Type Here to Get Search Results !

Trending News

अब तुरंत नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर! गाजीपुर में बदले LPG बुकिंग नियम, डिलीवरी के लिए करना होगा 12 घंटे इंतजार

Ghazipur News: गाजीपुर में घरेलू गैस सिलेंडर लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। सरकार और तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध जमाखोरी रोकने के लिए बुकिंग नियमों में बदलाव किया है। नए नियम के मुताबिक अब गैस सिलेंडर की बुकिंग के कम से कम 12 घंटे बाद ही डिलीवरी दी जाएगी।

gas-cylinders-will-no-longer-be-available-instantly-lpg-booking-rules

इस नए नियम के कारण कई उपभोक्ताओं में भ्रम की स्थिति बन गई है। इसका असर यह है कि नरवर स्थित एचपी गैस एजेंसी सहित कई एजेंसियों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है।

दरअसल, गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। पहले कुछ लोग बुकिंग करते ही तुरंत सिलेंडर ले लेते थे, जिससे जरूरतमंद उपभोक्ताओं को समय पर गैस नहीं मिल पाती थी। इसी समस्या को खत्म करने के लिए बुकिंग और डिलीवरी के बीच 12 घंटे की अनिवार्य प्रतीक्षा अवधि लागू कर दी गई है।

मरदह ब्लॉक के नरवर स्थित एचपी गैस एजेंसी पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। ग्रामीण इलाकों से आए कई लोग बिना बुकिंग या तत्काल बुकिंग के सिलेंडर लेने पहुंच रहे हैं। एजेंसी कर्मचारी उन्हें नए नियम की जानकारी देकर या तो वापस भेज रहे हैं या फिर इंतजार करने को कह रहे हैं।

कई ग्राहकों का कहना है कि अचानक नियम बदलने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, खासकर उन परिवारों को जिनका गैस सिलेंडर अचानक खत्म हो गया है। कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्हें इस नए नियम की जानकारी नहीं थी। वे बुकिंग के तुरंत बाद एजेंसी पहुंच गए, लेकिन सॉफ्टवेयर में 12 घंटे की अवधि पूरी न होने के कारण सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हो सकी।

वहीं, एचपी गैस एजेंसी प्रबंधन के कौशल चतुर्वेदी और स्थानीय प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और गैस खत्म होने से पहले ही बुकिंग करा लें। उनका कहना है कि नई व्यवस्था का उद्देश्य गैस वितरण प्रणाली को बेहतर बनाना और कालाबाजारी पर रोक लगाना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.