Gold Silver Rate: सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच आज गहनों की बिक्री पुराने रेट पर ही होगी। ऐसे में बाजार जाने से पहले ताजा कीमत जान लेना जरूरी है, ताकि आप सही दाम पर खरीदारी कर सकें।
आज क्या है सोने का भाव?
बिहार में इन दिनों सोना-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। हालांकि आज खरीदारों को राहत मिली है। रविवार को महाशिवरात्रि के कारण बाजार बंद रहा था, जिसका असर सोमवार को भी दिख रहा है।
All India Bullion Merchants Association के मुताबिक, सोमवार को:
- 24 कैरेट सोना ₹1,60,000 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना ₹1,47,200 प्रति 10 ग्राम
- 18 कैरेट सोना ₹1,28,000 प्रति 10 ग्राम
पर बिक रहा है।
चांदी का क्या है रेट?
चांदी की कीमत ₹2,55,000 प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है। रविवार की तुलना में सोमवार को सोना और चांदी के दाम में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।
अगर कोई ग्राहक अपने पुराने सोने के आभूषण बदलकर नया लेना चाहता है, तो उसे ₹1,46,200 प्रति 10 ग्राम की दर से मूल्यांकन किया जाएगा।
आगे और बढ़ सकते हैं दाम
विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोना-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है। फिलहाल शादी-विवाह यानी लगन का सीजन चल रहा है, इसलिए रेट में बड़ी गिरावट की संभावना कम है।
हालांकि, अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें नीचे आती हैं, तो उसका असर स्थानीय बाजार पर भी पड़ सकता है।
ग्राहकों में असमंजस
लगातार बदलते रेट के कारण खरीदारों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। कई लोग सोचते हैं कि कीमतें घटेंगी, लेकिन वे बढ़ जाती हैं। वहीं जब रेट स्थिर लगते हैं, तो अगले ही दिन बदलाव देखने को मिल जाता है।
ऐसे में सलाह यही है कि खरीदारी से पहले ताजा रेट जरूर चेक करें और अपनी जरूरत व बजट के हिसाब से फैसला लें।
