Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

ओलंपिक स्टार राजकुमार पाल अब बनेंगे DSP! CM योगी देंगे नियुक्ति पत्र और लक्ष्मण पुरस्कार

Ghazipur News: गाजीपुर के लिए गर्व की खबर है। पेरिस ओलंपिक 2024 में शानदार प्रदर्शन करने वाले हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल अब उत्तर प्रदेश पुलिस में डीएसपी (DSP) का पद संभालेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 मार्च को लखनऊ में आयोजित समारोह में उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इसी मौके पर राजकुमार पाल और उनके गांव के ही हॉकी खिलाड़ी उत्तम सिंह को लक्ष्मण पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा।

olympic-star-rajkumar-pal-to-become-dsp

पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह ने बताया कि उन्होंने 18 फरवरी को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर वर्ष 2024 की घोषणा को लागू करने की मांग की थी, जिसे अब सरकार ने पूरा कर दिया है। राजकुमार पाल और उत्तम सिंह दोनों सैदपुर तहसील के करमपुर गांव के रहने वाले हैं और एक ही प्रशिक्षण केंद्र से निकलकर आगे बढ़े हैं।

करमपुर स्थित मेघबरन सिंह स्टेडियम साल 1983 से ग्रामीण खिलाड़ियों को मुफ्त प्रशिक्षण, खेल सामग्री और जरूरी सुविधाएं देता आ रहा है। इस स्टेडियम को प्रतिभाओं की नर्सरी माना जाता है, जहां से अब तक 17 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकल चुके हैं।

राजकुमार पाल की कहानी संघर्ष और मेहनत से भरी है। उन्होंने अपने खेल की शुरुआत बांस की हॉकी स्टिक से की थी। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत की और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया। अब उनकी इसी मेहनत का फल उन्हें डीएसपी पद के रूप में मिल रहा है।

राजकुमार पाल के ओलंपिक पदक और उत्तम सिंह की उपलब्धियों ने गाजीपुर ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। एक ही गांव और एक ही अकादमी से दो खिलाड़ियों का राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचना प्रदेश के खेल इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad