Type Here to Get Search Results !

Trending News

गाजीपुर में यूपी ग्रामीण बैंक की नई टीम का ऐलान! कुंवर रेवती रमन सिंह बने अध्यक्ष, दीपक मिश्रा को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

Ghazipur News: गाजीपुर में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों का एक महत्वपूर्ण सम्मेलन आयोजित किया गया। इस बैठक में जिले की अलग-अलग शाखाओं से 30 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। सम्मेलन के दौरान कर्मचारियों की समस्याओं, बैंक की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने और संगठन को मजबूत करने जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

new-team-for-up-gramin-bank-announced-in-ghazipur

कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री रामनिवास सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं संघ के उपाध्यक्ष दूधनाथ सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान वर्कर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सिंह ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता दीपक राय ने की। उनकी देखरेख में संगठन की नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न कराया गया। चुनाव में नरेंद्र कुमार को संरक्षक, कुंवर रेवती रमन सिंह को अध्यक्ष, दीपक मिश्रा को महामंत्री, दुर्गेश राम को कोषाध्यक्ष और अमरेंद्र यादव को संगठन मंत्री चुना गया।

इसके साथ ही यूपी ग्रामीण बैंक वर्कर्स ऑर्गनाइजेशन की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। इस टीम में पीयूष त्रिपाठी को अध्यक्ष, रामबचन चौरसिया को महामंत्री, विजय श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष, विजेंद्र सोनकर को संगठन मंत्री और अरुण कुमार को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

सम्मेलन में प्रशांत कुमार, सुरेश कुमार, मनोज कुमार, अभिषेक कुमार, रविंद्र नाथ सिंह, सुनील यादव, कौशलेन्द्र अहमद, ओमजी, अरविंद कुमार, पवन कुमार, शिवकर श्रीवास्तव, दीपक सिंह और गोल्डन लाल समेत कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.