Responsive Ad Slot

vastu

जानिए पहले राम का जन्म हुआ या कृष्ण का | श्री कृष्ण का जन्म कितने साल पहले हुआ था

पहले राम का जन्म हुआ या कृष्ण का श्री कृष्ण का जन्म कितने साल पहले हुआ था – भगवान राम और भगवान श्री कृष्ण दोनों ही हिन्दू सनातन धर्म के देवता माने ...

पहले राम का जन्म हुआ या कृष्ण का श्री कृष्ण का जन्म कितने साल पहले हुआ था – भगवान राम और भगवान श्री कृष्ण दोनों ही हिन्दू सनातन धर्म के देवता माने जाते हैं। इन दोनों देवताओ ने अलग अलग युग में जन्म लेकर इस सृष्टि पर अच्छे अच्छा कार्य किये। आज भी मनुष्य इन दोनों देवताओ की पूजा करते हैं और यह दोनों देवता भगवान विष्णु का अवतार माने जाते हैं।

pahle-ram-ka-janam-hua-ya-krishna-ka-janiye
पहले राम का जन्म हुआ या कृष्ण का

लेकिन इनके जन्म के बारे में कुछ लोगो के मन में सवाल है की पहले राम का जन्म हुआ या कृष्ण का जन्म हुआ। आज हम आपको इस सवाल का विस्तृत जवाब देने वाले हैं। इसलिए आज का हमारा यह ब्लॉग अंत तक जरुर पढ़े। 

दोस्तों आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताने वाले है की पहले राम का जन्म हुआ या कृष्ण का। इसके अलावा इस टॉपिक से जुडी अन्य और भी जानकारी प्रदान करने वाले हैं। तो आइये हम आपको इस बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करते है।

पहले राम का जन्म हुआ या कृष्ण का

पहले राम का जन्म हुआ या कृष्ण का इस सवाल का जवाब देंने से पहले हम युग के बारे में जानेगे जिससे आपको आसानी से पता चल जायेगा की पहले राम का जन्म हुआ या श्री कृष्ण का।

हिन्दू धर्म में कुल चार युग बताए गए हैं। सबसे पहले सतयुग, त्रेता युग, द्रापर युग और सबसे अंत में कलयुग भी वर्तमान में जो चल रहा हैं। यह कलयुग चल रहा हैं। सतयुग, त्रेता युग और द्रापर युग आकर चले गए। ऐसा माना जाता है की कलयुग में पाप अधिक होगा, जो आज के समय में हमे देखने को मिलता हैं।

इसके बाद ऐसा माना जाता है की कलयुग खत्म होने के बाद फिर से सतयुग आएगा। कलयुग को खत्म करने के लिए भगवान विष्णु इस धरती पर कल्कि के रूप में अवतार लेगे और और इस दुनिया का विनाश करेगे। इसके बाद पुन: सतयुग की स्थापना होगी।

सतयुग के बाद हमेशा ही त्रेता युग आता हैं। हिन्दू धर्म के इन चार युग के अनुसार भगवान राम का जन्म त्रेता युग में हुआ था। इसके बाद द्रापर युग आता हैं। इस युग में श्री कृष्ण ने जन्म लिया था।

यानी की युग के अनुसार देखा जाए तो भगवान श्री राम ने भगवान श्री कृष्ण से पहले जन्म लिया था। इससे माना जा सकता है की पहले राम ने जन्म लिया और बाद में कृष्ण का जन्म हुआ।

ये भी पढ़े: चिड़िया का घर में घोंसला बनाना शुभ है या अशुभ - जानें पूरी जानकारी

श्री कृष्ण का जन्म कितने साल पहले हुआ था

हिन्दू धर्म में कुछ चार युग बताए गए हैं। जिसमे से सबसे पहले सतयुग की स्थापना हुई। इसके बाद दुसरे नंबर पर त्रेता युग की स्थापना हुई। इसके बाद तीसरे नंबर पर द्रापर युग की स्थापना हुई और चौथे नंबर पर कलयुग का विकास हुआ और अब कलयुग चल रहा हैं।

हमारे पुराने शास्त्रों के अनुसार भगवान श्री कृष्ण का जन्म द्रापर युग में हुआ था और वर्ष देखे जाए तो 8,63,874 वर्ष साल पहले श्री कृष्ण का जन्म हुआ था।

भगवान राम और कृष्ण में क्या समानता थी

भगवान राम और श्री कृष्ण के बारे में तो हम सभी लोग जानते ही है। लेकिन इन दोनों देवता में कुछ समानता थी। जिसके बारे में हमने नीचे जानकारी प्रदान की हैं:

  • भगवान राम जन्म लेने वाले सातवें अवतार थे, जबकि भगवान श्री कृष्ण जन्म लेने वाले आठवें अवतार थे। लेकिन इन दोनों में यह समानता थी की यह दोनों देवता भगवान विष्णु के अवतार थे।
  • भगवान श्री कृष्ण द्वारका के राजा थे.जबकि भगवान राम अयोध्या के राजा थे। इन दोनों देवता में यह समानता है की दोनों ही राजाधिराज थे।
  • भगवान राम की पत्नी सीताजी थी और भगवान श्री कृष्ण की पत्नी रुक्मणी थी। लेकिन क्या आपको पता है की दोनों ही माता लक्ष्मी की ही अवतार थी।
  • आपने देखा होगा की इस संसार में इन दोनों देवता का नाम एक साथ लिया जाता हैं। हरे राम हरे कृष्ण कृष्ण कृष्णा रामा रामा।
  • क्या आप जानते है श्री कृष्ण और राम दोनों का ही संबंध जामवंत जी से था।
  • यह दोनों देवता भगवान शिव की पूजा अर्चना करते थे और उन्हें ही सर्वोपरी मानते थे।
  • ऐसा माना जाता है की हनुमान जी ने भगवान राम और भगवान श्री कृष्ण दोनों देवता का युद्ध में साथ दिया था।
  • भगवान राम और श्री कृष्ण दोनों देवता ने असुरो का वध किया थ। राम ने रावण का वध किया तो कृष्ण ने कंस वध किया था।

राम भगवान असली में कैसे दिखते थे

अगर बात की जाए वाल्मीकि रामायण के बारे में तो वाल्मीकि रामायण में भगवान राम का काफी अच्छे तरीके से वर्णन किया गया हैं। वाल्मीकि रामायण के अनुसार भगवान राम का रूप अतिसुंदर था।

ऐसा माना जाता है की उनकी आँखे बड़ी बड़ी और कमल की तरह खिली खिली थी। इसके अलावा बात की जाए उनके बाल बारे में उनके बाल चमकदार और लंबे थे। उनका रूप मनमोहक और आकर्षित करने वाला था।

उनका चेहरा बिलकुल चन्द्रमा की तरह सौम्य और कोमल और कांतिवान था। उनका नाक भी उनके चेहरे के अनुरूप था। यानी की नाक सुडोल और बड़ा था। उनके होंठ सूर्य के समान लाल और दोनों होंठ एक समान थे।

ऐसा माना जाता है की भगवान राम के हाथ काफी लंबे थे। उनके हाथ घूंटनो तक आते थे। इसलिए तो भगवान राम को आजानभुज के नाम से भी जाना जाता था। उनके कान बेहद ही प्यारे और लंबे थ। इसलिए उनके कानो में कुंडल शोभा देते थे।

उनके पूर्ण शरीर की रचना अच्छी थी। यानी की शरीर की रचना अधिक लंबी या अधिक छोटी नही थी। उनके पैरो की लंबाई भी शरीर के ऊपरी हिस्से के समानुपात थी।

ये भी पढ़े: जानिए कन्या के शीघ्र विवाह हेतु मंत्र, उपाय और सम्पूर्ण जानकारी

निष्कर्ष

दोस्तों आज हमने आपको इस ब्लॉग के माध्यम से बताया है पहले राम का जन्म हुआ या कृष्ण का। इसके अलावा इस टॉपिक से जुडी अन्य और भी जानकारी प्रदान की हैं।

हम उम्मीद करते है की आज का हमारा यह ब्लॉग आपके लिए उपयोगी साबित हुआ होगा। अगर उपयोगी साबित हुआ हैं, तो आगे जरुर शेयर करे। ताकि अन्य लोगो तक भी यह महत्वपूर्ण जानकारी पहुंच सके।

दोस्तों हम आशा करते है की आपको हमारा पहले राम का जन्म हुआ या कृष्ण का ब्लॉग अच्छा लगा होगा। धन्यवाद!

FAQs

श्री कृष्ण का जन्म कब और कहां हुआ था?

ऐसा कहा जाता है कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म द्वापर युग में भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष कि अष्टमी तिथि को मथुरा नगरी के कारागार में हुआ था।

श्री कृष्ण का जन्म कितने साल पहले हुआ था?

हिंदू के पुराणी मान्यता अनुसार श्री कृष्ण का जन्म आज से लगभग 5250 वर्ष पहले द्वापर युग में हुआ था।

राम का जन्म कब और कहां हुआ था?

भगवान श्री राम का जन्म त्रेता युग के चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अयोध्या नगरी में राजा दशरथ के यह हुआ था।

कृष्ण का जन्म किस युग में हुआ था?

पुराने तथ्यों के आधार पर भगवान श्री कृष्ण का जन्म द्वापर युग में हुआ था। जिन्हे भगवान विष्णु का आठवें अवतार कहा जाता हैं।

कृष्ण भगवान का जन्म कब हुआ था?

कृष्ण भगवान का जन्म मध्यरात्रि में मथुरा नगरी के कारागार में हुआ था।

राम और कृष्ण में कौन बड़ा है?

पुराने शास्त्रों के अनुसार भगवान श्री राम त्रेता युग में और भगवान श्री कृष्ण द्वापर युग में अवतरित हुए, इसलिए कालक्रम से राम जी बड़े माने जाते हैं, लेकिन दोनों लोग विष्णु के समान अवतार हैं।

सबसे पहले कौन पैदा हुआ था, राम या कृष्ण?

भगवान राम का जन्म त्रेता युग में हुआ था, जबकि भगवान कृष्ण का जन्म द्वापर युग में हुआ।

इन्हें भी पढ़ें:-

गुरुवार के दिन पैसा मिलना शुभ या अशुभ, जानें इस दिन क्या खरीदना चाहिए

जाने मनोकामना पूरी होने के संकेत कैसे मिलते है!

भगवान परशुराम की पूजा क्यों नहीं होती? जानें भगवान परशुराम कौन थे

जानिए प्रसिद्ध होने के उपाय | मान-सम्मान के लिए मंत्र

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

Don't Miss
© all rights reserved
made with by DildarNagar