Type Here to Get Search Results !

Trending News

भदौरा स्टेशन की हालत शर्मनाक! शौचालय गायब, नल खराब, गंदगी का अंबार… महिला यात्रियों की बढ़ी मुसीबत

Ghazipur News: हावड़ा-दिल्ली रेल मार्ग पर स्थित भदौरा रेलवे स्टेशन पर बुनियादी सुविधाओं की हालत बेहद खराब है। यहां शौचालय की सुविधा न होने से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, खासकर महिला यात्रियों के लिए स्थिति और भी परेशानी भरी हो गई है।

the-condition-of-bhadaura-station-is-shameful-ghazipur-news

स्टेशन पर मौजूद एकमात्र शौचालय पूरी तरह से जर्जर हो चुका है और उसमें पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं है। साफ-सफाई की कमी के कारण प्रतीक्षालय से लेकर पूरे स्टेशन परिसर में गंदगी फैली रहती है। ऐसे में यात्रियों को शौच के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है।

स्थानीय यात्रियों—कृष्ण कुमार अग्रहरी, धर्मदेव कुशवाहा, नरेंद्र प्रसाद गुप्ता, नीतीश सिंह, मुन्नू, जियाउद्दीन खान और मिनहाज खान—का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

यात्रियों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही स्टेशन पर शौचालय का निर्माण और साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं की गई, तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उनका कहना है कि स्टेशन की यह बदहाल स्थिति यात्रियों की बुनियादी जरूरतों की अनदेखी को साफ तौर पर दिखाती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.