Gold Silver Rate Today: सोना और चांदी के दामों में आए उतार-चढ़ाव ने लोगों को चौंका दिया है। हाल ही में बड़ी गिरावट के बाद अब बाजार में फिर से तेजी का माहौल बन गया है। 12 फरवरी को सोने के भाव में जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि चांदी (Chandi ka Bhav) की कीमतों में और नरमी आई है। यदि आप सोने या चांदी के आभूषण खरीदने का सोच रही हैं, तो बाजार जाने से पहले आज के ताजा रेट अवश्य देख लें।
बीते एक वर्ष में सोने ने निवेशकों को रिकॉर्ड तोड़ रिटर्न दिया है। पिछले दस सालों में ऐसा दौर नहीं आया था, जब एक ही साल में सोने के दाम लगभग दोगुने हो गए हों। जनवरी 2025 में करीब 75,000 रुपये प्रति तोला बिकने वाला सोना बढ़ते-बढ़ते 1,80,000 रुपये तक पहुंच गया। हालांकि 29 जनवरी 2026 को आई बड़ी गिरावट के बाद कीमतों में नरमी आई और अब सोना करीब 1,60,000 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
अगर चांदी की कीमतों (Silver Price) पर नजर डालें तो इनमें लगातार गिरावट बनी हुई है, जिससे निवेशकों को नुकसान उठाना पड़ा है। दूसरी ओर, खरीदारों के चेहरे खिले हुए हैं। शादी-विवाह का मौसम होने के कारण बाजार में सोने और चांदी के आभूषणों की मांग काफी बढ़ गई है। ऐसे हालात में आने वाले दिनों में दोनों कीमती धातुओं के भाव में फिर से तेजी लौट सकती है।
वैश्विक बाजार में सोने के दाम चढ़े:
डॉलर की कमजोरी के चलते वैश्विक बाजार में सोने के दामों में आई तेजी का असर घरेलू बाजार पर भी दिखा है। 12 फरवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना बढ़कर (Gold Rate Hike) 1,59,760 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। वहीं मुंबई में इसकी कीमत 1,59,610 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना मजबूत रुख में है और हाजिर भाव 5078.72 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है।
देश के बड़े शहरों में सोने के नवीनतम भाव:
राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना (Delhi Gold Price) 1,59,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,44,600 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
आज मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,46,310 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोना 1,59,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर उपलब्ध है।
पुणे और बेंगलुरु में भी सोने की कीमतों में उछाल देखा गया है। यहां 24 कैरेट सोना 1,59,610 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,40,310 रुपए प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है।
शहरों में सोने की कीमतें इस प्रकार हैं:
शहर 22K (₹/10 ग्राम) 24K (₹/10 ग्राम)
- दिल्ली 1,46,460 | 1,59,760
- मुंबई 1,46,310 | 1,59,610
- अहमदाबाद 1,46,360 | 1,59,660
- चेन्नई 1,46,310 | 1,59,610
- कोलकाता 1,46,310 | 1,59,610
- हैदराबाद 1,46,310 | 1,59,610
- जयपुर 1,46,460 | 1,59,760
- भोपाल 1,46,360 | 1,59,660
- लखनऊ 1,46,460 | 1,59,760
- चंडीगढ़ 1,46,460 | 1,59,760
ऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GJC) के चेयरमैन राजेश रोकड़े के अनुसार, 2026 में 10 ग्राम सोने का भाव 2,00,000 रुपये और एक किलोग्राम चांदी का भाव 5,00,000 रुपये तक पहुँच सकता है। यदि सरकार सोने और चांदी पर GST और आयात शुल्क कम करती है, तो कीमतों में गिरावट आ सकती है। Geojit Investments Limited के अनुसार, सोने का ओवरऑल ट्रेंड अभी भी मजबूत बना हुआ है।
चांदी का ताज़ा भाव:
जहां आज सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली, वहीं चांदी में गिरावट दर्ज हुई। 12 फरवरी की सुबह चांदी 2,99,000 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही थी। जनवरी में यह 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम से ऊपर बिक रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 85.51 डॉलर प्रति औंस है।
