Responsive Ad Slot

vastu

PM Kisan 22nd Installment Alert: इस दिन आ सकती है 22वीं किस्त, एक गलती पड़ी भारी तो लिस्ट से कट जाएगा नाम

PM Kisan Village List Check: केंद्र सरकार की पीएम किसान योजना का फायदा देशभर में लाखों किसान उठा रहे हैं। इस scheme के तहत पात्र किसानों को सालाना.

शुक्रवार

/ by Sandeep Kumar Sharma

PM Kisan Village List Check: सरकार की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के तहत किसानों को हर साल ₹6000 की financial assistance दी जाती है। यह राशि तीन installments में सीधे किसानों के खाते में भेजी जाती है। अब तक किसानों को इस योजना की 21 किस्तें मिल चुकी हैं। लेकिन अगर लाभार्थियों ने एक जरूरी काम समय पर नहीं किया, तो उनका नाम beneficiary list से हट सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब आ सकती है और किन किसानों को इसका लाभ मिलेगा।

pm-kisan-yojana-the-22nd-installment

केंद्र सरकार की पीएम किसान योजना का फायदा देशभर में लाखों किसान उठा रहे हैं। इस scheme के तहत पात्र किसानों को सालाना ₹6000 दिए जाते हैं। अब सभी किसान 22वीं किस्त (22nd installment) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सरकार की ओर से साफ किया गया है कि 22वीं किस्त का पैसा सिर्फ उन्हीं किसानों के खाते में आएगा, जिनका नाम beneficiary list में दर्ज होगा। पिछली किस्त के दौरान verification के बाद 30 लाख से ज्यादा किसानों के नाम लिस्ट से हटा दिए गए थे। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि लिस्ट में नाम कैसे बना रहे और किस दिन किस्त आने की उम्मीद है।

22वीं किस्त को लेकर लेटेस्ट अपडेट

सरकार ने अभी तक पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त (22nd installment of PM Kisan Scheme) की official date घोषित नहीं की है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संभावना जताई जा रही है कि इसी महीने पात्र किसानों के बैंक अकाउंट में यह किस्त ट्रांसफर की जा सकती है।

किन कारणों से कट रहा है लिस्ट से नाम?

जब सरकार ने 21वीं किस्त जारी की थी, तब नियमों को लेकर सख्ती की गई थी। जांच में सामने आया कि:

  • एक ही परिवार में पति और पत्नी दोनों योजना का लाभ ले रहे थे
  • नाबालिग बच्चों के नाम पर भी किस्त जा रही थी
  • कई किसानों ने e-KYC (PM Kisan Scheme e-KYC) पूरी नहीं कराई थी

Verification के बाद ऐसे किसानों के नाम beneficiary list से हटा दिए गए।

22वीं किस्त से पहले ऐसे चेक करें अपने गांव की Beneficiary List

  • सबसे पहले पीएम किसान की official website pmkisan.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर ‘Beneficiary List’ पर क्लिक करें
  • राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी भरें
  • ‘Get Report’ पर क्लिक करें
  • स्क्रीन पर आपके गांव के सभी लाभार्थियों की list दिखाई देगी

अगर लिस्ट में नाम नहीं है तो क्या करें?

घबराने की जरूरत नहीं है। आप अपना status चेक कर सकते हैं:

  • वेबसाइट पर ‘Know Your Status’ ऑप्शन खोलें
  • अपना registration number डालें
  • मोबाइल पर आया OTP भरें
  • अगर कहीं green tick नहीं दिख रहा है, तो समझ लें कि आपके अकाउंट में कोई issue है

PM Kisan का पैसा अटकने की बड़ी वजहें

  • e-KYC पूरा न होना
  • Farmer registry में नाम दर्ज न होना
  • Eligibility criteria पूरा न करना
  • पति-पत्नी दोनों का लाभ लेना
  • नाबालिग सदस्य के खाते में पैसा जाना

Problem का Solution क्या है?

अगर आपकी समस्या online ठीक नहीं हो रही है, तो नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय या CSC Center पर जाएं। वहां e-KYC और records update कराएं। सभी जरूरी documents साथ लेकर जाएं। अगर समय रहते correction कर लिया गया, तो 22वीं किस्त का पैसा सीधे आपके bank account में आ सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

Don't Miss
© all rights reserved
made with by DildarNagar