Responsive Ad Slot

vastu

गुरुवार के दिन पैसा मिलना शुभ या अशुभ, जानें इस दिन क्या खरीदना चाहिए

गुरुवार के दिन पैसा मिलना शुभ या अशुभ – पैसा हमारे जीवन का अहम हिस्सा माना जाता हैं। इसी से ही हमारे जीवन का गुजारा चलता हैं और पैसे पाने के लिए...

गुरुवार के दिन पैसा मिलना शुभ या अशुभ – पैसा हमारे जीवन का अहम हिस्सा माना जाता हैं। इसी से ही हमारे जीवन का गुजारा चलता हैं और पैसे पाने के लिए इंसान मेहनत करता हैं। लेकिन हिन्दू सनातन धर्म में पैसे को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता हैं। इसलिए अगर हम पैसो का सम्मान करते हैं, तो मान लीजिए की हम माता लक्ष्मी का भी सम्मान करते हैं।

guruwar-ke-din-paisa-milna-shubh-ya-ashubh-aur-kya-kharide
गुरुवार के दिन पैसा मिलना शुभ या अशुभ

    दोस्तों आज हम आपको इस ब्लॉग के माध्यम से बताने वाले है की गुरुवार के दिन पैसा मिलना शुभ या अशुभ। इसके अलावा इस टॉपिक से जुडी अन्य और भी जानकारी प्रदान करने वाले हैं, तो यह सभी महत्वपूर्ण जानकारी को पाने के लिए आज का हमारा यह ब्लॉग अंत तक जरुर पढ़े, तो आइये हम आपको इस बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करते हैं।

    गुरुवार के दिन पैसा मिलना शुभ या अशुभ

    हमारे पुराने शास्त्रों के अनुसार गुरूवार को पैसा मिलना बहुत ही शुभ माना जाता हैं। गुरूवार का दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु का दिन होता हैं और इस दिन पैसा मिलना हमारे लिए अतिउत्तम माना जाता हैं।

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आपने किसी को पैसा दिया हैं और आप उनसे अपना पैसा ले रहे हैं, तो गुरूवार के दिन आपको पैसा लेना चाहिए। इससे आपको फायदा होगा और इस दिन लिया गया पैसा आपको शुभ फल देने वाला साबित होगा।

    ऐसा माना भी माना जाता है की गुरूवार के दिन पैसा मिलने से आपके जीवन की समस्या खत्म होती हैं और आपको आर्थिक तंगी से भी मुक्ति मिलती है। गुरूवार के दिन पैसा मिलने से माना जाता है की माता लक्ष्मी के आशीर्वाद की प्राप्ति हुई हैं। इससे आपको निरंतर अपार धन की प्राप्ति होती हैं।

    ये भी पढ़े: तुलसी का पौधा छत पर लगा सकते हैं, जानें किस दिन उखाड़ना चाहिए क्या है रहस्य

    गुरुवार के दिन क्या खरीदना चाहिए

    गुरूवार के दिन खरीदी करना भी काफी शुभ माना जाता हैं। अगर आप गुरुवार के दिन खरीदी करते हैं, तो आपको नीचे दी गई वस्तु खरीदना चाहिए:

    • अगर आप गुरूवार के दिन कुछ खरीदना चाहते हैं, तो आपको गुरूवार के दिन सोना या चांदी खरीदना चाहिए। गुरूवार के दिन सोना-चांदी खरीदना अतिउत्तम और शुभ माना जाता हैं।
    • ज्योतिष शास्त्र एक अनुसार ऐसा माना जाता है कि गुरूवार के दिन सोना और चांदी खरीदने से हमारी कुंडली के ग्रह नक्षत्र मजबूत बनते हैं।
    • गुरूवार के दिन ज्ञान और शिक्षा से जुडी वस्तु खरीदना भी शुभ माना जाता हैं, ऐसा माना जाता है की गुरवार के दिन किताब, कोपी, स्टेशनरी का सामान, पुस्तके आदि खरीदना चाहिए। इससे ज्ञान में वृद्धि होती हैं।
    • Astrology शास्त्र के अनुसार गुरूवार के दिन इलेक्ट्रोनिक सामान खरीदना भी शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है की गुरूवार के दिन इलेक्ट्रिक वस्तु खरीदने से हमारे जीवन में सुख शांति बनी रहती हैं।

    गुरुवार को क्या नहीं करना चाहिए

    कुछ हमारी पुरानी मान्यताओ के अनुसार कुछ ऐसे काम है जिसे हमें गुरुवार के दिन नही करने चाहिए। ऐसे ही कार्यो के बारे में हमने नीचे जानकारी प्रदान की हैं:

    • कुछ मान्याताओ के अनुसार गुरुवार के दिन महिलाओं को बाल धोने से बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है की गुरुवार के दिन बाल धोने से कुंडली का गुरु ग्रह कमजोर हो जाता हैं। साथ-साथ इससे महिला का वैवाहिक जीवन खराब होता हैं और संतान सुख की भी प्राप्ति नही होती हैं।
    • गुरुवार के दिन दाढ़ी, बाल तथा नाख़ून कटवाने से भी बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है की गुरुवार के दिन यह सभी करने से संतान की तरक्की रुक जाती हैं।
    • गुरुवार के दिन दक्षिण दिशा में मुख करके पूजा करने से बचना चाहिए। क्योकि गुरुवार के दिन दिशाशुल होता हैं और इसका बुरा प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता हैं।
    • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरुवार के दिन केला खाने से बचना चाहिए। लेकिन इस दिन केले के पत्ते की पूजा करना शुभ माना जाता हैं।
    • गुरुवार के दिन कपडे धोने से और पोछा लगाने से भी बचना चाहिए। क्योकि इस दिन यह कार्य करने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं तथा हमारी कुंडली का गुरु भी कमजोर हो जाता है।
    • गुरुवार के दिन यह सभी कार्य करने से हमें समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। इसलिए हो सके तो गुरुवार के दिन इन सभी कार्य करने से बचे।


    गुरुवार के बारे में कुछ और बातें

    • गुरुवार के देवता ब्रह्मा को माना जाता हैं।
    • गुरुवार के दिन किसी को कर्ज देने से बचना चाहिए। लेकिन अगर आप गुरुवार के दिन कर्ज लेते हैं, तो गुरुवार के दिन लिया गया कर्ज जल्दी उतर जाता हैं।
    • गुरुवार के दिन भूलकर भी किसी को उधार पैसे नही देने चाहिए।
    • शास्त्र के अनुसार गुरुवार के दिन पैसे लेन देन करने से बचना चाहिए।
    • गुरुवार को अच्छाई और उदारता का ग्रह माना जाता हैं।

    गुरुवार के दिन क्या उपाय करे

    गुरुवार के दिन किये जाने वाले कुछ काम और उपाय के बारे में हमने नीचे जानकारी प्रदान की हैं:

    • गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का माना जाता हैं। इसलिए गुरुवार के दिन इन दोनों देवी देवता की पूजा अर्चना करनी चाहिए।
    • गुरुवार के दिन जल से कच्चा दूध मिलाकर माता तुलसी को अर्पित करना शुभ माना जाता हैं।
    • भगवान की पूजा अर्चना करने के बाद पीली वस्तु जैसे की चना दाल, केले और गुड आदि का भोग लगाये।
    • कीस जरूरतमंद या गरीब को इस दिन पीली वस्तु का दान करना भी शुभ माना जाता हैं।
    • इस दिन विष्णुसस्त्रनाम पाठ करना आपके लिए लाभदायी माना जाता हैं।
    • गुरुवार के दिन तुलसी के पौधे के समक्ष घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता हैं। इससे माता लक्ष्मी के आशीर्वाद की प्राप्ति होती है।

    गुरुवार को धन प्राप्ति के मंत्र

    गुरुवार को धन प्राप्ति के कुछ मंत्र हमने नीचे बताये हैं। आपलोग से ध्यान से पढ़े:

    • ॐ बृं बृहस्पतये नम:
    • ॐ क्लीं बृहस्पतये नम:
    • ॐ ऐं श्रीं बृहस्पतये नम:
    • ॐ गुं गुरवे नम:
    • ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि
    • ॐ देवानां च ऋषीणां च गुरु कांचन संन्निभम्। बुद्धिभूतं त्रिलोकेशं तं नमामि बृहस्पतिम्
    • ऊं ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा
    • ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नमः


    FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

    गुरुवार के दिन क्या दान करना चाहिए?

    गुरुवार के दिन पीली वस्तु जैसे की चने की दाल, केले, गुड, धार्मिक पुस्तके आदि दान करना चाहिए।

    गुरुवार को तुलसी में क्या चढ़ाना चाहिए?

    गुरुवार के दिन तुलसी के पौधे में जल के साथ कच्चा दूध मिलकार चढ़ाना चाहिए।

    बृहस्पतिवार को तुलसी पूजा कैसे करें?

    इस दिन स्नान आदि करने के बाद तुलसी के पौधे शुद्ध घी का दीपक जलाए। इसके बाद कच्चे और पानी को मिलाकर तुलसी के पौधे को चढ़ा दे।

    तुलसी की पूजा कब करे?

    तुलसी की पूजा सुबह के समय करना शुभ माना जाता हैं।

    गुरुवार के दिन किस काम को नहीं करना चाहिए?

    गुरुवार के दिन आपको भूल से बाल, दाढ़ी और नाख़ून काटने से बचना चाहिए।

    बृहस्पतिवार के दिन कपडा धो सकते है?

    जी नहीं, इस दिन कपडा को धोने में बचाव करना चाहिए।

    निष्कर्ष

    दोस्तों आज हमने आपको इस ब्लॉग के माध्यम से बताया है गुरुवार के दिन पैसा मिलना शुभ या अशुभ। इसके अलावा इस टॉपिक से जुडी अन्य और भी जानकारी प्रदान की हैं।

    हम उम्मीद करते है की आज का हमारा यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित हुआ होगा। अगर उपयोगी साबित हुआ हैं, तो आगे अपने करीबी लोगो को जरुर शेयर करे। ताकि अन्य लोगो तक भी यह महत्वपूर्ण जानकारी पहुंच सके।

    दोस्तों हम आशा करते है की आपको हमारा गुरुवार के दिन पैसा मिलना शुभ या अशुभ - गुरुवार के दिन क्या खरीदना चाहिए ब्लॉग अच्छा लगा होगा। धन्यवाद!

    इन्हें भी पढ़ें:-

    जानिए घर में पितरों का स्थान कहाँ होना चाहिए और स्थान कैसे बनाएं

    जाने प्रेगनेंसी में मंदिर जाना चाहिए या नहीं और किस भगवान की पूजा करे

    जानिए पूर्णिमा के व्रत में नमक खाना चाहिए या नहीं

    जानिए कन्या के शीघ्र विवाह हेतु मंत्र, उपाय और सम्पूर्ण जानकारी

    कोई टिप्पणी नहीं

    एक टिप्पणी भेजें

    Don't Miss
    © all rights reserved
    made with by DildarNagar