Gold Price Crash: शादी-ब्याह के इस सीजन में सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। इन दिनों सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। अगर आप भी सोना-चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह सही मौका हो सकता है। आइए जानते हैं गिरावट के बाद ताजा रेट क्या हैं।
नवरात्रि के शुभ दिनों में सोने-चांदी के दामों में भारी गिरावट आई है। ऐसे में खरीदारों के पास सस्ता सोना खरीदने का अच्छा मौका है। हाल ही में ऑल टाइम हाई पर पहुंचने के बाद अब कीमतें काफी नीचे आ चुकी हैं।
MCX पर क्या है ताजा भाव?
एमसीएक्स (MCX) पर आज सोने का भाव 1,37,032 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है, जबकि चांदी की कीमत 2,17,026 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। घरेलू वायदा बाजार में आज बाजार खुलते ही सोने में 2,248 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी में 8,397 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले सोना 1,39,280 रुपये और चांदी 2,25,423 रुपये के स्तर पर बंद हुई थी।
ऑल टाइम हाई से कितना सस्ता हुआ सोना?
29 जनवरी 2026 को सोने और चांदी ने अपने रिकॉर्ड स्तर को छुआ था। उस समय सोना 1,80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। अब यह अपने उच्चतम स्तर से 42,968 रुपये तक सस्ता हो चुका है।
वहीं चांदी की बात करें तो 29 जनवरी 2026 को इसकी कीमत 4,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जो अब 2,02,974 रुपये तक गिर चुकी है।
दिल्ली में आज के रेट
24 कैरेट सोना: 1,40,500 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: 1,28,800 रुपये प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना: 1,05,410 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी: 2,29,900 रुपये प्रति किलोग्राम
क्यों आ रही है कीमतों में गिरावट?
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के पीछे वैश्विक कारण भी जिम्मेदार हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के बिजली प्लांट पर हमले को 5 दिनों के लिए टालने की बात सामने आई थी, जिससे मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने के संकेत मिले। हालांकि, ईरान ने साफ किया है कि उसने अमेरिका से कोई बातचीत नहीं की है, जिससे फिर तनाव बढ़ने की आशंका है।
ट्रंप के बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में 10% से ज्यादा गिरावट आई थी, लेकिन अब फिर से तेजी लौट आई है। इन वैश्विक हलचलों का सीधा असर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ रहा है, जिससे बाजार में दबाव बना हुआ है।
