Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

ईद से पहले गाजीपुर के बाजार में खरीदारी तेज! कुर्ता-पायजामा और पठानी सूट की जबरदस्त डिमांड, बाजारों में रौनक

Ghazipur News: होली का उत्साह थमते ही अब ईद की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। बाजारों में इन दिनों जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। खासकर कपड़ा बाजार में खरीदारी तेज हो गई है, जहां रेडीमेड कपड़ों के साथ-साथ थान के कपड़ों की भी खूब बिक्री हो रही है।

shopping-picks-up-in-ghazipur-market-ahead-of-eid

युवाओं के बीच लखनऊ स्टाइल के कुर्ते और चूड़ीदार पायजामे काफी पसंद किए जा रहे हैं, जबकि बच्चों में पठानी सूट का क्रेज नजर आ रहा है। वहीं युवतियां और महिलाएं रेडीमेड सूट की बजाय थान के कपड़ों की अलग-अलग वैरायटी खरीदना ज्यादा पसंद कर रही हैं, ताकि उन्हें अपनी पसंद के डिजाइन में सिलवाया जा सके।

हालांकि इस बार ईद की तारीख अभी तय नहीं हुई है। चांद दिखने के हिसाब से यह त्योहार 17, 18 या 19 मार्च को मनाया जा सकता है। जैसे-जैसे त्योहार करीब आ रहा है, ग्रामीण बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ती जा रही है। लोग अपने परिवार के साथ खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रहे हैं, जिससे दुकानों पर अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है।

कपड़ों और जरूरी सामान की दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों का आना शुरू हो जाता है। खासकर युवाओं और बच्चों में नए फैशन के कुर्ता-पायजामे को लेकर खासा उत्साह है। सुबह से शुरू होने वाली खरीदारी दोपहर तक तेज हो जाती है और देर शाम तक बाजारों में लोगों की आवाजाही बनी रहती है।

रेडीमेड कपड़ों के थोक व्यापारी गोपाल जायसवाल के मुताबिक, महिलाएं, युवतियां और युवा अपने परिवार के लिए नए कपड़े खरीदने में जुटे हैं। बच्चों के लिए आकर्षक परिधान और ईद से जुड़ी दूसरी चीजों की भी खरीदारी की जा रही है। उनकी दुकान पर सुबह से ही ग्राहकों की अच्छी भीड़ देखी जा रही है।

अगर कीमतों की बात करें तो बाजार में अलग-अलग तरह के परिधान उपलब्ध हैं। कॉटन कुर्ता-पायजामा करीब 600 से 800 रुपये तक मिल रहा है। चिकन कढ़ाई वाले कपड़ों की कीमत 800 से 1000 रुपये के बीच है। वहीं डिजाइनर कुर्ते 1000 से 1500 रुपये तक बिक रहे हैं, जबकि कुर्ता-पेंट सेट की कीमत 1200 से 2000 रुपये तक पहुंच रही है।

ईद के करीब आते ही बाजारों में खरीदारी और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad