Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

सड़क पर दौड़ी ‘हेलीकॉप्टर कार’! जमानियां में दिखा अनोखा नजारा, अब नियमों पर उठा बड़ा सवाल

Ghazipur News: गाजीपुर जिले के जमानियां क्षेत्र में सोमवार को एक अजीबो-गरीब नजारा देखने को मिला, जब एक मॉडिफाइड कार गांव की सड़कों पर फर्राटा भरती नजर आई। इस कार को हेलीकॉप्टर का रूप दिया गया था, जिसे देखकर राहगीर हैरान रह गए और मोबाइल से तस्वीरें लेने लगे।

helicopter-car-modification-safety-motor-vehicle

इस कार के पिछले हिस्से को हेलीकॉप्टर जैसा डिजाइन किया गया है, जबकि ऊपर की तरफ नकली रोटर ब्लेड लगाए गए हैं। इन बदलावों की वजह से यह गाड़ी पूरी तरह ‘हेलीकॉप्टर कार’ जैसी दिखाई दे रही थी।

हालांकि, इस अनोखे प्रयोग ने सड़क सुरक्षा और नियमों को लेकर चिंता भी बढ़ा दी है। परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि किसी भी वाहन के मूल ढांचे में इस तरह का बदलाव करना मोटर व्हीकल एक्ट का सीधा उल्लंघन है और बिना अनुमति ऐसा मॉडिफिकेशन गैरकानूनी होता है।

कार में लगे रोटर ब्लेड और पीछे का अतिरिक्त ढांचा सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए खतरा बन सकता है, जिससे हादसे की आशंका बढ़ जाती है। नियमों के अनुसार, वाहन की ऊंचाई, चौड़ाई या डिजाइन में बिना अनुमति बदलाव नहीं किया जा सकता।

राहगीरों के मुताबिक, यह ‘हेलीकॉप्टर कार’ सामान्य रफ्तार से चल रही थी और इसमें लगे हेलीकॉप्टर जैसे उपकरण सिर्फ दिखावे के लिए थे। इसके बावजूद, यह मामला अब चर्चा का विषय बन गया है और प्रशासन का ध्यान भी इस ओर गया है।

एआरटीओ धनवीर यादव ने साफ कहा कि वाहन के स्ट्रक्चर में बिना अनुमति बदलाव करना गैरकानूनी है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे मामलों में जुर्माना लगाने से लेकर वाहन जब्त करने तक की कार्रवाई की जा सकती है। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि इस तरह के वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad