तो हमे आसानी से मिल जाते हैं। लेकिन घर यानी मकान बनाना हमारे लिए काफी कठिन काम होता हैं। क्योकि घर बनाने के लिए काफी मेहनत करने की जरूरत पड़ती हैं। तब जाकर हमें अपना घर मिलता हैं।

jldi-ghar-bnane-ke-upay-janiye
जल्दी घर बनाने के उपाय

लेकिन आप चाहते है कि आपका घर जल्दी बन जाए और आप आपके घर में जाकर सुख चैन के साथ रह सके तो ऐसे में कुछ उपाय करके आप जल्दी घर बनवा सकते हैं। आज हम आपको ऐसे कुछ उपाय बताने वाले हैं। जिसे करने से आपका जल्दी घर बन जायेगा।

दोस्तों आज हम आपको इस ब्लॉग के माध्यम से जल्दी घर बनाने के उपाय बताने वाले हैं। इसके अलावा इस टॉपिक से जुड़ी और भी अन्य जानकारी प्रदान करने वाले हैं, तो यह सभी महत्वपूर्ण जानकारी पाने के लिए आज का हमारा यह ब्लॉग अंत तक जरुर पढ़े। तो आइये हम आपको इस बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करते हैं।

जल्दी घर बनाने के उपाय

जल्दी घर बनाने के कुछ प्रभावशाली और कारगर उपाय हमने नीचे बताये हैं।

गणेशजी का उपाय करे

अगर आप जल्दी घर बनाना चाहते हैं, तो आप गणेशजी से जुड़ा उपाय कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने आसपास के किसी भी भगवान गणेश जी के मंदिर जाना होगा अगर आप मंदिर नही जा सकते हैं, तो अपने घर पर ही भगवान गणेश जी की प्रतिमा के आगे एक लाल रंग का फूल अर्पित कर दे।

इसके बाद गणेश जी से जल्दी घर हेतु प्रार्थना करे। यह उपाय आपको लगातार 21 दिन तक करना हैं। ऐसा माना जाता है की इस उपाय को करने से गणेशजी जी जल्दी ही प्रसन्न हो जाते हैं और इससे आपको जल्दी घर बनाने में मदद मिलती हैं।

ये भी पढ़े: जाने नवरात्रि में क्या-क्या नहीं करना चाहिए

नीम की लकड़ी से बने घर का दान करे

अगर आप अपना घर चाहते हैं। आप चाहते है की आपका घर जल्दी बन जाए तो ऐसे में आपको एक सुंदर नीम की लकड़ी से घर बनाना हैं। अब इस घर को आपके आसपास के किसी भी मंदिर में जाकर दान कर देना हैं। यह उपाय करने से आपको जल्दी घर की प्राप्ति होती हैं।

मंगलवार के दिन उपाय करे

अगर आप जल्दी घर बनाना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन यह उपाय करे। मंगलवार के दिन घोड़े को गली हुई चने की डाल खिलाए। इसके बाद कौओ को दूध में भीगी हुई रोटी खिलाएं।

इसके पश्चात आपको गाय को रोटी, मसूर की दाल और गुड तथा गुड से वस्तु खिलानी चाहिए और जरूरतमंद व्यक्ति को खाना खिलाएं या दान करे।

इसके अलावा आप आपके आसपास के किसी भी गणेशजी के मंदिर मंगलवार के दिन जाए और गणेशजी के समक्ष गुड़ या गेहूं अर्पित करे। यह उपाय आपको लगातार पांच मंगलवार करना हैं। इस उपाय से आपका घर जल्दी हो जाता हैं।

मंगलवार के दिन इतना सा उपाय करने से आपको अवश्य ही जल्दी घर बनाने में मदद मिलेगी।

रविवार के दिन का उपाय

अगर आप जल्दी घर चाहते हैं। तो रविवार के दिन यह उपाय करे। रविवार के दिन एक सुंदर लकड़ी मदद से घर बनाये। घर छोटा ही होना चाहिए जो आपके घर के मंदिर में रख सके। इसके बाद इस बने हुए घर को अपने घर के मंदिर में  स्थापित कर दे।

इतना हो जाने के पश्चात बने हुए घर में एक मिट्टी का दीपक सरसों की तेल के मदद से जलाए और बने हुए घर को सजाये। इससे आपकी मनोकामना पूर्ण होगी और आपका जल्दी घर बन जायेगा।

माता दुर्गा का उपाय

अगर आप जल्दी घर बनाना चाहते हैं, तो सबसे पहले एक मिट्टी का मटका लीजिए। अब इस मटके में शहद, मिश्री, शक्कर, कपूर, दही और दूध डाल दीजिए। इसके पश्चात माता दुर्गा का मंत्र नव्रार्ण मंत्र का जाप करे।

इतना हो जाने के पश्चात मिट्टी के मटके को आपके आसपास के किसी नदी या तालाब के समुद्र के तट में गड्ढा खोदकर गाड दे। आपके इस उपाय से आपको जल्दी घर बनाने में मदद मिलेगी।

घर में चिड़ियाँ के लिए घोसला बनाये

अगर आप जल्दी घर चाहते हैं तो आप जहाँ रह रहे हैं। उस जगह पर घोसला बनाये। जब इस घोसले में चिड़ियाँ रहने आने लगे उसके बाद चिड़ियाँ को दाना पानी देना शुरू करे। आपके इस उपाय से आपका जल्दी घर बनेगा।

निष्कर्ष

दोस्तों आज हमने आपको इस ब्लॉग के माध्यम से जल्दी घर बनाने के उपाय बताए है। इसके अलावा इस टॉपिक से जुडी अन्य और भी जानकारी प्रदान की हैं।

हम उम्मीद करते है की आज का हमारा यह ब्लॉग आपके लिए उपयोगी साबित हुआ होगा। अगर उपयोगी साबित हुआ हैं, तो आगे जरुर शेयर करे। ताकि अन्य लोगो तक भी यह महत्वपूर्ण जानकारी मिल सके।

दोस्तों हम आशा करते है की आपको हमारा जल्दी घर बनाने के उपाय  – 6 सबसे असरदार उपाय जाने ब्लॉग अच्छा लगा होगा। धन्यवाद!

FAQs

अपना खुद का घर बनाने के लिए उपाय

यदि आप अपना घर बनाने के लिए वास्तु के अनुसार शुभ दिशा को चुनें, धार्मिक पूजा और मंत्रों का सहारा लें, धन संचय करें, सकारात्मक सोच रखें और शुभ मुहूर्त में भूमि पूजन अवश्य करें।

खुद का मकान बनाने के क्या उपाय हैं

खुद का मकान बनाने के लिए भूमि चयन में शुभ दिशा देखें, वास्तु का पालन करें, धन का प्रबंध सही करें, पूजा और मंत्रों का सहारा लें, शुभ मुहूर्त में निर्माण प्रारंभ करें।

घर बनाना किस महीने में शुभ होता है

घर बनाना आमतौर पर चंद्र मास में शुभ माना जाता है। विशेषकर हिंदी के इन सभी महीनो में वैशाख, भाद्रपद, कार्तिक और माघ माह में भूमि पूजन कर निर्माण शुरू करना अत्यंत शुभ ही माना जाता है।

ये भी पढ़े:

तुलसी की माला कब नहीं पहननी चाहिए

जानिए मंगलवार के व्रत में नमक खाना चाहिए या नहीं और व्रत के नियम

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

Don't Miss
© all rights reserved
made with by DildarNagar