Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

गाजीपुर को बड़ी सौगात! वर्ल्ड चैंपियन कप्तान सूर्यकुमार यादव के नाम पर खुलेगी क्रिकेट एकेडमी

Ghazipur News: वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव के सम्मान में गाजीपुर जिले में जल्द ही उनके नाम से क्रिकेट एकेडमी शुरू होने जा रही है। यह पहल जिले के इशोपुर स्थित रामकरन शिक्षण संस्थान के अधीन चलने वाली स्पोर्ट्स एकेडमी में की जा रही है, जहां क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा।

cricket-academy-to-be-opened-in-the-name-of-suryakumar-yadav

दरअसल, भारतीय टीम के टी-20 क्रिकेट विश्वकप जीतने के बाद जिले में खुशी का माहौल है। इसी खुशी के बीच आम जनता और जिला प्रशासन की ओर से कप्तान सूर्यकुमार यादव को सम्मानित करने की तैयारी भी की जा रही है।

क्रिकेट एकेडमी के संचालन के लिए रामकरन शिक्षण संस्थान ने पहल करते हुए अपना खेल मैदान उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया है। रामकरन स्पोर्ट्स एकेडमी इशोपुर के निदेशक आशीष यादव ने इस संबंध में सैदपुर के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड से मुलाकात की और मैदान देने की इच्छा जताई।

आशीष यादव ने सूर्यकुमार यादव के चाचा राजकपूर के साथ मिलकर जिला प्रशासन से एकेडमी के संचालन के लिए अन्य जरूरी सहयोग की भी मांग की है। उन्होंने बताया कि रामकरन स्पोर्ट्स एकेडमी में पहले से एथलेटिक्स और कुश्ती का प्रशिक्षण दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि अब इसी मैदान पर क्रिकेट खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देना जिले के लिए गर्व की बात होगी। क्रिकेट एकेडमी शुरू होने से गाजीपुर के युवा खिलाड़ियों को बेहतर मौका मिलेगा और जिले का नाम भी रोशन होगा।

वहीं, सूर्यकुमार यादव के चाचा राजकपूर ने कहा कि सरकारी सुविधाओं के अलावा सूर्यकुमार यादव की ओर से भी एकेडमी को कई जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस मामले में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सैदपुर रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने बताया कि जिले के गौरव सूर्यकुमार यादव के नाम पर बनने वाली इस एकेडमी के साथ गांव में कई मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि क्रिकेट एकेडमी का प्रस्ताव तैयार कर जल्द ही जिला मुख्यालय भेजा जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad