Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

गाजीपुर के नवीन राय को बड़ी जिम्मेदारी! यूपी पुरुष वॉलीबॉल टीम के बने मुख्य कोच, 15 मार्च से ओडिशा में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप

Ghazipur News: गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद क्षेत्र के शेरपुर खुर्द गांव के रहने वाले नवीन राय को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें 26वीं यूथ राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैम्पियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश पुरुष वॉलीबॉल टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।

naveen-rai-takes-on-a-big-responsibility-he-appointed-head-coach

वहीं शेरपुर कला के प्रियेश राय, जो डॉ. राधेश्याम राय के पुत्र हैं, को टीम का सहायक कोच बनाया गया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 15 से 20 मार्च तक भुवनेश्वर (ओडिशा) में आयोजित की जाएगी।

इस संबंध में जानकारी यूपी वॉलीबॉल संघ के महासचिव सुनील कुमार तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि नवीन राय वर्तमान में बीएलडब्ल्यू (बनारस लोकोमोटिव वर्क्स) में कार्यालय अधीक्षक (सिविल कार्यालय) के पद पर कार्यरत हैं। इसके साथ ही वे बीएलडब्ल्यू वॉलीबॉल टीम के कोच भी हैं।

नवीन राय का खेल जगत में अच्छा अनुभव रहा है। इसी साल जनवरी में वाराणसी में आयोजित सीनियर नेशनल मैच में उन्होंने भारतीय रेलवे टीम के ऑब्जर्वर की भूमिका निभाई थी। उस प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे टीम चैंपियन बनी थी।

इसके अलावा नवीन राय उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन के राज्य स्तरीय रेफरी भी हैं और जिला वॉलीबॉल संघ में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं।

नवीन राय इससे पहले यूपी सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भारतीय रेलवे और यूपी वॉलीबॉल टीम के मुख्य कोच भी रह चुके हैं। उन्होंने FIVB (स्विट्जरलैंड) से अंतरराष्ट्रीय कोचिंग का प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है।

उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शहीद क्लब के संरक्षक हरिहर राय, पूर्व प्रधान लल्लन राय, डॉ. राधेश्याम राय, प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय, डॉ. राहुल राय, डॉ. आलोक राय, अजय राय, शालीन राय, अमृत राय, मिथलेश राय, राजेश राय बागी, आनंद राय, सुशील राय, धनन्जय राय और आशीष राय सिंटू समेत कई लोगों ने खुशी जताई है।

सभी ने उम्मीद जताई है कि नवीन राय के नेतृत्व में यूपी की वॉलीबॉल टीम राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad