Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन को दोबारा शुरू करने की तैयारी तेज: सर्वे पूरा, टेंडर प्रक्रिया को हरी झंडी; बजट मंजूर होते ही काम होगा शुरू

Ghazipur News: पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में स्थित लंबे समय से बंद पड़े पुराने ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन को दोबारा शुरू करने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। रेल मंत्रालय के निर्देश पर स्टेशन के पुनः संचालन के लिए कराया गया सर्वे पूरा हो चुका है और अब रेलवे मुख्यालय ने अगली प्रक्रिया के तहत टेंडर जारी करने की अनुमति दे दी है।

preparations-are-underway-to-restart-tadighat-railway-station

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक अब सिर्फ मंत्रालय से आवश्यक बजट की मंजूरी मिलना बाकी है। बजट स्वीकृत होते ही इस लंबे समय से बंद पड़े ऐतिहासिक स्टेशन को दोबारा शुरू करने की प्रक्रिया तेज़ी से शुरू कर दी जाएगी।

जानकारी के अनुसार पहले चरण में स्टेशन पर गुड्स ब्लास्ट साइडिंग के साथ माल की लोडिंग-अनलोडिंग के लिए विशेष प्वाइंट विकसित किए जाएंगे। इसके बाद जरूरत के अनुसार यहां से यात्री ट्रेनों के संचालन की संभावना भी बनाई जा सकती है।

इस स्टेशन को फिर से चालू करने की दिशा में रेलवे मंत्रालय के निर्देश पर अगस्त 2025 में रेलवे अधिकारियों की दो सदस्यीय टीम ने मौके पर पहुंचकर विस्तृत निरीक्षण और सर्वेक्षण किया था। सर्वे की रिपोर्ट रेलवे मुख्यालय को भेजी गई, जिसके आधार पर वर्ष 2026 में टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति दे दी गई।

ध्यान देने वाली बात है कि वर्ष 2023 की शुरुआत में सोनवल में नए ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन के निर्माण के बाद ब्रिटिश काल में स्थापित लगभग 146 साल पुराने इस स्टेशन को फरवरी 2023 में बंद कर दिया गया था।

tadighat-railway-station

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक पुराने स्टेशन को पुनः शुरू करने के लिए पूरे यार्ड के ढांचे में जरूरी परिवर्तन किए जाएंगे। स्टेशन के दोबारा चालू होने के बाद यह शहर और घाट की ओर जाने वाले रेल मार्ग से भी जुड़ जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों और व्यापारियों को काफी राहत और सुविधा मिलेगी।

पूर्व मध्य रेलवे के टीआई संजय कुमार ने बताया कि पुराने ताड़ीघाट स्टेशन को दोबारा शुरू करने के लिए सर्वेक्षण का काम पूरा कर लिया गया है और टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। शुरुआती चरण में यहां ब्लास्ट साइडिंग के साथ माल की लोडिंग-अनलोडिंग की सुविधा विकसित की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad