Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

6 महीने में ही उखड़ गई नई सड़क! गाजीपुर के सादात में घटिया निर्माण पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Ghazipur News: गाजीपुर जिले के सादात विकासखंड के मंगारी ग्राम पंचायत में बनी नई सड़क महज छह महीने में ही गड्ढों में तब्दील हो गई है। मुख्य सड़क से पचरुखवा गांव तक करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क हाल ही में गड्ढा मुक्त कर बनाई गई थी, लेकिन कुछ ही महीनों में इसकी हालत खराब हो गई।

new-road-crumbles-in-just-6-months-in-sadat-ghazipur

इतना ही नहीं, इसी इलाके में मिर्जापुर से मलौरा तक करीब पांच किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण भी करीब एक महीने पहले ही हुआ था। लेकिन इस सड़क की गिट्टियां जगह-जगह से उखड़ने लगी हैं, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।

सड़क की खराब स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के जूनियर इंजीनियर (JE) को सूचना दी है। जेई ने आश्वासन दिया है कि वह जल्द ही मौके का निरीक्षण करेंगे और जरूरत पड़ने पर मरम्मत कराई जाएगी।

गांव के कई लोगों ने इस मामले में नाराजगी जताई है। लालू यादव, बकटू यादव, शमशेर सिंह, मोनू सिंह, राहुल खरवार, अमित और दीपक का कहना है कि आजकल बनने वाली सड़कें तीन-चार महीने में ही टूटने लगती हैं, जबकि पहले बनी सड़कें कई सालों तक बिना खराब हुए चलती थीं।

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी वजह से इतनी जल्दी सड़क खराब हो गई। अब लोगों ने प्रशासन से जल्द जांच कराकर सड़क की सही तरीके से मरम्मत कराने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad