Guru Mahadasha: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में गुरु महादशा को सबसे शुभ तथा प्रभावशाली दशाओं में गिना जाता है। इस महादशा की अवधि पूरे 16 वर्षों तक चलती है और इसमें जातक के जीवन में ज्ञान, धन, समृद्धि, धर्म तथा आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग खोलती है। गुरु ग्रह को बृहस्पति के नाम से भी जाना जाता है, जिन्हें देवताओं का गुरु माना गया है। यह ग्रह शिक्षा, न्याय, विवाह, संतान तथा नैतिक मूल्यों से जुड़ा होता है।
![]() |
| जानें गुरु महादशा के चमत्कारी प्रभाव, अंतरदशाएं और असरदार उपाय |
गुरु महादशा के दौरान जातक के जीवन में नई दिशाएँ तथा बड़े अवसर मिल सकते हैं। हालांकि, अगर कुंडली में गुरु कमजोर या अशुभ स्थिति में हो, तो यही समय आपके लिए चुनौतियाँ भी लेकर आ सकता है।
दोस्तों आज हम आपको इस लेख के जरिये से गुरु महादशा के चमत्कारी प्रभाव, अंतरदशाएं और असरदार उपाय बताने वाले हैं। इसके अलावा इसके साथ ही आपको इस टॉपिक से जुडी अन्य और भी जानकारी के बारे में जानेगे, तो यह सभी जानकारी को जानने के लिए आज यह ब्लॉग अंत तक जरुर पढ़े।
गुरु महादशा कितने वर्षों की होती है?
गुरु महादशा की अवधि हर जातक के लिए 16 वर्ष की होती है। यह एक लंबा टाइम होता है, जिसमें जातक के जीवन के कई अहम पहलू प्रभावित होते हैं। इस दौरान चलने वाली अलग-अलग अंतरदशाएं इसके प्रभाव को और गहरा बना देती हैं।
गुरु महादशा के प्रभाव क्या होते हैं?
गुरु महादशा का असर जातक की कुंडली में गुरु की राशि, भाव तथा अन्य ग्रहों से संबंध पर निर्भर करता है। यदि जातक का गुरु मजबूत हो, तो यह समय जातक के जीवन को नई ऊँचाइयों पर ले जाता है। लेकिन गुरु कमजोर हो, तो कुछ परेशानियाँ भी व्यक्ति के सामने आ सकती हैं।
ये भी पढ़े: जानिए सूर्य महादशा के असर, अंतरदशाएं और असरदार उपाय
सकारात्मक प्रभाव
- इस अवधि में धन, सुख तथा समृद्धि में वृद्धि की प्राप्ति होती है।
- शिक्षा तथा ज्ञान में जबरदस्त प्रगति जातक को मिलती है।
- इस समय में विवाह तथा संतान सुख के योग भी बनते है।
- समाज में मान-सम्मान तथा प्रतिष्ठा भी बढ़ता है।
- धर्म और आध्यात्म की ओर जातक का झुकाव बढ़ जाता है।
- इसमें जातक को विदेश यात्रा तथा उच्च शिक्षा के अवसर भी मिल सकते है।
नकारात्मक प्रभाव
- जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास और अहंकार बढ़ सकता है।
- आलस्य तथा कामों में देरी भी हो सकती है।
- गलत फैसलों से आर्थिक नुकसान मिल सकता है।
- संतान से जुड़ी चिंताएँ जातक को परेशान कर सकती है।
- मोटापा तथा लिवर से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएँ हो सकती है।
गुरु महादशा में क्या खास होता है?
इस महादशा के दौरान व्यक्ति का रुझान ज्ञान, धर्म, नैतिकता तथा सही निर्णयों की ओर बढ़ता है। गुरु महादशा जातक को परिपक्व बनाती है और जातक के जीवन में स्थिरता लाने का काम करती है। यदि जातक की कुंडली में शुभ गुरु बड़े मौके दिलाता है, जबकि कमजोर गुरु दुविधा तथा आर्थिक दबाव को बढ़ा सकता है।
गुरु महादशा की अंतरदशाएं और उनका असर
गुरु महादशा – राहु अंतर्दशा
- इस समय में जातक को भ्रम तथा अनिश्चितता बढ़ सकती है।
- जातक को अपने निर्णयों को लेने से मुश्किल हो सकती है।
- इस अवधि में करियर तथा धन में अचानक उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं।
- इस टाइम में जातक को मन की शांति बनाये रखने के लिए योग और साधना करे।
गुरु महादशा – शनि अंतर्दशा
- यह अवधि में जातक की संघर्ष और धैर्य की परीक्षा होती है।
- इस समय में जातक का करियर धीमी प्रगति तथा मेहनत के बावजूद अच्छी सफलता मिले में देरी हो सकती है।
- इस दौरान जातक को संयम रखना बहुत ही आवश्यक होता है।
- यदि आपकी कुंडली में शनि शुभ हो, तो यह अंतर्दशा जातक को लम्बे समय तक लाभ दे सकती है।
गुरु महादशा – शुक्र अंतर्दशा
- यह टाइम में जातक के भौतिक सुख बढ़ते हैं।
- इस अवधि में प्रेम और विवाह में मधुरता आती है लेकिन यदि आपकी कुंडली में गुरु तथा शुक्र विपरीत स्थिति में है तो आपके लिए विवाह से सम्बंधित समस्याएँ आ हो सकती हैं।
- इस दौरान जातक को विलासिता से बचना चाहिए लेकिन जीवन का संतुलन जरूरी है।
गुरु महादशा – बुध अंतर्दशा
- इस अंतर्दशा में जातक को शिक्षा, लेखन, तथा संचार से जुड़े क्षेत्रों में आपको बहुत बड़ी सफलता दिला सकती है।
- इस दौरान व्यापार तथा बुद्धि से जुड़े कार्यों में जातक को लाभ मिलता है।
- इस समय में जातक को वाणी में संयम बना कर रखना चाहिए।
गुरु महादशा – केतु अंतर्दशा
- यह टाइम में जातक को आध्यात्मिक उन्नति का समय बेस्ट होता है।
- जातक को मानसिक शांति तथा आत्मबोध का अनुभव ठीक हो सकता है।
- इस अवधि में जातक के जीवन में पारिवारिक उलझनें और कुछ परेशानियाँ का सामना करना पड़ सकता हैं।
गुरु महादशा – चंद्र अंतर्दशा
- यह समय में जातक को मानसिक स्थिरता बढ़ती है।
- इस अवधि में माता का सहयोग तथा स्नेह अच्छा प्राप्त होता है।
- रचनात्मक कार्यों में जातक को बहुत ही बेस्ट सफलता मिलती है।
गुरु महादशा – सूर्य अंतर्दशा
- इस अंतर्दशा के दौरान जातक को समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है।
- इस अवधि में सरकारी क्षेत्र तथा प्रशासनिक कार्यों में लाभ मिलता है।
- जातक को इसमें अहंकार से भली-भाती बच के रहना चाहिए।
गुरु महादशा – गुरु अंतर्दशा
- यह टाइम जातक के लिए सबसे शुभ समय होता है, जब जातक की कुंडली में गुरु ग्रह में होता है तो लाभ मिलता है।
- शिक्षा, करियर, समाज तथा आध्यात्म में उन्नति मिलती है।
- इस दौरान जातक को अपने हर क्षेत्र में उन्नति प्राप्त होती है।
गुरु महादशा के असरदार उपाय
अगर गुरु महादशा में आपको भी परेशानी महसूस हो रही है, तो ये निचे दिए गए उपाय आपके लिए लाभकारी हो सकते हैं:
- हर दिन 108 बार जाप इस नमः “ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः” का जप करे।
- गुरुवार के दिन खाशकर पीले वस्त्र पहनें तथा मधे पर हल्दी का तिलक लगाएँ।
- गुरु महादशा में आपको इस चीजों जैसे चने की दाल, पीले फल, केसर या सोने का दान करना चाहिए।
- हर दिन आप को भगवान विष्णु और साईं बाबा की पूजा करने से लाभ प्राप्त होगा।
- इस महादशा में गुरुवार के दिन ब्राह्मणों को भोजन कराएँ यह बहुत ही शुभ मन जाता है।
राहु महादशा के बाद गुरु महादशा क्यों होती है खास?
राहु महादशा अक्सर भ्रम तथा अस्थिरता लाती है, जबकि उसके बाद आने वाली गुरु महादशा जातक के जीवन में शांति, स्थिरता तथा सही दिशा प्रदान करती है।
निष्कर्ष:
गुरु महादशा ज्ञान, समृद्धि तथा सकारात्मक बदलावों की महादशा मानी जाती है। यदि आपकी कुंडली में गुरु है तो आप सही कर्म और उचित उपायों के साथ यह समय जीवन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचा सकता है। अगर कुंडली में गुरु कमजोर हो, तो घबराने की बजाय सही ज्योतिषीय उपाय अपनाना कर आप भी बन सकते है।
दोस्तों आज हमने आपको इस ब्लॉग के माध्यम से गुरु महादशा के चमत्कारी प्रभाव, अंतरदशाएं और असरदार उपाय बताये है। हम उम्मीद करते है की आज का यह गुरु महादशा का लेख आपके लिए लाभदायक हुआ होगा। अगर बेस्ट साबित हुआ है तो आप अपने दोस्तों और मित्रों के साथ शेयर जरुर करे और अपने प्यारे अनुभव के बारे में कमेंट में बे झिझक बताये। धन्यवाद!
FAQs
गुरु महादशा कितने साल की होती है?
यह महादशा 16 साल की होती है।
गुरु महादशा की अवधि कितने वर्ष की होती है?
गुरु महादशा की अवधि 16 वर्ष तक चलती है।
इन्हें भी पढ़ें:-
Budh Mahadasha Alert: जानिए बुध महादशा के प्रभाव, अंतरदशाएं और असरदार उपाय
जानिए कर्ज मुक्ति के लिए रामायण की चौपाई | सुख संपत्ति के लिए चौपाई
जानिए क्या है महादशा और यह आपकी जिंदगी को कैसे बदलती है!
मन की इच्छा पूरी करा दो भगवान | जाने आज कैसे कराए मन की इच्छा पूरी
जानिए शनि महादशा के असर, सबसे मुश्किल दौर, अंतर्दशाएं और असरदार उपाय

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें