Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

जाने मनोकामना पूरी होने के संकेत कैसे मिलते है!

जाने मनोकामना पूरी होने के संकेत कैसे मिलते है– मनोकामना पूरी होने के संकेत कैसे मिलते है जाने – हर व्यक्ति के जीवन में कुछ ऐसी अपनी इच्छाएँ होती हैं। इस जगत में जन्मे हर एक व्यक्ति के मन में कुछ ना कुछ इच्छा और मनोकामना होती हैं। मनुष्य की यह इच्छा और मनोकामना की सीमा नहीं हैं। लेकिन मनुष्य के मन में एक तो ऐसी इच्छा होती ही है - जैसे संतान प्राप्ति की कामना, विवाह, धन, नौकरी, या कोई विशेष लक्ष्य होता है।

manokamna-puri-hone-ke-sanket-kaise-milte-hai
जाने मनोकामना पूरी होने के संकेत कैसे मिलते है!

    जो इच्छा अपने जीवन में पूर्ण करने के प्रयास करते हैं। कुछ ऐसे भी लोग होते है जो अपने मन की इच्छा अपने अंदर दबा के रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते है की आपके मन की इच्छा पूर्ण होने से पहले कुछ संकेत मिलते हैं। ऐसा सवाल उठता है - कि ये संकेत कौन से होते हैं? तथा  इन्हें कैसे पहचाना जाए?

    दोस्तों आज हम इस ब्लॉग के माध्यम से आपको मनोकामना पूर्ण होने से पहले क्या संकेत मिलते है इस बारे में आपको बताएगे, तो आप इस ब्लॉग के अंत तक जरू पढ़े।

    जाने मनोकामना पूरी होने के संकेत कैसे मिलते है 

    हम सभी के मन कुछ ना कुछ इच्छा होती है, लेकिन हम यह नहीं जानते है कि इसे पूर्ण होने से पहले क्या आभास और संकेत मिलेगा। दुनिया में हर तरह के लोग होते हैं कोई गलत कर्म करके अपनी जिंदगी गुजारता है, तो कोई अच्छे कर्म करके या अच्छे कार्य करके अपना जीवन बिताते हैं।

    बस फर्क इतना होता है की कोई गलत रास्ता चुन लेता है और कोई सही रास्ता चुन कर के अपना जीवन अच्छा बना लेता हैं। लेकिन सभी मनुष्य के अंदर मनोकामना छुपी होती है उसे प्राप्त करने के लिए इंसान हर प्रयास करता हैं।

    ये भी पढ़े: जानिए कन्या के शीघ्र विवाह हेतु मंत्र, उपाय और सम्पूर्ण जानकारी

    सपने में मिलता है मनोकामना पूर्ण होने का संकेत

    बहुत से लोग ऐसे है जो मनोकामना पूर्ण करने के लिए काफी तपस्या करते है और कई तरह के कष्ट उठाते हैं। कुछ लोगो को मनोकामना पूर्ण होने का संकेत सपने में भी मिलता है लेकिन वह उन्हें समझने में असमर्थ होते हैं।



    पुण्यशाली आत्मा ही समझ सकती है सपने में मिले संकेत

    शास्त्रों के अनुसार जो पूण्य आत्मा होती है उनकी जो मन की इच्छा होती है वह पूर्ण होने से पहले जो संकेत मिलते है उसे आसानी से समझ सकते हैं। तथा जो लोग सांसारिक जीवन में उलझे हुए होते है उन्हें भी मनोकामना पूर्ण होने से पहले संकेत मिलते है लेकिन वह समझ नहीं पाते हैं।

    छोटे बच्चे देते है मनोकामना पूर्ण होने के संकेत

    आज हम जो आपको बताने जा रहे है यह उपाय त्रेता युग से ही चला आ रहा है और लोग इसे आजमाते भी हैं। सबसे पहले आप सुबह जब भी उठे किसी का मुंह न देखे और आपके घर में मौजूद 6 या 7 साल के बच्चे है उनके पास जाइए। घर में बच्चे है तो बहुत ही अच्छी बात हैं।

    अब आप उन बच्चे के पास जाकर अपने हाथ की दो उंगलिया उस बच्चे के सामने रखे। अब आपके मन की जो भी इच्छा है एक उंगली पर समर्पित कर दे। अब उन छोटे बच्चे को दोनों उंगली में से किसी एक उंगली को पकड़ने के लिए कहिये।

    यह प्रक्रिया आपको तिन बार करनी है। तिन बार में से दो बार अगर समर्पित उंगली बच्चा पकड़ता है तो समझ ले की आने वाले कुछ ही समय में आपकी इच्छा पूर्ण होने वाली हैं।

    छोटे बच्चे होते है भगवान विष्णु का स्वरूप

    यह काम आपको सिर्फ छोटे बच्चे से ही करवाना है क्योंकि छोटे बच्चे भगवान विष्णु का रूप होते हैं। वह जो भी उंगली का चुनाव करते है समझ ले भगवान विष्णु ही चुनाव कर रहे हैं। छोटे बच्चो में ना ही कोई छल कपट होता है और ना ही उनके मन में कोई पाप होता हैं।

    यह एक पवित्र आत्मा होती है जिसके मन कोई भी प्रकार का लोभ या लालच नही होता हैं। इसलिए छोटे बच्चो को शास्त्रों में भगवान विष्णु का रूप माना जाता हैं।

    ये भी पढ़े: आज ही जानें काला धागा बांधने का तरीका, मंत्र तथा फायदे

    छोटे बच्चो को उनकी मनपसंद वस्तु दिलाए

    दोस्तों यह सभी क्रिया होने के बाद उन छोटे बच्चो को जरुर कुछ खिलाए या उनकी मनपसंद वस्तु दिलाए जिस से बच्चा खुश होगा और उसकी दुआ तथा आशीर्वाद आपको मिलेगा जिस से आपकी मनोकामना जल्द ही पूर्ण हो जाएगी।

    मनोकामना पूर्ति के लिए उपाय

    यदि आप ऐसा चाहते हैं कि आपकी इच्छाएँ जल्दी पूरी हों, तो कुछ सरल किंतु प्रभावी उपाय निचे दिए हैं:

    • हर दिन सुबह में सूर्योदय से पहले “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जप मन से करें।
    • पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएँ तथा अपनी कामना को मन में बोलें।
    • हर गुरुवार को गुरु, और हर सोमवार को शिव जी की सच्चे मन से आराधना करें।
    • जरूरतमंद को भोजन कराने से मनोकामना पूर्ण होने की तेजी आती है।

    हमेशा ये “मैं यह पा चुका हूँ” सोच के साथ बात करें, क्योंकि ‘पूर्ण विश्वास’ सबसे बड़ा मंत्र माना जाता है।

    मनोकामना पूरी होने के 10 प्रमुख संकेत होते है

    • मन में अद्भुत शांति का अनुभव होना
    • अचानक सकारात्म विचार आने लगते हैं
    • बार-बार एक ही संख्या को दिखना
    • अपने दिव्य सपनों का आना
    • अचानक से कोई शुभ समाचार मिलना
    • पक्षियों और जानवरों का व्यवहार बदलना
    • बार-बार वही व्यक्ति और स्थान दिखना
    • पूजा या जप के दौरान दिव्य सुगंध का अनुभव होना
    • मन में कृतज्ञता की भावना जागना
    • कार्यों में स्वतः सरलता आने लगना

    हमारे कुछ शब्द

    दोस्तों आज इस ब्लॉग "जाने मनोकामना पूरी होने के संकेत कैसे मिलते है" के माध्यम से हमने आपको मनोकामना पूर्ण होने से पहले आपको कैसे संकेत मिलते है इस बारे में बताया। अगर आपके मन में भी कुछ इच्छा या मनोकामना है तो हमारे द्वारा बताया गया उपाय जरुर करे जिस से आपको अवश्य लाभ होगा।

    हम उम्मीद करते है कि आपको हमारा यह ब्लॉग अच्छा लगा होगा। धन्यवाद!

    इन्हें भी पढ़ें:-

    ब्रह्म कमल किस देवता को चढ़ाया जाता है

    पूर्णिमा के व्रत में नमक खाना चाहिए या नहीं

    क्रासुला का पौधा किस दिन लगाना चाहिए

    उधारी वसूलने के उपाय मंत्र कौनसा है

    FAQs

    क्या हर व्यक्ति को मनोकामना पूरी होने के संकेत मिलते हैं?

    जी हाँ, लेकिन हर जातक उन्हें समान रूप से पहचान नहीं पाता। कुछ लोग उन्हें संयोग मान लेते हैं, जबकि सजग जातक उन्हें ब्रह्मांडीय संवाद की तरह स्वीकार करते हैं।

    अगर कोई संकेत मिले लेकिन मनोकामना पूरी न हो, तो क्या करें?

    इसका मतलब यह नहीं कि संकेत गलत थे - बल्कि ब्रह्मांड आपको तैयारी करने का समय दे रहा था। धैर्य रखें तथा उस ऊर्जा से जुड़े रहें।

    क्या हर सपना संकेत होता है?

    जी नहीं, केवल वही सपने संकेत माने जाते हैं जिनमें दिव्यता, प्रकाश, और सकारात्मकता का अनुभव कराते हो।

    मनोकामना जल्द पूरी करने के लिए कौन सा मंत्र सर्वोत्तम है?

    मनोकामना जल्द पूरी करने के लिए “ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं नमः” या “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का नियमित जप अत्यंत प्रभावी मंत्र माना गया है, विशेषकर यह आप सोमवार या गुरुवार को करे।

    क्या ग्रहों की स्थिति मनोकामना पूर्ति में बाधक बन सकती है?

    जी हाँ, अशुभ ग्रह या दशाएँ कभी-कभी विलंब कर सकती हैं। ऐसे में कुंडली के अनुसार उपाय (जप, दान, रत्न धारण आदि) करना लाभकारी भी होता है।

    Tags

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ
    * Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

    Top Post Ad

    Below Post Ad