Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

Aaj ka Rashifal 11 अप्रैल 2024: जानिए कैसा रहेगा गुरुवार का आपका दिन, पढ़ें राशिफल

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बारह राशियों का वर्णन किया जाता है। प्रत्येक राशि का स्वामी ग्रह होता है। राशिफल का आकंशन ग्रह-नक्षत्रों की चाल से किया जाता है। 11 अप्रैल 2024 को गुरुवार है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु जी को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से विष्णु जी की पूजा-अर्चना की जाती है। भगवान विष्णु की कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। 11 अप्रैल 2024 को जानिए किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। यहां पढ़ें मेष राशि से लेकर मीन राशि तक का हाल जाने... 

aaj-ka-rashifal-3-august-2023

मेष राशि- आज के दिन माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा, परन्तु जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। पिता का साथ मिलेगा। व्यर्थ के विवादों से बचने का प्रयास करें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है। मीठे खानपान में रुझान बढ़ेगा। परिवार की समस्याओं से परेशान रहेंगे। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। किसी मित्र से धन की प्राप्ति हो सकती है। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें।

वृष राशि- आज के दिन मन परेशान रहेगा। आत्मसंयम बनाए रखें। नौकरी में अफसरों के साथ सद्भाव बनाकर रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। आय में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। क्षणे रुष्ट-क्षणे तुष्ट के भाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। संतान को स्वास्थ्य सम्बन्धी विकार हो सकते हैं। कारोबार में भाइयों का सहयोग मिल सकता है।

मिथुन राशि- आज के दिन आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी से वाद-विवाद से बचें। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। आत्मसंयम बनाए रखें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेंगे। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा।

कर्क राशि- आज के दिन संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक शांति बनी रहेगी। परिवार में भी सुख-शांति बनी रहेगी। किसी मित्र के सहायता से धनार्जन के साधन मिल सकते हैं। आत्मविश्वास से सजग रहेंगे, परन्तु किसी अज्ञात भय से परेशान भी रहेंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्य सम्बन्धी विकार हो सकते हैं। लाभ के अवसर मिलेंगे।

सिंह राशि- आज के दिन मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। कार्यों के प्रति उत्साह रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संतुलन बनाये रखें। वाहन सुख में वृद्धि के योग बन रहे हैं। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें।

Also Read: Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज कब है? जानें कहानी, महत्‍व, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

कन्या राशि- आज के दिन पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। आय भी बढ़ेगी। क्षणे रुष्ट-क्षणे तुष्ट के मनोभाव रहेंगे। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन की सम्भावना भी बन रही है। मानसिक शांति बनी रहेगी। फिर भी अपनी भावनाओं को वश में रखें। घर-परिवार में धार्मिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। पठन-पाठन में रुचि बनी रहेगी।

तुला राशि- आज के दिन मन परेशान हो सकता है। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। आत्मसंयम बनाए रखें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। भाइयों से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

वृश्चिक राशि- आज के दिन वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु कुछ कार्य बढ़ सकता है। संयत रहें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। परिवर्तन भी संभव है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा।

धनु राशि- आज के दिन मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास बहुत रहेगा। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। लाभ के अवसर मिलेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिवार से दूर भी जा सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

मकर राशि- आज के दिन व्यर्थ के क्रोध और वाद-विवाद से बचें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का आयोजन किया जा सकता है। व्यापार में लाभ में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय में वृद्धि होगी। परिवार के साथ यात्रा देशाटन की एक योजना बन सकती है।

कुंभ राशि- आज के दिन आत्मसंयमी रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। किसी मित्र के सहायता से आय वृद्धि के साधन बन सकते हैं, परंतु खर्चों की अधिकता भी रहेगी। पिता का साथ मिलेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है। क्रोध और आवेश के अतिरेक से बचें। माता का सानिध्य और सहायता मिलेगी। कुछ पुराने मित्रों से पुनः संपर्क हो सकते हैं। यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन राशि- आज के दिन आत्मविश्वास से सजग रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखदायी रहेगा। नौकरी में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम का महत्व होगा। आत्मसंयमी बने रहें। परिवार में आपसी वाद-विवाद से बचें। पिता का साथ सहायक होगा। शैक्षिक क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। परिवार की परिस्थितियों में सुधार होगा। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ेगी। नौकरी में उन्नति के योग बने रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr