Responsive Ad Slot

vastu

सोना-चांदी फिर धड़ाम! 6 फरवरी को भारी गिरावट, चांदी ₹2.34 लाख के पास, जानिए Today’s Latest Rates

Gold-Silver Crash Alert: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। बीते एक हफ्ते से market में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था।

शुक्रवार

/ by Sandeep Kumar Sharma

Gold-Silver Crash Alert: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। बीते एक हफ्ते से market में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था। बीच में दो दिन जोरदार तेजी भी आई, लेकिन आज 6 फरवरी को दोनों कीमती धातुएं फिर से crash हो गईं। चांदी जहां कुछ दिन पहले ₹3,00,000 प्रति किलो के करीब पहुंच गई थी, वहीं अब गिरकर करीब ₹2,34,000 के आसपास कारोबार कर रही है। आइए जानते हैं आज का ताजा भाव।

gold-silver-rate-6-feb-2026

सोने और चांदी में हाल की bumper rally के बाद अब तेज गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले कुछ दिनों में आई इस बड़ी गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया है। जहां investors को झटका लगा है, वहीं buyers के चेहरे खिल उठे हैं। कीमतें गिरते ही सर्राफा बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है। बीते कुछ दिनों में Gold Silver Rate में हल्की तेजी दिखी थी, लेकिन आज 6 फरवरी को एक बार फिर सोना-चांदी सातवें आसमान से सीधे जमीन पर आ गिरे हैं।

MCX Gold Rate

आज 6 फरवरी को सुबह MCX पर सोने की कीमतों (MCX Gold Rate) में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। कमजोर global cues, डॉलर में मजबूती, सपोर्ट मार्केट में कम demand और profit booking के चलते सोने पर दबाव बना।

MCX Gold Price (अप्रैल वायदा) करीब ₹2,700 यानी लगभग 2% टूटकर ₹1,49,396 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं MCX पर चांदी का मार्च कॉन्ट्रैक्ट ₹14,600 यानी करीब 6% गिरकर ₹2,29,187 प्रति किलो पर कारोबार करता दिखा।

International Market में भी गिरावट

मजबूत डॉलर की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate Down) में भारी गिरावट देखी गई। अप्रैल डिलीवरी के लिए अमेरिकी सोने का वायदा भाव करीब 2% गिरकर $4,806.50 प्रति औंस पर आ गया। तेज selling के चलते लगातार दूसरे हफ्ते गोल्ड की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

भू-राजनीतिक तनाव (geopolitical tension) में कमी और दूसरी करेंसी के मुकाबले डॉलर की मजबूती से सोने-चांदी में तेज profit booking देखने को मिली। हालांकि, अमेरिका के Fed द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें इनके लिए अब भी एक बड़ा positive factor मानी जा रही हैं।

MCX पर Copper, Crude Oil और Natural Gas

दूसरी commodities की बात करें तो MCX पर Copper का फरवरी वायदा ₹6.10 यानी 0.50% की कमजोरी के साथ ₹1,222.25 पर कारोबार कर रहा है। वहीं Crude Oil का फरवरी वायदा ₹14 यानी 0.16% की बढ़त के साथ ₹5,755 पर और Natural Gas का फरवरी वायदा ₹0.30 यानी 0.13% की तेजी के साथ ₹317.70 पर दिख रहा है।

Expert की सलाह: कहां मिल सकता है Profit?

Prithvi Finmart के मनोज कुमार जैन के मुताबिक, आज Crude Oil और Zinc में कमाई के मौके बन सकते हैं। उनकी सलाह है कि MCX Crude Oil (Feb) कॉन्ट्रैक्ट में ₹5,600 के आसपास खरीदारी करें, ₹5,530 का stop loss रखें और ₹5,740 का target देखें। वहीं MCX Zinc (Feb) कॉन्ट्रैक्ट में ₹320 के आसपास खरीद, ₹323 का stop loss और ₹315 का target रखा जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

Don't Miss
© all rights reserved
made with by DildarNagar