Vehicle Purchase Shubh Muhurat 2026: क्या आप साल 2027 में नई गाड़ी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, अगर हाँ? तो यहां बताए गए शुभ मुहूर्त के अनुसार आप नई गाड़ी खरीदने का सही टाइम तय कर सकते हैं।
यदि आप 2027 में अपनी ड्रीम बाइक, कार या कोई भी नया गाड़ी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आज का यह लेख आपके लिए बेहद उपयोगी है। आप सभी जानते हैं कि हिंदू परंपरा में किसी भी नए काम की शुरुआत से पहले शुभ मुहूर्त देखना बहुत जरूरी माना जाता है। जिस तरह विवाह, गृह प्रवेश या नए व्यापार की शुरुआत के लिए मुहूर्त तय किया जाता है, उसी तरह नई वाहन खरीदने के लिए भी शुभ तिथियों और नक्षत्रों का ध्यान रखना आवश्यक होता है।
यह मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में खरीदा गया नया वाहन (2027 वाहन क्रय मुहूर्त) न केवल जीवन में सुख-सुविधाओं को बढ़ाता है, बल्कि सफलता और समृद्धि के नए अवसर भी प्रदान करता है। इसलिए 2027 में वाहन क्रय से पहले शुभ मुहूर्त की जानकारी लेना बेहद आवश्यक है। इस लेख के माध्यम से हम आपको साल 2027 के सभी प्रमुख महीनों में आने वाले शुभ वाहन खरीद मुहूर्त, समय, तिथियों, नक्षत्रों और दिन की विस्तृत जानकारी देंगे, ताकि आप अपने नए वाहन की खरीद सही समय पर कर सकें।
जानें 2027 में ड्रीम कार, बाइक खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त
आपको यह बता दें कि साल 2027 में वाहन खरीद (2027 वाहन क्रय दिवस) जैसे महत्वपूर्ण कार्य के लिए कई शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं। हम आपके लिए हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2027 के वाहन खरीद शुभ मुहूर्त (Vehicle Purchase Shubh Muhurat 2027) लेकर आए हैं, ताकि आप यह कार्य उचित तिथियों पर शुभ रूप से संपन्न कर सकें।
जनवरी 2027 में वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त
नए साल का पहला महीना जनवरी होता है। यदि आप अपने सपनों की नई गाड़ी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इसके लिए सही समय भी तय कर लें। जनवरी 2027 का महीना इस खास खरीदारी के लिए कई शुभ अवसरों से भरा होता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, जनवरी 2027 के महीने में वाहन खरीदने के लिए कुल 12 शुभ दिन उपलब्ध हैं। इस महीने में वाहन खरीदने हेतु 1, 4, 10, 11, 15, 18, 20, 21, 22, 27, 29 और 31 जनवरी की तिथियां विशेष रूप से बेहद शुभ मानी गई हैं। यदि आप इन तारीखों के विस्तृत शुभ मुहूर्त जानना चाहते हैं, तो नीचे दी गई सूची को ध्यान से पढ़ें।
वाहन खरीद शुभ मुहूर्त जनवरी 2027 (Vehicle Purchase Shubh Muhurat January 2027) यहाँ देखें !
- 1 जनवरी 2027, शुक्रवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: दोपहर 01:09 से 2 जनवरी 2027, सुबह 07:14 बजे तक, नक्षत्र: चित्रा, स्वाती, तिथि: दशमी
- 4 जनवरी 2027, सोमवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: शाम 06:15 से 5 जनवरी 2027, रात 12:14 बजे तक, नक्षत्र: अनुराधा, तिथि: त्रयोदशी
- 10 जनवरी 2027, रविवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 07:15 से 11 जनवरी 2027, सुबह 07:15 बजे तक, नक्षत्र: श्रवण, धनिष्ठा, तिथि: तृतीया
- 11 जनवरी 2027, सोमवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 07:15 से सुबह 09:28 बजे तक, नक्षत्र: धनिष्ठा, तिथि: तृतीया
- 15 जनवरी 2027, शुक्रवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: दोपहर 02:13 से रात 11:51 बजे तक, नक्षत्र: रेवती, तिथि: अष्टमी
- 18 जनवरी 2027, सोमवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: रात 09:05 से 19 जनवरी 2027, सुबह 07:14 बजे तक, नक्षत्र: रोहिणी, तिथि: एकादशी
- 20 जनवरी 2027, बुधवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 07:14 से शाम 04:17 बजे तक, नक्षत्र: मृगशिरा, तिथि: त्रयोदशी
- 21 जनवरी 2027, गुरुवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: रात 09:29 से 22 जनवरी 2027, सुबह 07:14 बजे तक, नक्षत्र: पुनर्वसु, तिथि: पूर्णिमा
- 22 जनवरी 2027, शुक्रवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 07:14 से 23 जनवरी 2027, सुबह 07:13 बजे तक, नक्षत्र: पुनर्वसु, पुष्य, तिथि: पूर्णिमा, प्रतिपदा
- 27 जनवरी 2027, बुधवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 07:12 से 28 जनवरी 2027, सुबह 03:53 बजे तक, नक्षत्र: हस्त, चित्रा, तिथि: षष्ठी
- 29 जनवरी 2027, शुक्रवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 07:11 से 28 जनवरी 2027, सुबह 01:54 बजे तक, नक्षत्र: स्वाती, तिथि: अष्टमी
- 31 जनवरी 2027, रविवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 07:10 से 1 फरवरी 2027, सुबह 06:27 बजे तक, नक्षत्र: अनुराधा, तिथि: दशमी
फरवरी 2027 में वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त
फरवरी का महीना नए साल का दूसरा महीना होता है। इस महीने में ठंडी सुबहें और कई नई योजनाओं की शुरुआत देखने को मिलती है। यह समय साल की शुरुआत को एक नया मोड़ देने और नई राहों पर आगे बढ़ने के लिए बेहद उपयुक्त माना जाता है। ऐसे में यदि आप भी नई गाड़ी खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो हिंदू पंचांग के अनुसार, फरवरी 2027 के महीने में वाहन खरीदने के लिए कुल 7 शुभ दिन उपलब्ध हैं। इस महीने में वाहन खरीदने हेतु 11, 18, 19, 24, 25, 26 और 28 फरवरी की तिथियां बेहद शुभ मानी गई हैं। यदि आप इन सभी तारीखों के विस्तृत शुभ मुहूर्त जानना चाहते हैं, तो नीचे दी गई सूची को ध्यान से देखें।
वाहन खरीद शुभ मुहूर्त फरवरी 2027 (Vehicle Purchase Shubh Muhurat February 2027) यहाँ देखें !
- 11 फरवरी 2027, गुरुवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 07:03 से 12 फरवरी 2027, सुबह 05:42 बजे तक, नक्षत्र: रेवती, तिथि: पंचमी, षष्ठी
- 18 फरवरी 2027, गुरुवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: दोपहर 02:27 से 19 फरवरी 2027, सुबह 06:56 बजे तक, नक्षत्र: पुनर्वसु, पुष्य, तिथि: त्रयोदशी
- 19 फरवरी 2027, शुक्रवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 06:56 से सुबह 11:14 बजे तक, नक्षत्र: पुष्य, तिथि: त्रयोदशी
- 24 फरवरी 2027, बुधवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: रात 08:39 से 25 फरवरी 2027, सुबह 06:51 बजे तक, नक्षत्र: चित्रा, तिथि: पंचमी
- 25 फरवरी 2027, गुरुवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 06:51 से 26 फरवरी 2027, सुबह 06:50 बजे तक, नक्षत्र: चित्रा, स्वाती, तिथि: पंचमी, षष्ठी
- 26 फरवरी 2027, शुक्रवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 06:50 से सुबह 10:13 बजे तक, नक्षत्र: स्वाती, तिथि: षष्ठी
- 28 फरवरी 2027, रविवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 06:48 से दोपहर 01:47 बजे तक, नक्षत्र: अनुराधा, तिथि: अष्टमी
मार्च 2027 में वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त
मार्च का महीना सकारात्मक बदलावों और नए अवसरों का संकेत देता है। इस महीने से वसंत ऋतु का आरंभ होता है, जिसके साथ जातक के जीवन में नई ऊर्जा और ताजगी का संचार होता है। ऐसे समय में यदि आप नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो हिंदू पंचांग के मुताबिक मार्च 2027 के महीने में वाहन खरीदने के लिए कुल 11 शुभ दिन उपलब्ध हैं। मार्च 2027 में वाहन खरीदने हेतु 5, 10, 11, 14, 15, 17, 18, 22, 24, 25 और 26 मार्च की तिथियां शुभ मानी गई हैं। यदि आप इन सभी तारीखों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो नीचे दी गई सूची को ध्यान से देखें।
वाहन खरीद शुभ मुहूर्त मार्च 2027 (Vehicle Purchase Shubh Muhurat March 2027) यहाँ देखें !
- 5 मार्च 2027, शुक्रवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 09:53 से 6 मार्च 2027, सुबह 06:41 बजे तक, नक्षत्र: श्रवण, धनिष्ठा, तिथि: त्रयोदशी
- 10 मार्च 2027, बुधवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: दोपहर 03:52 से 11 मार्च 2027, सुबह 06:36 बजे तक, नक्षत्र: रेवती, तिथि: तृतीया
- 11 मार्च 2027, गुरुवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 06:36 से सुबह 11:19 बजे तक, नक्षत्र: रेवती, तिथि: तृतीया
- 14 मार्च 2027, रविवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 10:23 से दोपहर 12:31 बजे तक, नक्षत्र: रोहिणी, तिथि: षष्ठी
- 15 मार्च 2027, सोमवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 10:50 से 16 मार्च 2027, सुबह 06:30 बजे तक, नक्षत्र: मृगशिरा, तिथि: अष्टमी
- 17 मार्च 2027, बुधवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 06:45 से 18 मार्च 2027, सुबह 04:21 बजे तक, नक्षत्र: पुनर्वसु, तिथि: दशमी
- 18 मार्च 2027, गुरुवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 06:28 से 19 मार्च 2027, सुबह 01:51 बजे तक, नक्षत्र: पुष्य, तिथि: एकादशी
- 22 मार्च 2027, सोमवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: रात 08:45 से 23 मार्च 2027, सुबह 06:22 बजे तक, नक्षत्र: हस्त, तिथि: प्रतिपदा
- 24 मार्च 2027, बुधवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: दोपहर 01:13 से 25 मार्च 2027, सुबह 06:20 बजे तक, नक्षत्र: चित्रा, स्वाती, तिथि: तृतीया
- 25 मार्च 2027, गुरुवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 06:20 से दोपहर 12:37 बजे तक, नक्षत्र: स्वाती, तिथि: तृतीया
- 26 मार्च 2027, शुक्रवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: रात 08:35 से 27 मार्च 2027, सुबह 06:17 बजे तक, नक्षत्र: अनुराधा, तिथि: पंचमी
अप्रैल 2027 में वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त
अप्रैल का महीना हर किसी के लिए नई उम्मीदों और नयापन से भरा होता है। यही सबसे अच्छा समय होता है जब प्रकृति अपने आप को नए रंगों में रंगने लगती है और जातक का जीवन भी नई दिशा लेने के लिए पूरी तरह तैयार होता है। यदि आप भी अपने जीवन की नई शुरुआत करना चाहते हैं, तो आपके लिए नया वाहन खरीदना एक बेहतरीन समय हो सकता है। अप्रैल 2027 के महीने में वाहन खरीदने के लिए कुल 12 शुभ दिन उपलब्ध हैं। इस महीने 1, 2, 4, 11, 12, 14, 19, 21, 23, 28, 29 और 30 अप्रैल को आप नया वाहन खरीद सकते हैं। यदि आप इन तारीखों के बारे में पूरा विस्तार से जानना चाहते हैं, तो नीचे दी गई सूची को ध्यान से देखें।
वाहन खरीद शुभ मुहूर्त अप्रैल 2027 (Vehicle Purchase Shubh Muhurat April 2027) यहाँ देखें !
- 1 अप्रैल 2027, गुरुवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 09:25 से सुबह 06:11 बजे तक 2 अप्रैल), नक्षत्र: श्रवण, तिथि: दशमी, एकादशी
- 2 अप्रैल 2027, शुक्रवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 06:11 से सुबह 02:51 बजे तक 3 अप्रैल), नक्षत्र: श्रवण, धनिष्ठा, तिथि: एकादशी
- 4 अप्रैल 2027, रविवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 06:08 से शाम 04:33 बजे तक, नक्षत्र: शतभिषा, तिथि: त्रयोदशी
- 11 अप्रैल 2027, रविवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 06:00 से सुबह 05:59 बजे तक 12 अप्रैल), नक्षत्र: रोहिणी, मृगशिरा, तिथि: पंचमी, षष्ठी
- 12 अप्रैल 2027, सोमवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 05:59 से दोपहर 01:34 बजे तक, नक्षत्र: मृगशिरा, तिथि: षष्ठी
- 14 अप्रैल 2027, बुधवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 05:57 से दोपहर 03:23 बजे तक, नक्षत्र: पुनर्वसु, पुष्य, तिथि: अष्टमी
- 19 अप्रैल 2027, सोमवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 05:52 से सुबह 06:08 बजे तक, नक्षत्र: हस्त, उत्तराफाल्गुनी, तिथि: चतुर्दशी, त्रयोदशी
- 21 अप्रैल 2027, बुधवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 05:50 से सुबह 03:29 बजे तक 22 अप्रैल), नक्षत्र: स्वाती, तिथि: प्रतिपदा
- 23 अप्रैल 2027, शुक्रवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 05:48 से सुबह 04:20 बजे तक 24 अप्रैल), नक्षत्र: अनुराधा, तिथि: तृतीया
- 28 अप्रैल 2027, बुधवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: शाम 05:30 से सुबह 05:42 बजे तक 29 अप्रैल), नक्षत्र: श्रवण, तिथि: अष्टमी
- 29 अप्रैल 2027, गुरुवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 05:42 से दोपहर 03:01 बजे तक, नक्षत्र: श्रवण, तिथि: अष्टमी
- 30 अप्रैल 2027, शुक्रवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: शाम 05:13 से सुबह 05:41 बजे तक 1 मई), नक्षत्र: धनिष्ठा, शतभिषा, तिथि: दशमी
मई 2027 में वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त
यह साल का पाँचवाँ महीना होता है। इस महीने में गर्मी बहुत ही चरम पर होती है, लेकिन इसके साथ ही नई ऊर्जा, नए संकल्पों और जीवन में आगे बढ़ने का भी यह एक बेहतरीन समय होता है। इस गर्मी के महीने में यदि आप अपने जीवन में कुछ नया जोड़ना चाहते हैं, तो इस महीने आपके लिए नया वाहन खरीदना एक बेहतरीन निर्णय हो सकता है। मई 2027 के महीने में वाहन खरीदने के लिए कुल 9 शुभ दिन उपलब्ध हैं। इस महीने में ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति भी अनुकूल बनी रहती है। मई 2027 में नया वाहन खरीदने के लिए 9, 10, 16, 17, 20, 21, 26, 28 और 31 मई जैसी शुभ तिथियाँ उपलब्ध हैं। यदि आप भी इस महीने वाहन खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो नीचे दी गई सूची को ध्यान से देखें।
वाहन खरीद शुभ मुहूर्त मई 2027 (Vehicle Purchase Shubh Muhurat May 2027) यहाँ देखें !
- 9 मई 2027, रविवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 05:35 से सुबह 09:03 बजे तक, नक्षत्र: मृगशिरा, तिथि: तृतीया
- 10 मई 2027, सोमवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: शाम 06:08 से सुबह 03:47 बजे तक 11 मई), नक्षत्र: पुनर्वसु, तिथि: पंचमी
- 16 मई 2027, रविवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 11:35 से शाम 05:13 बजे तक, नक्षत्र: हस्त, तिथि: एकादशी
- 17 मई 2027, सोमवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: शाम 04:28 से सुबह 05:29 बजे तक 18 मई), नक्षत्र: चित्रा, तिथि: त्रयोदशी
- 20 मई 2027, गुरुवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: दोपहर 01:21 से सुबह 05:27 बजे तक 21 मई), नक्षत्र: अनुराधा, तिथि: पूर्णिमा, प्रतिपदा
- 21 मई 2027, शुक्रवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 05:27 से दोपहर 02:51 बजे तक, नक्षत्र: अनुराधा, तिथि: प्रतिपदा
- 26 मई 2027, बुधवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 05:25 से सुबह 04:04 बजे तक 27 मई), नक्षत्र: श्रवण, तिथि: षष्ठी
- 28 मई 2027, शुक्रवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 06:26 से सुबह 05:24 बजे तक 29 मई), नक्षत्र: शतभिषा, तिथि: अष्टमी
- 31 मई 2027, सोमवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:35 से सुबह 05:24 बजे तक 1 जून), नक्षत्र: रेवती, तिथि: एकादशी
जून 2027 में वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त
जून के महीने की बात करें तो यह महीना बदलाव और गति का प्रतीक होता है। इस समय गर्मी का असर धीरे-धीरे समाप्त होने की ओर बढ़ता है और नए मानसून का आगमन होने लगता है। ऐसे में यदि आप अपने लिए कोई नया वाहन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो जून 2027 के महीने में वाहन खरीदने के लिए कुल 7 शुभ दिन उपलब्ध हैं। जून 2027 में ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति इसे और भी खास बना देती है। इस महीने 7, 13, 14, 16, 23, 24 और 25 जून वाहन खरीदने के लिए शुभ संयोग बना रहे हैं। यदि आप इन तिथियों, शुभ समय और नक्षत्र के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो नीचे दी गई सूची को ध्यान से देखें।
वाहन खरीद शुभ मुहूर्त जून 2027 (Vehicle Purchase Shubh Muhurat June 2027) यहाँ देखें !
- 7 जून 2027, सोमवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 05:23 से दोपहर 03:25 बजे तक, नक्षत्र: पुनर्वसु, तिथि: तृतीया
- 13 जून 2027, रविवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 05:23 से सुबह 05:23 बजे तक 14 जून), नक्षत्र: हस्त, चित्रा, तिथि: दशमी, एकादशी
- 14 जून 2027, सोमवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 05:23 से सुबह 02:07 बजे तक 15 जून), नक्षत्र: चित्रा, स्वाती, तिथि: एकादशी
- 16 जून 2027, बुधवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: रात 07:44 से सुबह 03:20 बजे तक 17 जून), नक्षत्र: अनुराधा, तिथि: त्रयोदशी
- 23 जून 2027, बुधवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: दोपहर 03:42 से सुबह 05:24 बजे तक 24 जून), नक्षत्र: धनिष्ठा, तिथि: पंचमी
- 24 जून 2027, गुरुवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 05:24 से सुबह 05:25 बजे तक 25 जून), नक्षत्र: धनिष्ठा, शतभिषा, तिथि: पंचमी, षष्ठी
- 25 जून 2027, शुक्रवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 05:25 से शाम 05:06 बजे तक, नक्षत्र: शतभिषा, तिथि: षष्ठी
जुलाई 2027 में वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त
जुलाई वर्ष का वह महीना होता है जब मानसून की फुहारें धरती को ठंडक और मन को सुकून प्रदान करती हैं। यह समय केवल प्रकृति ही नहीं, बल्कि जीवन में भी नई ताजगी, ऊर्जा और उत्साह लेकर आता है। ऐसे में यदि आप नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो जुलाई 2027 के महीने में वाहन खरीदने के लिए कुल 9 शुभ दिन उपलब्ध हैं। इस महीने 1, 2, 11, 12, 14, 19, 21, 25 और 29 जुलाई की तिथियाँ वाहन खरीदने के लिए विशेष रूप से शुभ मानी जा रही हैं। यदि आप भी शुभ समय और तिथि के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो नीचे दी गई सूची को ध्यान से देखें।
वाहन खरीद शुभ मुहूर्त जुलाई 2027 (Vehicle Purchase Shubh Muhurat July 2027) यहाँ देखें !
- 1 जुलाई 2027, गुरुवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: शाम 07:31 से सुबह 05:27 बजे तक 2 जुलाई), नक्षत्र: रोहिणी, तिथि: त्रयोदशी
- 2 जुलाई 2027, शुक्रवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 05:27 से दोपहर 03:23 बजे तक, नक्षत्र: रोहिणी, तिथि: त्रयोदशी
- 11 जुलाई 2027, रविवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 05:31 से सुबह 11:49 बजे तक, नक्षत्र: चित्रा, तिथि: अष्टमी
- 12 जुलाई 2027, सोमवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 11:40 से रात 11:56 बजे तक, नक्षत्र: स्वाती, तिथि: दशमी
- 14 जुलाई 2027, बुधवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 05:32 से दोपहर 01:10 बजे तक, नक्षत्र: अनुराधा, तिथि: एकादशी
- 19 जुलाई 2027, सोमवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: दोपहर 02:23 से रात 11:47 बजे तक, नक्षत्र: श्रवण, तिथि: प्रतिपदा
- 21 जुलाई 2027, बुधवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 05:36 से सुबह 04:46 बजे तक 22 जुलाई), नक्षत्र: धनिष्ठा, शतभिषा, तिथि: तृतीया
- 25 जुलाई 2027, रविवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 05:38 से सुबह 09:52 बजे तक, नक्षत्र: रेवती, तिथि: षष्ठी
- 29 जुलाई 2027, गुरुवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 05:41 से सुबह 05:12 बजे तक 30 जुलाई), नक्षत्र: रोहिणी, मृगशिरा, तिथि: दशमी, एकादशी
अगस्त 2027 में वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त
अगस्त का महीना ऊर्जा, प्रगति और विस्तार का प्रतीक माना जाता है। यह वह समय होता है जब साल का दूसरा चरण नई योजनाओं और उत्साह के साथ आगे बढ़ने लगता है। ऐसे समय में यदि आप अपने लिए नया वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो अगस्त 2027 के महीने में वाहन खरीदने के लिए कुल 10 शुभ दिन उपलब्ध हैं। यह महीना न केवल मानसून की ठंडी फुहारों से वातावरण को तरोताज़ा करता है, बल्कि आपके जीवन में नई गति और सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कई शुभ संयोग भी लेकर आता है। इस अगस्त में 6, 9, 11, 16, 18, 22, 25, 26, 27 और 29 अगस्त की तिथियाँ नया वाहन खरीदने के लिए शुभ मानी जा रही हैं। यदि आप भी वाहन खरीदने से जुड़ी तिथि, शुभ समय और अन्य विवरण के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो नीचे दी गई सूची को ध्यान से देखें।
वाहन खरीद शुभ मुहूर्त अगस्त 2027 (Vehicle Purchase Shubh Muhurat August 2027) यहाँ देखें !
- 6 अगस्त 2027, शुक्रवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 07:33 से सुबह 05:46 बजे तक 7 अगस्त), नक्षत्र: हस्त, तिथि: पंचमी, षष्ठी
- 9 अगस्त 2027, सोमवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 05:47 से सुबह 06:21 बजे तक, नक्षत्र: विशाखा, स्वाती, तिथि: अष्टमी
- 11 अगस्त 2027, बुधवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 05:48 से सुबह 09:13 बजे तक, नक्षत्र: अनुराधा, तिथि: दशमी
- 16 अगस्त 2027, सोमवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 10:28 से सुबह 05:51 बजे तक 17 अगस्त), नक्षत्र: श्रवण, धनिष्ठा, तिथि: पूर्णिमा
- 18 अगस्त 2027, बुधवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 05:52 से दोपहर 03:15 बजे तक, नक्षत्र: शतभिषा, तिथि: प्रतिपदा
- 22 अगस्त 2027, रविवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 05:54 से सुबह 11:10 बजे तक, नक्षत्र: रेवती, तिथि: पंचमी
- 25 अगस्त 2027, बुधवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:27 से शाम 07:19 बजे तक, नक्षत्र: रोहिणी, तिथि: अष्टमी
- 26 अगस्त 2027, गुरुवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: शाम 05:39 से सुबह 05:56 बजे तक 27 अगस्त), नक्षत्र: मृगशिरा, तिथि: दशमी
- 27 अगस्त 2027, शुक्रवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 05:56 से सुबह 10:22 बजे तक, नक्षत्र: मृगशिरा, तिथि: दशमी
- 29 अगस्त 2027, रविवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 09:35 से सुबह 03:44 बजे तक 30 अगस्त), नक्षत्र: पुष्य, तिथि: त्रयोदशी
सितंबर 2027 में वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त
सितंबर के महीने को परिवर्तन और संतुलन का प्रतीक माना जाता है। यह वह समय होता है जब बदलते मौसम के साथ जीवन में भी नए बदलावों को अपनाने और सामंजस्य स्थापित करने का अवसर मिलता है। सकारात्मक कदम उठाने के लिए यह एक उपयुक्त अवधि होती है, और नया वाहन खरीदना एक महत्वपूर्ण निर्णय बन सकता है। यदि आप सितंबर 2027 में अपने जीवन में नई रफ्तार और ताजगी लाना चाहते हैं, तो सितंबर 2027 के महीने में वाहन खरीदने के लिए कुल 5 शुभ दिन उपलब्ध हैं। इस महीने 2, 3, 5, 13 और 15 सितंबर जैसी शुभ तिथियाँ मौजूद हैं। यदि आप भी इस महीने वाहन खरीदने से जुड़ी तिथियों और शुभ समय के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो नीचे दी गई सूची को ध्यान से देखें।
वाहन खरीद शुभ मुहूर्त सितंबर 2027 (Vehicle Purchase Shubh Muhurat September 2027) यहाँ देखें !
- 2 सितंबर 2027, गुरुवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: शाम 05:36 से सुबह 06:00 बजे तक 3 सितंबर ), नक्षत्र: हस्त, तिथि: तृतीया
- 3 सितंबर 2027, शुक्रवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 06:00 से दोपहर 02:18 बजे तक, नक्षत्र: हस्त, तिथि: तृतीया
- 5 सितंबर 2027, रविवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 06:01 से दोपहर 02:30 बजे तक, नक्षत्र: स्वाती, तिथि: पंचमी, षष्ठी
- 13 सितंबर 2027, सोमवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 06:05 से रात 12:39 बजे तक 14 सितंबर), नक्षत्र: धनिष्ठा, तिथि: त्रयोदशी
- 15 सितम्बर 2027, बुधवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 06:06 से सुबह 11:33 बजे तक, नक्षत्र: शतभिषा, तिथि: पूर्णिमा
अक्टूबर 2027 में वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त
अक्टूबर के महीने को सौंदर्य और परिवर्तन का प्रतीक माना जाता है। इस समय मौसम में हल्की ठंडक का आगमन कई नए बदलावों का संकेत देता है। यह आत्ममंथन, कृतज्ञता और आने वाली सर्दियों की तैयारी का भी उपयुक्त समय होता है। अक्टूबर 2027 के महीने में वाहन खरीदने के लिए कुल 8 शुभ दिन उपलब्ध हैं। इस महीने 4, 10, 11, 15, 20, 22, 27 और 31 अक्टूबर की तिथियाँ नया वाहन खरीदने के लिए शामिल हैं। यदि आप भी इस महीने वाहन खरीदने से जुड़ी तिथियों और शुभ समय के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो नीचे दी गई सूची को ध्यान से देखें।
वाहन खरीद शुभ मुहूर्त अक्टूबर 2027 (Vehicle Purchase Shubh Muhurat October 2027) यहाँ देखें !
- 4 अक्टूबर 2027, सोमवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 06:15 से रात 12:44 बजे तक 5 अक्टूबर), नक्षत्र: अनुराधा, तिथि: पंचमी
- 10 अक्टूबर 2027, रविवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 06:19 से सुबह 06:19 बजे तक 11 अक्टूबर), नक्षत्र: श्रवण, धनिष्ठा, तिथि: दशमी, एकादशी
- 11 अक्टूबर 2027, सोमवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 06:19 से दोपहर 02:08 बजे तक, नक्षत्र: धनिष्ठा, तिथि: एकादशी
- 15 अक्टूबर 2027, शुक्रवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 06:22 से रात 11:29 बजे तक, नक्षत्र: रेवती, तिथि: पूर्णिमा, प्रतिपदा
- 20 अक्टूबर 2027, बुधवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 06:25 से रात 10:29 बजे तक, नक्षत्र: मृगशिरा, तिथि: पंचमी, षष्ठी
- 22 अक्टूबर 2027, शुक्रवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 11:55 से सुबह 06:27 बजे तक 23 अक्टूबर), नक्षत्र: पुनर्वसु, पुष्य, तिथि: अष्टमी
- 27 अक्टूबर 2027, बुधवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: दोपहर 01:00 से रात 10:49 बजे तक, नक्षत्र: हस्त, तिथि: त्रयोदशी
- 31 अक्टूबर 2027, रविवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: शाम 05:12 से सुबह 06:33 बजे तक 1 नवंबर), नक्षत्र: अनुराधा, तिथि: तृतीया
नवंबर 2027 में वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त
नवंबर का महीना आत्मचिंतन और कृतज्ञता का प्रतीक माना जाता है। यह वह समय होता है जब जातक अपने जीवन में मिले आशीर्वादों, रिश्तों और अनुभवों की सराहना करता है तथा आने वाले समय के लिए नई योजनाएँ बनाता है। ऐसे में यदि आप अपने जीवन में कोई नया अनुभव जोड़ना चाहते हैं, तो नवंबर 2027 के महीने में वाहन खरीदने के लिए कुल 10 शुभ दिन उपलब्ध हैं। इस महीने 1, 8, 11, 12, 15, 18, 19, 24, 25 और 26 नवंबर की तिथियाँ नया वाहन खरीदने के लिए शुभ समय मानी जा रही हैं। यदि आप भी इस महीने वाहन खरीदने से जुड़ी तिथियों और शुभ समय के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो नीचे दी गई सूची को ध्यान से देखें।
वाहन खरीद शुभ मुहूर्त नवंबर 2027 (Vehicle Purchase Shubh Muhurat November 2027) यहाँ देखें !
- 1 नवंबर 2027, सोमवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 06:33 से सुबह 09:57 बजे तक, नक्षत्र: अनुराधा, तिथि: तृतीया
- 8 नवंबर 2027, सोमवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 06:38 से सुबह 03:13 बजे तक 9 नवंबर), नक्षत्र: शतभिषा, तिथि: दशमी
- 11 नवंबर 2027, गुरुवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 10:07 से सुबह 06:41 बजे तक 12 नवंबर), नक्षत्र: रेवती, तिथि: त्रयोदशी
- 12 नवंबर 2027, शुक्रवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 06:41 से सुबह 07:55 बजे तक, नक्षत्र: रेवती, तिथि: त्रयोदशी
- 15 नवंबर 2027, सोमवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 07:05 से सुबह 07:28 बजे तक, नक्षत्र: रोहिणी, कृत्तिका, तिथि: द्वितीया, प्रतिपदा
- 18 नवंबर 2027, गुरुवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 06:46 से सुबह 06:47 बजे तक 19 नवंबर), नक्षत्र: पुनर्वसु, पुष्य, तिथि: पंचमी, षष्ठी
- 19 नवंबर 2027, शुक्रवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 06:47 से रात 09:20 बजे तक, नक्षत्र: पुष्य, तिथि: षष्ठी
- 24 नवंबर 2027, बुधवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 06:51 से दोपहर 12:11 बजे तक, नक्षत्र: हस्त, तिथि: एकादशी
- 25 नवंबर 2027, गुरुवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 10:50 से सुबह 06:52 बजे तक 26 नवंबर), नक्षत्र: चित्रा, स्वाती, तिथि: त्रयोदशी
- 26 नवंबर 2027, शुक्रवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 06:52 से सुबह 09:47 बजे तक, नक्षत्र: स्वाती, तिथि: त्रयोदशी
दिसंबर 2027 में वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त
दिसंबर का महीना उत्सवों और खुशियों से भरा होता है, जो वर्ष का अंतिम महीना होने के साथ-साथ जातक के जीवन में नई शुरुआत की उम्मीद भी जगाता है। यह आनंद, उदारता और अपने प्रियजनों के साथ यादगार पल बिताने का समय माना जाता है। दिसंबर 2027 के महीने में वाहन खरीदने के लिए कुल 12 शुभ दिन उपलब्ध हैं। इस महीने आप 3, 5, 6, 8, 9, 13, 15, 16, 22, 23, 30 और 31 दिसंबर 2027 जैसी शुभ तिथियों का चयन कर सकते हैं। यदि आप दिसंबर में नया वाहन खरीदने के लिए शुभ समय और तिथियों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो नीचे दी गई सूची को ध्यान से देखें।
वाहन खरीद शुभ मुहूर्त दिसंबर 2027 (Vehicle Purchase Shubh Muhurat December 2027) यहाँ देखें !
- 3 दिसंबर 2027,, शुक्रवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 06:58 से सुबह 06:58 बजे तक 4 दिसंबर), नक्षत्र: श्रवण, धनिष्ठा, तिथि: पंचमी, षष्ठी
- 5 दिसंबर 2027,, रविवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: रात 09:36 से सुबह 07:00 बजे तक 6 दिसंबर), नक्षत्र: शतभिषा, तिथि: अष्टमी
- 6 दिसंबर 2027,, सोमवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 07:00 से सुबह 11:40 बजे तक, नक्षत्र: शतभिषा, तिथि: अष्टमी
- 8 दिसंबर 2027,, बुधवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: दोपहर 04:12 से सुबह 07:02 बजे तक 9 दिसंबर), नक्षत्र: रेवती, तिथि: दशमी, एकादशी
- 9 दिसंबर 2027,, गुरुवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 07:02 से शाम 05:27 बजे तक, नक्षत्र: रेवती, तिथि: एकादशी
- 13 दिसंबर 2027,, सोमवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 07:05 से सुबह 07:05 बजे तक 14 दिसंबर), नक्षत्र: रोहिणी, मृगशिरा, तिथि: पूर्णिमा, प्रतिपदा
- 15 दिसंबर 2027,, बुधवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: दोपहर 04:12 से सुबह 07:07 बजे तक 16 दिसंबर), नक्षत्र: पुनर्वसु, तिथि: तृतीया
- 16 दिसंबर 2027,, गुरुवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 07:07 से दोपहर 01:21 बजे तक, नक्षत्र: पुनर्वसु, पुष्य, तिथि: तृतीया
- 22 दिसंबर 2027,, बुधवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 07:10 से सुबह 07:10 बजे तक 23 दिसंबर), नक्षत्र: चित्रा, स्वाती, तिथि: दशमी, एकादशी
- 23 दिसंबर 2027,, गुरुवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 07:10 से रात 11:11 बजे तक, नक्षत्र: स्वाती, तिथि: एकादशी
- 30 दिसंबर 2027,, गुरुवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 10:06 से सुबह 07:14 बजे तक 31 दिसंबर), नक्षत्र: श्रवण, तिथि: तृतीया
- 31 दिसंबर 2027,, शुक्रवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 07:14 से सुबह 08:11 बजे तक, नक्षत्र: श्रवण, तिथि: चतुर्थी, तृतीया
शुभ मुहूर्त में वाहन की खरीदारी क्यों करें? जानें इसका ज्योतिषीय महत्व।
वाहन खरीद मुहूर्त 2027 | क्या आप साल 2027 में नई कार, बाइक या कोई नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं? और क्या आप यह जानना चाहते हैं कि इसे खरीदने का सबसे शुभ समय कब होगा? यदि बात करें हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र की, तो किसी भी महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत यदि शुभ मुहूर्त (कार खरीद मुहूर्त 2027) में की जाए, तो उसके सफल और फलदायी होने की संभावना अधिक बढ़ जाती है। यही वजह है कि वाहन खरीद जैसे बड़े निर्णय के लिए भी सही और शुभ समय का ध्यान रखना आवश्यक माना गया है।
यदि आप शुभ मुहूर्त में नया वाहन खरीदते हैं, तो वह वाहन जीवनभर सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। यह भी मान्यता है कि ऐसे समय पर खरीदा गया वाहन मालिक को धन, यश और सुरक्षा प्रदान करता है। साथ ही जातक के भविष्य में वाहन से जुड़ी दुर्घटनाओं या परेशानियों की संभावना भी बहुत कम मानी जाती है।
कौन-कौन से दिन और तिथियाँ वाहन की खरीदारी के लिए शुभ मानी जाती हैं?
ज्योतिष के अनुसार यदि बात करें, तो सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार तथा रविवार को वाहन खरीदने के लिए शुभ और अनुकूल दिन माना जाता है। आपको बता दें कि विशेष रूप से शुक्रवार को अत्यंत शुभ दिन माना गया है, जबकि शनिवार और अमावस्या जैसे दिनों में नया वाहन खरीदने से परहेज करना जातक के लिए बेहतर माना जाता है।
कौन-से नक्षत्र वाहन खरीदने के लिए शुभ और अनुकूल माने जाते हैं?
ये सभी नक्षत्र जैसे कि स्वाति, पुनर्वसु, शतभिषा, धनिष्ठा, अश्विनी और मघा वाहन खरीदने के लिए अत्यंत शुभ और अनुकूल माने जाते हैं।
वाहन खरीदने के लिए कौन-सी तिथियाँ शुभ और अनुकूल मानी जाती हैं?
चंद्र मास की प्रतिपदा, तृतीया, पंचमी, षष्ठी, दशमी, एकादशी, त्रयोदशी तथा पूर्णिमा तिथियाँ नया वाहन खरीदने के लिए शुभ और अनुकूल मानी जाती हैं।
इन महत्वपूर्ण बातों का विशेष रूप से ध्यान रखें:
राहुकाल के दौरान भूलकर भी वाहन खरीदने से बचें।
जब चंद्रमा आपकी जन्म कुंडली के छठे, आठवें या बारहवें भाव में स्थित हो, उस समय वाहन खरीदने से बचना बेहतर माना जाता है।
यदि आप पूरी तरह सुनिश्चित होना चाहते हैं कि आपके लिए कौन-सा दिन सबसे उत्तम रहेगा, तो किसी योग्य ज्योतिषी से अपनी कुंडली का विश्लेषण अवश्य कराएं। इससे ग्रहों की स्थिति के अनुसार आपको सबसे उपयुक्त मुहूर्त की जानकारी मिल सकेगी।
उचित समय पर किया गया वाहन क्रय न केवल आर्थिक दृष्टि से शुभ माना जाता है, बल्कि यह आपके जीवन में स्थिरता, सुरक्षा और प्रगति के योग भी बढ़ाता है।

