Type Here to Get Search Results !

Trending News

दिलदारनगर में गैस सिलेंडर के लिए ‘मारामारी’! एजेंसी पर लगी लंबी कतारें, भीड़ संभालने के लिए पुलिस तैनात

Dildarnagar News: गाजीपुर के दिलदारनगर स्थित मधु व विजय भारत गैस एजेंसी पर पिछले कुछ हफ्तों से गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। हालात ऐसे हो गए हैं कि एजेंसी के बुकिंग काउंटर पर लोगों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।

scramble-for-gas-cylinders-in-dildarnagar

उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी में गैस सिलेंडर उपलब्ध होने के बावजूद बुकिंग प्रक्रिया बंद कर दी गई है। लोगों का कहना है कि जब वे फोन करके जानकारी लेते हैं तो एजेंसी के कर्मचारी जवाब देते हैं कि “जब बुकिंग होगी तभी गैस मिलेगा।”

पहले उपभोक्ता गैस बुक कराने के बाद आसानी से घर पर होम डिलीवरी के जरिए सिलेंडर प्राप्त कर लेते थे, लेकिन अब यह व्यवस्था लगभग ठप हो गई है। इसकी वजह से लोगों को गैस लेने के लिए सीधे एजेंसी पहुंचना पड़ रहा है।

मौजूदा समय में उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर लेने के लिए घंटों तक लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। तेज धूप में रोजेदारों सहित बड़ी संख्या में लोग इंतजार करते नजर आ रहे हैं, जिससे उनमें नाराजगी भी बढ़ रही है।

उपभोक्ताओं ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि केंद्र सरकार के नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही उन्होंने बुकिंग के बाद गैस की होम डिलीवरी व्यवस्था को फिर से सुचारू रूप से लागू करने की अपील की है, ताकि लोगों को इस तरह की परेशानी न झेलनी पड़े।

वहीं, एजेंसी के बुकिंग काउंटर पर मौजूद कर्मचारी सोनू राय का कहना है कि एजेंसी में गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। उनके मुताबिक, भीड़ बढ़ने की वजह कुछ अफवाहें हैं, जिसके कारण लोग एक साथ सिलेंडर लेने पहुंच रहे हैं।

स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस भी तैनात रही। इस दौरान उपनिरीक्षक संतोष पांडेय और हरि माधव पांडे पुलिस बल के साथ मौजूद रहे और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.