New Expressway: उत्तर प्रदेश तेजी से विकसित हो रहा है। प्रदेश की विकास गति को और बढ़ाने के लिए सरकार कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। यूपी में लगातार नए एक्सप्रेसवे और शहर बनाए जा रहे हैं। हाल ही में सरकार ने कई सालों से रुकी एक योजना को मंजूरी दे दी है। अब यूपी के एक-एक शहर सीधे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway) से जुड़ेंगे, जिससे यात्रा तेज और आसान हो जाएगी। आइए नीचे विस्तार से जानते हैं कि नया एक्सप्रेसवे कहां बनेगा –
![]() |
| उत्तर प्रदेश का यह शहर अब सीधे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे |
रोड इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में उत्तर प्रदेश देश के सबसे मजबूत राज्यों में शामिल है। प्रदेश में सड़कों की कनेक्टिविटी को सुधारने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। हाल ही में कई सालों से रुकी योजना को मंजूरी मिल गई है। इसके तहत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से नोएडा को सीधे जोड़ने की योजना जल्द पूरी होने वाली है। इसके अंतर्गत फरीदाबाद जिले के तिगांव क्षेत्र में नया बाईपास बनेगा, जिससे NCR क्षेत्र की कनेक्टिविटी और मजबूत हो जाएगी।
लाखों लोगों को सीधे लाभ होगा
नोएडा में नए बाईपास (Noida New Bypass) के बनने से लाखों लोगों को सीधे लाभ मिलेगा। खासकर फरीदाबाद और आसपास के इलाके के निवासियों के लिए यह बाईपास बेहद अहम साबित होगा। यह योजना दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को नोएडा से सीधे जोड़ेगी। इसकी कुल लंबाई लगभग 1350-1380 किमी होगी और यह भारतमाला परियोजना का हिस्सा है। प्रस्तावित बाईपास तिगांव में एमआइटीसी नहर (MITC Canal) के साथ बनाया जाएगा। इसके बनते ही फरीदाबाद से नोएडा की यात्रा पहले से कहीं अधिक तेज और आसान हो जाएगी।
नए बाईपास से मिलेगा यह लाभ
फिलहाल फरीदाबाद से नोएडा जाने के लिए लोग पुराने और भीड़भाड़ वाले रास्तों का इस्तेमाल करते हैं, जिससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी होती है। नया बाईपास इस समस्या को खत्म करेगा और लोगों को तेज और आरामदायक सफर मुहैया कराएगा। इसके अलावा, लॉजिस्टिक्स भी बेहतर होगी। ताजा मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो चुका है। हरियाणा सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक, योजना को मंजूरी के लिए जरूरी दस्तावेज सरकार को भेज दिए गए हैं। यह परियोजना पिछले साल से रुकी हुई थी, लेकिन अब इसे हरी झंडी मिल गई है।
मंझावली पुल से कनेक्शन और मजबूत होगा
मंझावली पुल (Manjhawali Bridge) के बन जाने और उत्तर प्रदेश में संबंधित सड़क निर्माण के बाद यह कनेक्टिविटी और मजबूत हो जाएगी। इससे न केवल फरीदाबाद-नोएडा मार्ग बेहतर होगा, बल्कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के बीच भी कनेक्शन सुधरेगा, जो क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देगा। इस योजना की शुरुआत मार्च 2022 में हुई थी, जब तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (CM Manohar Lal Khattar) तिगांव में आयोजित विकास रैली में शामिल हुए थे, जिसका आयोजन स्थानीय विधायक और वर्तमान मंत्री राजेश नागर ने किया था।
चार साल में पूरी होगी यह योजना
रैली में राजेश नागर ने CM से तिगांव में एमआइटीसी नहर (MITC Canal) के साथ बाईपास बनाने की मांग की थी, जिसे मनोहर लाल खट्टर ने उसी समय मंजूरी दे दी थी। तब से यह योजना पूरी होने की प्रतीक्षा में थी, और अब चार साल बाद इसे धरातल पर उतारा जाएगा। इस बाईपास से फरीदाबाद, बल्लभगढ़, तिगांव और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों को सीधे लाभ होगा।
ट्रैफिक जाम की समस्या से मिलेगा राहत
दिल्ली-NCR में ट्रैफिक जाम लगातार बढ़ रहा है और औद्योगिक विकास को देखते हुए बेहतर कनेक्टिविटी बेहद जरूरी है। एक्सपर्ट के अनुसार, इस मार्ग पर रोजाना हजारों वाहन चल रहे हैं। इस नए बाईपास (MITC Canal) के बनने से सफर काफी आसान हो जाएगा। इससे न केवल लोगों का समय बचेगा, बल्कि ईंधन की भी बचत होगी। इसके अलावा, इसका पर्यावरण पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और एक्सप्रेसवे से जुड़ने के बाद क्षेत्र में निवेश और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
