Railway News: त्योहारों के मौसम में यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए रेलवे ने नई साप्ताहिक ट्रेन चलाने का ऐलान कर दिया है। रेलवे (railway update) ने इसकी पूरी समय सारिणी भी जारी कर दी है। उम्मीद है कि मार्च के पहले सप्ताह से इसका संचालन शुरू हो जाएगा, जिससे होली पर घर जाने वालों को काफी सुविधा मिलेगी।
दिल्ली-गोरखपुर के बीच होली स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने बरेली होते हुए नई दिल्ली-गोरखपुर (Delhi-Gorakhpur) के बीच एक और होली विशेष ट्रेन की टाइमिंग जारी कर दी है। टिकट बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। यह ट्रेन 20 फरवरी से चलेगी, जिससे त्योहार के दौरान यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे (North Eastern Railway) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह के मुताबिक, 04022 नई दिल्ली-गोरखपुर होली विशेष ट्रेन 20 फरवरी से 6 मार्च तक हर शुक्रवार नई दिल्ली से दोपहर 2 बजे रवाना होगी। यह शाम 7:22 बजे बरेली पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 5 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
वहीं 04021 गोरखपुर-नई दिल्ली (Gorakhpur-New Delhi) विशेष ट्रेन 21 फरवरी से 7 मार्च तक हर शनिवार गोरखपुर से सुबह 7 बजे चलेगी। यह शाम 5:50 बजे बरेली और रात 11:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार विशेष ट्रेन की अवधि बढ़ी
रेलवे ने 05579/80 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार विशेष एसी गाड़ी का संचालन अब 1 जनवरी 2027 तक बढ़ा दिया है।
यह ट्रेन पूर्णिया कोर्ट से 6 मार्च से 29 दिसंबर तक हर सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। वहीं आनंद विहार से 8 मार्च से 1 जनवरी 2027 तक हर बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और रविवार को इसका संचालन होगा।
सहरसा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन दिसंबर तक जारी
05575/76 सहरसा-आनंद विहार विशेष एसी गाड़ी का संचालन दिसंबर 2026 तक जारी रहेगा।
यह ट्रेन सहरसा से 11 मार्च से 30 दिसंबर तक हर बुधवार को चलेगी। वहीं आनंद विहार से 10 मार्च से 29 दिसंबर 2026 तक हर मंगलवार को यात्रियों को सेवा देगी।
दो जोड़ी क्लोन ट्रेनों की बुकिंग बंद
लंबी दूरी की दो जोड़ी क्लोन ट्रेनों का संचालन 28 फरवरी के बाद बंद कर दिया जाएगा। रेलवे ने इन ट्रेनों में आरक्षित टिकटों की बुकिंग भी रोक दी है।
04651/52 जयनगर-अमृतसर और 04653/54 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर क्लोन ट्रेनें बरेली होते हुए चल रही थीं। इनकी बुकिंग बंद होने से अन्य ट्रेनों पर दबाव बढ़ना शुरू हो गया है।
आनंद विहार-पुरुलिया साप्ताहिक ट्रेन को हरी झंडी
रेलवे बोर्ड ने आनंद विहार-पुरुलिया (Anand Vihar-Purulia) के बीच नई साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी दे दी है।
14021-22 आनंद विहार-पुरुलिया ट्रेन हर बृहस्पतिवार आनंद विहार से और हर शुक्रवार पुरुलिया से चलेगी। रेलवे ने इसकी समय सारिणी जारी कर दी है, हालांकि संचालन की सटीक तारीख अभी तय नहीं हुई है। संभावना है कि मार्च के पहले सप्ताह में यह ट्रेन पटरी पर दौड़ने लगेगी।
