Vehicle Purchase Muhurat 2026: डिअर रीडर, क्या आप नई गाड़ी खरीदने की योजना बना रहे हैं? अगर हाँ, तो यहां बताए गए शुभ मुहूर्त में आप अपनी गाड़ी खरीदने का सही समय चुन सकते हैं।
अगर आप साल 2026 में अपने सपनों की कार, बाइक या कोई अन्य नया वाहन खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए बहुत ही खास होने वाला है। बात करें हिंदू परंपरा के अनुसार, किसी भी नए कार्य की शुरुआत से पहले शुभ मुहूर्त देखना अत्यंत शुभ और बेहद जरुरी माना जाता है। जैसे की आप सभी जानते है विवाह, गृह प्रवेश या नये व्यापार आरंभ करने से पहले विशेष मुहूर्त चुना जाता है, वैसे ही वाहन खरीदने के लिए भी शुभ तिथियों और नक्षत्रों का ध्यान रखना शुभ फलदायक होता है।
ऐसा माना जाता है कि शुभ समय पर वाहन की खरीद न केवल जीवन में सुख-सुविधाओं को बढ़ाती है, बल्कि सफलता और समृद्धि के नए अवसर भी प्रदान करती है। इसी कारण 2026 में नया वाहन लेने से पहले शुभ मुहूर्त / Bike Aur Car Kharidne Ka Shubh Muhurat 2026 की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। इस लेख में हम आपको वर्ष 2026 के सभी प्रमुख महीनों में वाहन खरीद के लिए उपयुक्त शुभ तिथियां, नक्षत्र और मुहूर्त की पूरी जानकारी देंगे, जिससे आप अपने वाहन की खरीदारी सही समय पर कर सकें।
साल 2026 में नए वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त: Vehicle Purchase Muhurat 2026
प्रीय रीडर आपको बता दे कि वर्ष 2026 में वाहन खरीद जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए अनेक शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat ) का सही चनाव कर सकते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, हम आपके लिए साल 2026 के नये वाहन खरीद शुभ मुहूर्त (Vehicle Purchase Shubh Muhurat 2026) प्रस्तुत कर रहे हैं, ताकि आप सही तिथि चुनकर अपने महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर सकें।
जनवरी 2026 में वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: January 2026 Vehicle Purchase Muhurat
नए साल की शुरुआत के साथ ही अपने सपनों की गाड़ी खरीदने का परफेक्ट समय भी आ चुका है। जनवरी 2026 इस खास अवसर के लिए कई शुभ तिथियां लेकर आया है। बात करें हिन्दू पंचांग के अनुसार, तो जनवरी में वाहन खरीदने के लिए कुल 10 शुभ दिन उपलब्ध हैं। जैसे कि वाहन खरीदने के लिए 1, 2, 4, 5, 11, 12, 14, 21, 28 और 29 जनवरी 2026 अत्यंत शुभ मानी गई हैं। इन तिथियों के विस्तृत शुभ मुहूर्त जानने के लिए आप नीचे दी गई सूची को अवश्य ध्यान से देखें।
जनवरी 2026 वाहन खरीद शुभ मुहूर्त यहाँ देखें ! (January 2026 Vehicle Purchase Shubh Muhurat)
- 1 जनवरी 2026, बृहस्पतिवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 07:14 से रात में 10:22 तक, तिथि: त्रयोदशी, नक्षत्र: रोहिणी
- 2 जनवरी 2026, शुक्रवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: शाम में 06:53 से रात में 08:04 तक, तिथि: पूर्णिमा, नक्षत्र: मृगशिरा
- 4 जनवरी 2026, रविवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 07:15 से दोपहर में 12:29 तक, तिथि: प्रतिपदा, नक्षत्र: पुनर्वसु
- 5 जनवरी 2026, सोमवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 09:56 से दोपहर में 01:25 तक, तिथि: तृतीया, नक्षत्र: पुष्य
- 11 जनवरी 2026, रविवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 07:16 से सुबह में 10:20 तक, तिथि: अष्टमी, नक्षत्र: चित्रा
- 12 जनवरी 2026, सोमवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: दोपहर में 12:42 से रात में 09:05 तक, तिथि: दशमी, नक्षत्र:स्वाती
- 14 जनवरी 2026, बुधवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 07:16 से शाम में 05:52 तक, तिथि: एकादशी, नक्षत्र: अनुराधा
- 21 जनवरी 2026, बुधवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 07:14 से 22 जनवरी रात में 02:47 तक, तिथि: तृतीया, नक्षत्र: धनिष्ठा और शतभिषा
- 28 जनवरी 2026, बुधवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 09:26 से 29 जनवरी सुबह में 07:11 तक, तिथि: दशमी और एकादशी, नक्षत्र: रोहिणी
- 29 जनवरी 2026, गुरुवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 07:11 से दोपहर में 01:55 तक, तिथि: एकादशी, नक्षत्र: मृगशिरा
फरवरी 2026 में वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: February 2026 Vehicle Purchase Muhurat
साल 2026 का दूसरा महीना फरवरी होता है फरवरी का महीना केवल प्रेम और वसंत ऋतु की शुरुआत का प्रतीक नहीं है, बात करें तो फरवरी में ठंडी हवाओं और नई शुरुआतों का प्रतीक माना जाता है। यह समय नए सपनों को दिशा देने और जीवन में प्रगति लाने का होता है। ऐसे टाइम में अगर आप वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो हिन्दू पंचाग के अनुसार, फरवरी में वाहन खरीदने के लिए कुल 5 शुभ दिन उपलब्ध हैं। फरवरी 2026 आपके लिए कुछ खास शुभ तिथियों के साथ आ रहा है। इस महीने कई ऐसे शुभ मुहूर्त हैं जिनमें वाहन खरीदने से सफलता और समृद्धि के नए रास्ते खुलेंगे। 1, 6, 11, 26 और 27 फरवरी 2026 को वाहन खरीदना विशेष रूप से मंगलकारी माना गया है।
फरवरी 2026 वाहन खरीद शुभ मुहूर्त यहाँ देखें ! (Vehicle Purchase 2026 Shubh Muhurat)
- 1 फरवरी 2026, रविवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 07:10 बजे से रात में 11:58 बजे तक, तिथि: पूर्णिमा, नक्षत्र: पुष्य
- 6 फरवरी 2026, शुक्रवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 07:07 बजे से 07 फरवरी सुबह में 07:06 बजे तक, तिथि: पञ्चमी और षष्ठी, नक्षत्र: हस्त और चित्रा
- 11 फरवरी 2026, बुधवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 09:58 बजे से 10:53 बजे तक, तिथि: दशमी, नवमी, नक्षत्र: ज्येष्ठा, अनुराधा
- 26 फरवरी 2026, गुरुवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 06:50 बजे से दोपहर में 12:11 बजे तक, तिथि: दशमी, नक्षत्र: मृगशिरा
- 27 फरवरी 2026, शुक्रवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 10:48 बजे से रात में 10:32 बजे तक, तिथि: एकादशी, नक्षत्र: पुनर्वसु
Read Also: - Griha Pravesh Muhurat 2026 | Vivah Shubh Muhurat 2026
मार्च 2026 में वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: March 2026 Vehicle Purchase Muhurat
मार्च का महीना नए अवसरों और सकारात्मक बदलावों की ओर इशारा करता है। वसंत ऋतु की शुरुआत जीवन में ऊर्जा, उत्साह और ताजगी लेकर आती है। ऐसे समय में नया वाहन खरीदना आपके लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। इस महीने वाहन खरीदने के लिए कुल 10 शुभ दिन उपलब्ध हैं, जो नए सफर की शुरुआत करने के लिए परफेक्ट माने गए हैं। वाहन खरीदने के लिए साल 2026 में 1, 5, 6, 8, 9, 15, 16, 23, 25 और 27 मार्च 2026 की तिथियां विशेष रूप से शुभ हैं।
मार्च 2026 वाहन खरीद शुभ मुहूर्त यहाँ देखें ! (March Vehicle Purchase Shubh Muhurat)
- 1 मार्च 2026, रविवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 06:47 बजे से 08:34 बजे तक, तिथि: त्रयोदशी, नक्षत्र: पुष्य
- 5 मार्च 2026, गुरुवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: शाम में 05:03 बजे से 06 मार्च सुबह में 06:42 बजे तक, तिथि: तृतीया, नक्षत्र: हस्त
- 6 मार्च 2026, शुक्रवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 06:42 बजे से शाम में 05:53 बजे तक, तिथि: तृतीया, नक्षत्र: हस्त, चित्रा
- 8 मार्च 2026, रविवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 06:40 बजे से दोपहर में 01:31 बजे तक, तिथि: पञ्चमी, नक्षत्र: स्वाती
- 9 मार्च 2026, सोमवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: शाम में 04:11 बजे से रात में 11:27 बजे तक, तिथि: षष्ठी, नक्षत्र: अनुराधा
- 15 मार्च 2026, रविवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 06:32 बजे से 09:16 बजे तक, तिथि: एकादशी, नक्षत्र: श्रवण
- 16 मार्च 2026, सोमवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 09:40 बजे से 17 मार्च सुबह में 06:30 बजे तक, तिथि: त्रयोदशी, नक्षत्र: धनिष्ठा
- 23 मार्च 2026, सोमवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: रात में 08:49 बजे से 24 मार्च सुबह में 06:21 बजे तक, तिथि: षष्ठी, नक्षत्र: रोहिणी
- 25 मार्च 2026, बुधवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: दोपहर में 01:50 बजे से शाम में 05:33 बजे तक, तिथि: अष्टमी, नक्षत्र: मृगशिरा
- 27 मार्च 2026, शुक्रवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 10:06 बजे से 28 मार्च सुबह में 06:17 बजे तक, तिथि: दशमी, नक्षत्र: पुनर्वसु और पुष्य
अप्रैल 2026 में वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: April 2026 Vehicle Purchase Muhurat
अप्रैल का महीना नई ताजगी और उम्मीदों का संदेश लेकर आता है। इस टाइम प्रकृति अपने रंग-बिरंगे स्वरूप में खिल उठती है और जीवन भी नई राहों पर बढ़ने को तैयार होता है। यदि आप अपने जीवन में नई शुरुआत करना चाहते हैं, तो इस महीने नया वाहन खरीदना आपके लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। बात करें तो हिन्दू पंचाग के अनुसार, अप्रैल में वाहन खरीदने के लिए कुल 9 शुभ दिन उपलब्ध हैं। जो अप्रैल में कई ऐसे शुभ मुहूर्त हैं, जिन्हें वाहन खरीद के लिए उपयुक्त माना गया है। इस महीने 1, 2, 3, 6, 12, 13, 20, 24 और 29 अप्रैल 2026 को वाहन खरीदना विशेष रूप से शुभ रहेगा।
अप्रैल 2026 वाहन खरीद शुभ मुहूर्त यहाँ देखें ! (April Vehicle Purchase Shubh Muhurat 2026)
- 1 अप्रैल 2026, बुधवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: शाम में 04:17 बजे से 2 अप्रैल सुबह में 06:11 बजे तक, तिथि: पूर्णिमा, नक्षत्र: हस्त
- 2 अप्रैल 2026, गुरुवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 06:11 बजे से 3 अप्रैल सुबह में 06:10 बजे तक, तिथि: पूर्णिमा और प्रतिपदा, नक्षत्र: हस्त, चित्रा
- 3 अप्रैल 2026, शुक्रवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 06:10 बजे से 08:42 बजे तक, तिथि: प्रतिपदा, नक्षत्र: चित्रा
- 6 अप्रैल 2026, सोमवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: दोपहर में 02:10 बजे से 7 अप्रैल रात में 02:57 बजे तक, तिथि: पञ्चमी, नक्षत्र: अनुराधा
- 12 अप्रैल 2026, रविवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 06:00 बजे से 13 अप्रैल सुबह में 05:59 बजे तक, तिथि: दशमी और एकादशी, नक्षत्र: श्रवण और धनिष्ठा
- 13 अप्रैल 2026, सोमवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 05:59 बजे से 14 अप्रैल सुबह में 01:08 बजे तक, तिथि: एकादशी, नक्षत्र: धनिष्ठा, शतभिषा
- 20 अप्रैल 2026, सोमवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 05:52 बजे से 07:27 बजे तक, तिथि: तृतीया, नक्षत्र: रोहिणी
- 24 अप्रैल 2026, शुक्रवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 05:48 बजे से शाम में 07:21 बजे तक, तिथि: अष्टमी, नक्षत्र: पुष्य
- 29 अप्रैल 2026, बुधवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 05:43 बजे से रात में 07:51 बजे तक, तिथि: त्रयोदशी, नक्षत्र: हस्त
मई 2026 में वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: May 2026 Vehicle Purchase Muhurat
मई का महीना भले ही गर्मी अपने चरम पर लेकर आता है, लेकिन यही समय ऊर्जा, नए संकल्प और प्रगति का प्रतीक भी होता है। यदि आप अपने जीवन में नई शुरुआत करना चाहते हैं, तो इस महीने नया वाहन खरीदना एक उत्तम निर्णय साबित हो सकता है। ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति इसे और अधिक मंगलकारी बना देती है। बात करें तो हिन्दू पंचाग के अनुसार, मई महीने में वाहन क्रय के लिए कुल 5 शुभ दिन हैं। जैसे कि इस महीने में वाहन खरीदने के लिए 1, 4, 10, 11 और 14 मई 2026 की तिथियां विशेष रूप से शुभ मानी गई हैं।
मई 2026 वाहन खरीद शुभ मुहूर्त यहाँ देखें ! (Vehicle Purchase Shubh Muhurat May 2026)
- 1 मई 2026, शुक्रवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 05:42 बजे से 2 मई, सुबह में 04:35 बजे तक, तिथि: पूर्णिमा और प्रतिपदा, नक्षत्र:स्वाती
- 4 मई 2026, सोमवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 05:39 बजे से सुबह में 09:58 बजे तक, तिथि: तृतीया, नक्षत्र: अनुराधा
- 10 मई 2026, रविवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 05:35 बजे से दोपहर में 03:06 बजे तक, तिथि: अष्टमी, नक्षत्र: धनिष्ठा
- 11 मई 2026, सोमवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: दोपहर में 03:24 बजे से 12 मई, रात में 01:28 बजे तक, तिथि: दशमी, नक्षत्र: शतभिषा
- 14 मई 2026, गुरुवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 11:20 बजे से रात में 10:34 बजे तक, तिथि: त्रयोदशी, नक्षत्र: रेवती
जून 2026 में वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: June 2026 Vehicle Purchase Muhurat
जून का महीना बदलाव और प्रगति का प्रतीक माना जाता है। इस समय जहां गर्मी धीरे-धीरे समाप्त होने लगती है, वहीं मानसून की दस्तक नई उम्मीदें लेकर आती है। ऐसा दौर नई शुरुआत के लिए बिल्कुल उपयुक्त माना जाता है, और नया वाहन खरीदना इसमें एक शुभ कदम हो सकता है। बात करे तो इस महीने में वाहन खरीदने के लिए कुल 4 शुभ दिन उपलब्ध हैं। जून 2026 में ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति इसे और भी खास बना रही है। इस महीने 17, 22, 24 और 25 जून को वाहन खरीदने के लिए विशेष शुभ मुहूर्त बन रहे हैं।
जून 2026 वाहन खरीद शुभ मुहूर्त यहाँ देखें ! (June Vehicle Purchase Shubh Muhurat 2026)
- 17 जून 2026, बुधवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 05:24 बजे से रात में 09:38 बजे तक, तिथि: तृतीया, नक्षत्र: पुनर्वसु, पुष्य
- 22 जून 2026, सोमवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 10:22 बजे से दोपहर में 03:39 बजे तक, तिथि: अष्टमी, नक्षत्र: हस्त
- 24 जून 2026, बुधवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 05:26 बजे से 25 जून, सुबह में 05:26 बजे तक, तिथि: दशमी और एकादशी, नक्षत्र: चित्रा और स्वाती
- 25 जून 2026, गुरुवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 05:26 बजे से दोपहर में 04:29 बजे तक, तिथि: एकादशी, नक्षत्र: स्वाती
जुलाई 2026 में वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: July 2026 Vehicle Purchase Muhurat
जुलाई का महीना मानसून की ठंडी फुहारों के साथ धरती को ताजगी और मन को सुकून देता है। यह समय जीवन में भी नई ऊर्जा और उत्साह भरने के लिए जाना जाता है। ऐसे माहौल में यदि आप नया वाहन खरीदने का सोच रहे हैं, तो जुलाई 2026 आपके लिए कुल 9 शुभ दिन उपलब्ध हैं। इस महीने 2, 3, 5, 8, 12, 19, 24, 29 और 30 जुलाई 2026 को वाहन खरीदना विशेष रूप से शुभ माना गया है।
जुलाई 2026 वाहन खरीद शुभ मुहूर्त यहाँ देखें ! (July Vehicle Purchase 2026 Shubh Muhurat)
- 2 जुलाई 2026, गुरुवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 09:37 बजे से 3 जुलाई, सुबह में 05:29 बजे तक, तिथि: तृतीया, नक्षत्र: श्रवण
- 3 जुलाई 2026, शुक्रवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 05:29 बजे से 11:20 बजे तक, तिथि: तृतीया, नक्षत्र: श्रवण
- 5 जुलाई 2026, रविवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 05:30 बजे से दोपहर में 03:12 बजे तक, तिथि: पञ्चमी और षष्ठी, नक्षत्र: शतभिषा
- 8 जुलाई 2026, बुधवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 05:31 बजे से दोपहर में 12:21 बजे तक, तिथि: अष्टमी, नक्षत्र: रेवती
- 12 जुलाई 2026, रविवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 05:33 बजे से रात में 10:29 बजे तक, तिथि: त्रयोदशी, नक्षत्र: रोहिणी और मृगशिरा
- 19 जुलाई 2026, रविवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: शाम में 06:12 बजे से 20 जुलाई, सुबह में 03:29 बजे तक, तिथि: षष्ठी, नक्षत्र: हस्त
- 24 जुलाई 2026, शुक्रवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 05:39 बजे से 25 जुलाई, सुबह में 04:36 बजे तक, तिथि: दशमी और एकादशी, नक्षत्र: अनुराधा
- 29 जुलाई 2026, बुधवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: दोपहर में 03:37 बजे से 30 जुलाई, सुबह में 05:42 बजे तक, तिथि: पूर्णिमा और प्रतिपदा, नक्षत्र: श्रवण
- 30 जुलाई 2026, गुरुवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 05:42 बजे से रात में 09:30 बजे तक, तिथि: प्रतिपदा, नक्षत्र: श्रवण, धनिष्ठा
Read Also:- जानें 2026 प्रॉपर्टी खरीदने के लिए इस वर्ष का शुभ समय और तिथियाँ
अगस्त 2026 में वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: August 2026 Vehicle Purchase Muhurat
अगस्त का महीना ऊर्जा और प्रगति का प्रतीक होता है। वर्ष का दूसरा चरण इसी समय नई योजनाओं और गति के साथ आगे बढ़ता है। यदि आप नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो अगस्त 2026 इसके लिए अत्यंत शुभ साबित हो सकता है। बात करें तो हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस महीने में वाहन खरीदने के लिए कुल 10 शुभ दिन उपलब्ध हैं। यह महीना न केवल मानसून की ठंडी फुहारों से ताजगी लाता है, बल्कि आपके जीवन में नई रफ्तार और समृद्धि जोड़ने वाले कई शुभ संयोग भी प्रदान करता है। इस अगस्त महीने 7, 9, 10, 16, 17, 20, 26, 27, 28 और 31 अगस्त 2026 को वाहन खरीदना विशेष रूप से शुभ रहेगा।
अगस्त 2026 वाहन खरीद शुभ मुहूर्त यहाँ देखें ! (Vehicle Purchase Shubh Muhurat August 2026)
- 7 अगस्त 2026, शुक्रवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: शाम में 06:43 बजे से 08 अगस्त, सुबह में 05:47 बजे तक, तिथि: दशमी, नक्षत्र: रोहिणी
- 9 अगस्त 2026, रविवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 05:48 बजे से 11:04 बजे तक, तिथि: एकादशी, नक्षत्र: मृगशिरा,
- 10 अगस्त 2026, सोमवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: दोपहर में 12:26 बजे से 11 अगस्त, सुबह में 04:54 बजे तक, तिथि: त्रयोदशी, नक्षत्र: पुनर्वसु
- 16 अगस्त 2026, रविवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: शाम में 04:52 बजे से 17 अगस्त, सुबह में 05:52 बजे तक, तिथि: पंचमी, नक्षत्र: हस्त, चित्रा
- 17 अगस्त 2026, सोमवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 05:52 बजे से 18 अगस्त, सुबह में 05:53 बजे तक, तिथि: पंचमी और षष्ठी, नक्षत्र: चित्रा
- 20 अगस्त 2026, गुरुवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 09:08 बजे से रात में 09:18 बजे तक, तिथि: अष्टमी, नक्षत्र: अनुराधा
- 26 अगस्त 2026, बुधवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 05:57 बजे से 07:59 बजे तक, तिथि: त्रयोदशी, नक्षत्र: श्रवण
- 27 अगस्त 2026, गुरुवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 09:08 बजे से 28 अगस्त, सुबह में 05:58 बजे तक, तिथि: पूर्णिमा, नक्षत्र: धनिष्ठा और शतभिषा
- 28 अगस्त 2026, शुक्रवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 05:58 बजे से 29 अगस्त, सुबह में 03:13 बजे तक, तिथि: पूर्णिमा और प्रतिपदा, नक्षत्र: शतभिषा
- 31 अगस्त 2026, सोमवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 05:59 बजे से 08:50 बजे तक, तिथि: तृतीया, नक्षत्र: रेवती
सितंबर 2026 में वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: September 2026 Vehicle Purchase Muhurat
सितंबर का महीना परिवर्तन और संतुलन का संदेश लाता है। यह समय बदलते मौसम को अपनाने और जीवन में नए सामंजस्य की ओर बढ़ने का होता है। इस दौर में सकारात्मक बदलाव करना बेहद शुभ माना जाता है, और नया वाहन खरीदना उस दिशा में एक उत्कृष्ट निर्णय हो सकता है। बात करें तो इस वाहन खरीदने के लिए कुल 8 शुभ दिन उपलब्ध हैं। यदि आप सितंबर 2026 में अपने जीवन में नई ऊर्जा और रफ्तार जोड़ना चाहते हैं, तो आपके पास कई शुभ तिथियां उपलब्ध हैं - 4, 6, 7, 13, 14, 16, 17 और 24 सितंबर 2026 को वाहन खरीदना विशेष रूप से शुभ रहेगा।
सितंबर 2026 वाहन खरीद शुभ मुहूर्त यहाँ देखें ! (September 2026 Vehicle Purchase Shubh Muhurat)
- 4 सितम्बर 2026, शुक्रवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 06:01 बजे से 5 सितम्बर, रात में 12:13 बजे तक, तिथि: अष्टमी, नक्षत्र: रोहिणी, मृगशिरा
- 6 सितम्बर 2026, रविवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: रात में 07:52 बजे से 7 सितम्बर, सुबह में 06:03 बजे तक, तिथि: एकादशी, नक्षत्र: पुनर्वसु
- 7 सितम्बर 2026, सोमवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 06:03 बजे से शाम में 05:03 बजे तक, तिथि: एकादशी, नक्षत्र: पुनर्वसु
- 13 सितम्बर 2026, रविवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 07:08 बजे से 14 सितम्बर, सुबह में 06:06 बजे तक, तिथि: तृतीया, नक्षत्र: हस्त, चित्रा
- 14 सितम्बर 2026, सोमवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 06:06 बजे से 07:06 बजे तक, तिथि: तृतीया, नक्षत्र: चित्रा,
- 16 सितम्बर 2026, बुधवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: शाम में 05:22 बजे से 17 सितम्बर, सुबह में 06:08 बजे तक, तिथि: षष्ठी, नक्षत्र: अनुराधा
- 17 सितम्बर 2026, गुरुवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 06:08 बजे से 10:47 बजे तक, तिथि: षष्ठी, नक्षत्र: अनुराधा
- 24 सितम्बर 2026, गुरुवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 06:11 बजे से रात में 11:18 बजे तक, तिथि: त्रयोदशी, नक्षत्र: धनिष्ठा और शतभिषा
अक्टूबर 2026 में वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: October 2026 Vehicle Purchase Muhurat
अक्टूबर का महीना अपनी खूबसूरती और बदलते मौसम के साथ नए अवसरों का प्रतीक है। यह आत्मचिंतन, कृतज्ञता और आने वाली सर्दियों की तैयारी का समय माना जाता है। हिन्दू पंचाग के अनुसार, अक्टूबर 2026 में वाहन खरीदने के लिए कुल 5 शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं, जिनमें 21, 22, 25, 28 और 30 अक्टूबर 2026 विशेष रूप से महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में अक्टूबर की सुंदरता को अपनाते हुए इन शुभ तिथियों में से किसी एक पर नया वाहन खरीदना एक उत्तम निर्णय हो सकता है।
अक्टूबर 2026 वाहन खरीद शुभ मुहूर्त यहाँ देखें ! (October Vehical Purchase Shubh Muhurat)
- 21 अक्टूबर 2026, बुधवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 06:26 बजे से 22 अक्टूबर, सुबह में 06:27 बजे तक, तिथि: दशमी, एकादशी, नक्षत्र: धनिष्ठा और शतभिषा
- 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 06:27 बजे से दोपहर में 02:47 बजे तक, तिथि: एकादशी, नक्षत्र: शतभिषा
- 25 अक्टूबर 2026, रविवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: दोपहर में 11:55 बजे से शाम में 07:22 बजे तक, तिथि: पूर्णिमा, नक्षत्र: रेवती
- 28 अक्टूबर 2026, बुधवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: दोपहर में 01:26 बजे से 29 अक्टूबर, रात में 01:06 बजे तक, तिथि: तृतीया, नक्षत्र: रोहिणी
- 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 06:32 बजे से 09:04 बजे तक, तिथि: पञ्चमी, नक्षत्र: मृगशिरा
नवंबर 2026 में वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: November 2026 Vehicle Purchase Muhurat
नवंबर का महीना गहन चिंतन और आभार व्यक्त करने का समय माना जाता है। यह वह दौर है जब हम अपने जीवन के आशीर्वाद को पहचानते हैं और नए अनुभवों के लिए स्थान बनाते हैं। अपने जीवन में नई शुरुआत और सकारात्मकता जोड़ने के लिए, बात करें तो हिन्दू पंचाग के अनुसार, नवंबर में वाहन खरीदने के लिए कुल 5 शुभ दिन उपलब्ध हैं, जिनमें 1, 6, 7, 25, 26 और 29 नवंबर 2026 की तिथियां वाहन खरीदने के लिए विशेष रूप से शुभ मानी गई हैं।
नवंबर 2026 वाहन खरीद शुभ मुहूर्त यहाँ देखें ! (Vehicle Purchase Shubh Muhurat November 2026)
- 1 नवंबर 2026, रविवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: दोपहर में 02:51 बजे से 2 नवंबर, सुबह में 04:30 बजे तक, तिथि: अष्टमी, नक्षत्र: पुष्य
- 6 नवंबर 2026, शुक्रवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 10:30 बजे से 7 नवंबर, सुबह में 06:38 बजे तक, तिथि: त्रयोदशी, नक्षत्र: हस्त और चित्रा
- 25 नवंबर 2026, बुधवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 06:52 बजे से शाम में 04:50 बजे तक, तिथि: प्रतिपदा, नक्षत्र: रोहिणी
- 26 नवंबर 2026, गुरुवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: दोपहर में 01:15 बजे से शाम में 05:47 बजे तक, तिथि: तृतीया, नक्षत्र: मृगशिरा
- 29 नवंबर 2026, रविवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 06:55 बजे से 10:59 बजे तक, तिथि: षष्ठी, नक्षत्र: पुष्य
दिसंबर 2026 में वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: December 2026 Vehicle Purchase Muhurat
दिसंबर उत्सवों और खुशियों से भरा महीना है, जो साल के समापन के साथ नई शुरुआत की आशा भी जगाता है। यह समय आनंद, उदारता और प्रियजनों संग यादगार पल बिताने का होता है। यदि आप इस महीने में नया वाहन खरीदना चाहते हैं, तो हिन्दू पंचाग के अनुसार, दिसंबर महीने में वाहन खरीदने के लिए कुल 8 शुभ दिन उपलब्ध हैं, जिनमें 3, 4, 6, 13, 14, 15, 23, 24, 30 और 31 दिसंबर 2026 की तिथियां इसके लिए अत्यंत शुभ मानी गई हैं।
दिसंबर 2026 वाहन खरीद शुभ मुहूर्त यहाँ देखें ! (December 2026 Vehical Purchase Shubh Muhurat)
- 3 दिसंबर 2026, गुरुवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 09:23 बजे से 4 दिसंबर, सुबह में 06:59 बजे तक, तिथि: दशमी और एकादशी, नक्षत्र: हस्त
- 4 दिसंबर 2026, शुक्रवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 06:59 बजे से रात में 11:44 बजे तक, तिथि: एकादशी, नक्षत्र: हस्त और चित्रा
- 6 दिसंबर 2026, रविवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 07:00 बजे से दोपहर में 01:38 बजे तक, तिथि: त्रयोदशी, नक्षत्र: स्वाती
- 13 दिसंबर 2026, रविवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: शाम में 04:47 बजे से 14 दिसंबर, सुबह में 07:06 बजे तक, तिथि: पञ्चमी, नक्षत्र: श्रवण
- 14 दिसंबर 2026, सोमवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 07:06 बजे से 15 दिसंबर, सुबह में 07:07 बजे तक, तिथि: पञ्चमी, षष्ठी, नक्षत्र: श्रवण और धनिष्ठा
- 23 दिसंबर 2026, बुधवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 10:47 बजे से 24 दिसंबर, सुबह में 04:53 बजे तक, तिथि: पूर्णिमा, नक्षत्र: मृगशिरा
- 30 दिसंबर 2026, बुधवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: दोपहर में 03:36 बजे से 31 दिसंबर, सुबह में 07:14 बजे तक, तिथि: अष्टमी, नक्षत्र: हस्त
- 31 दिसंबर 2026, गुरुवार – वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह में 07:14 बजे से दोपहर में 12:32 बजे तक, तिथि: अष्टमी, नक्षत्र: हस्त
वाहन की खरीदारी शुभ मुहूर्त में ही क्यों जरूरी है? जानें इसका Astrology महत्व
क्या आप साल 2026 में नई बेस्ट कार या बेस्ट बाइक खरीदने का विचार कर रहे हैं? और क्या आप यह जानना चाहते हैं कि इसे खरीदने का सबसे शुभ समय कौन सा होगा? हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी भी महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत यदि शुभ मुहूर्त में की जाए, तो उसका परिणाम अधिक सफल और फलदायी होता है। यही कारण है कि वाहन खरीद जैसे बड़े निर्णय में भी शुभ समय का ध्यान रखना आवश्यक माना जाता है।
Shubh Muhurat में वाहन खरीदने से वह जीवनभर सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक बन जाता है। मान्यता है कि इस समय वाहन खरीदे जाने पर स्वामी को धन, यश और सुरक्षा की प्राप्ति होती है। साथ ही भविष्य में वाहन से संबंधित दुर्घटनाओं या परेशानियों की संभावना भी काफी हद तक कम हो जाती है।
वाहन खरीदने के लिए कौन सा दिन सबसे होती हैं शुभ?
वाहन खरीदते समय / Vehicle Purchase Time इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat) का पालन किया जाए, अन्यथा बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार वाहन खरीदने के लिए शुभ दिन माने जाते हैं, जबकि शनिवार को वाहन खरीदना उचित नहीं होता क्योंकि यह दिन शनि ग्रह से जुड़ा है। सभी दिनों में Friday को सबसे भाग्यशाली माना गया है। इसके अलावा, वर्ष भर में कई शुभ नक्षत्र और मुहूर्त भी आते हैं जिनमें वाहन क्रय करना विशेष लाभदायक होता है। साथ ही, एकादशी का दिन भी वाहन खरीदने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।
वाहन खरीदने के लिए कौन-कौन से नक्षत्र शुभ माने जाते हैं?
Which nakshatra is good for vehicle purchase: ऑटोमोबाइल या अन्य वाहन खरीदने के लिए कई नक्षत्र शुभ माने जाते हैं। इनमें स्वाति, पुनर्वसु, शतभिषा और धनिष्ठा प्रमुख हैं। इसके साथ ही अश्विनी, मघा और चित्रा जैसे नक्षत्र भी वाहन क्रय के लिए अनुकूल माने जाते हैं। तिथियों की बात करें तो प्रथम, तृतीया, पंचमी, षष्ठी, दशमी, एकादशी और त्रयोदशी विशेष रूप से शुभ मानी जाती हैं। इसके अलावा पूर्णिमा की तिथि पर वाहन खरीदना भी अत्यंत मंगलकारी होता है।
Vedic Astrology के अनुसार, अनुसार Rahu को एक अशुभ ग्रह माना जाता है, जो जीवन में विपरीत परिणाम ला सकता है। राहु को शुभ कार्यों में बाधा डालने वाला ग्रह भी कहा गया है। इसी कारण यह सलाह दी जाती है कि राहु काल/ Rahu Kaal के दौरान किसी भी शुभ कार्य को करने से बचना चाहिए। भले ही दिन शुभ हो, लेकिन राहु काल में कोई महत्वपूर्ण कार्य नहीं करना चाहिए। विशेष रूप से, वाहन की खरीद या बिक्री राहु काल में करना अशुभ माना जाता है।
वाहन खरीदते समय अमावस्या तिथि से बचना चाहिए, क्योंकि इसे नए कार्यों के लिए अशुभ माना जाता है। साथ ही, जब आप वाहन खरीदने की योजना बना रहे हों, तो यह सुनिश्चित करें कि चंद्रमा आपकी कुंडली के छठे, आठवें या बारहवें भाव में न हो। एक और महत्वपूर्ण सुझाव यह है कि अपनी कुंडली का विश्लेषण किसी विशेषज्ञ ज्योतिषी से अवश्य करवाएं, ताकि ग्रहों की स्थिति के अनुसार आपके लिए उपयुक्त दिन और समय का चयन किया जा सके। इसलिए, वाहन खरीदते समय शुभ तिथि और मुहूर्त को गंभीरता से ध्यान में रखना चाहिए। इसी कारण 2026 में वाहन खरीदने के लिए बताए गए शुभ मुहूर्त / Shubh Muhurat to Buy a Vehicle in 2026 का पालन करना अत्यंत लाभकारी होगा।
अपने वाहन की पूजा ऐसे करें: Worship Your Vehicle in This Way
Good Time for Vehicle Pooja Today: भारतीय संस्कृति में वाहन की पूजा का विशेष महत्व है, जहां वाहनों को धार्मिक और शुभ दृष्टि से देखा जाता है। यह पूजा न केवल वाहन की सुरक्षा का प्रतीक मानी जाती है, बल्कि सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करती है। नीचे दिए गए हैं वाहन पूजा करने के कुछ सामान्य तरीके:
- सफाई (Cleaning): पूजा से पहले अपने वाहन को अच्छी तरह साफ करें, ताकि वह नया और शुद्ध दिखाई दे।
- सजावट (Decoration): वाहन को फूलों, पत्तियों, पट्टियों और अन्य सजावटी वस्तुओं से सजाएं। इससे वाहन आकर्षक लगेगा और पूजा के लिए तैयार होगा।
- पूजा सामग्री (Pooja Samagri): वाहन की पूजा के लिए कुमकुम, अक्षत (चावलों के दाने), दीपक, धूप, फूल और नर्मदा जल जैसी सामग्री आवश्यक होती है।
- स्थान (Place): वाहन पूजा के लिए ऐसा स्थान चुनें जो स्वच्छ, शांत और शुभ हो।
- विधि (Vidhi): पूजा शुरू करने से पहले हाथ धो लें और स्वच्छ वस्त्र पहनें। वाहन पर कुमकुम और अक्षत चढ़ाएं। दीपक और धूप जलाएं तथा वाहन के चारों ओर घूमें। फिर मंत्रों का जाप करते हुए श्रद्धा और भक्ति से पूजा करें।
- आरती (Aarti): पूजा के बाद वाहन की प्रदक्षिणा करें और आरती उतारें। चाहें तो विशेष वाहन आरती मंत्रों का भी प्रयोग करें।
- प्रसाद (Prasad): पूजा पूर्ण होने के बाद वाहन पर जल छिड़कें और प्रसाद अर्पित करें। प्रसाद में मिठाई, फल या पकवान चढ़ाए जा सकते हैं।
Rahu काल में वाहन क्यों नहीं खरीदते?
राहु काल वैदिक ज्योतिष में एक अशुभ समय माना जाता है। मान्यता है कि इस अवधि में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत, जैसे वाहन की खरीद, नहीं करनी चाहिए। राहु काल में किए गए कार्य बाधाओं और नकारात्मक परिणामों की ओर ले जा सकते हैं, इसलिए इस दौरान वाहन खरीदना टालना उचित है।
भारतीय परिवारों में यह परंपरा प्रचलित है कि राहु काल के दौरान नए वाहन की खरीद या बिक्री से परहेज किया जाता है। राहु काल को धार्मिक अनुष्ठानों, शुभ कार्यों और महत्वपूर्ण शुरुआत के लिए अशुभ माना जाता है। इसी कारण इस समय वाहन खरीदने से बचा जाता है, क्योंकि इसे नकारात्मक परिणामों से जोड़कर देखा जाता है।
यह एक धार्मिक परंपरा है, जिसका पालन व्यक्ति की आस्था, मूल्यों और ज्योतिषीय विश्वासों पर निर्भर करता है। हालांकि समय के साथ और आधुनिक दृष्टिकोण के प्रभाव में इन परंपराओं के पालन की भावना बदल सकती है, इसलिए इसे मानना या न मानना पूरी तरह व्यक्तिगत निर्णय होता है।
वाहन खरीदारी के लिए कौन सा नक्षत्र सबसे शुभ माना जाता है?
ज्योतिष शास्त्र में वाहन खरीदने के लिए कई नक्षत्रों को शुभ माना गया है। इनका चयन प्रायः व्यक्ति की जन्मकुंडली और ग्रहों की स्थिति पर निर्भर करता है। नीचे कुछ प्रमुख नक्षत्र दिए गए हैं जिन्हें वाहन खरीदने के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है:
- अश्विनी: वाहन खरीदने के लिए अत्यंत शुभ नक्षत्र माना जाता है।
- पूर्वाफाल्गुनी: इस नक्षत्र में वाहन की खरीदारी शुभ और फलदायी होती है।
- हस्त: इस नक्षत्र में वाहन खरीदना भी लाभकारी माना जाता है।
- पूर्वाषाढ़ा: वाहन क्रय के लिए यह नक्षत्र विशेष रूप से शुभ है।
- उत्तराषाढ़ा: इस नक्षत्र में वाहन खरीदना उपयुक्त और मंगलकारी समझा जाता है।
- रेवती: यह नक्षत्र भी वाहन खरीदने के लिए अत्यंत अनुकूल माना गया है।
वाहन खरीदने के लिए कौन सा नक्षत्र अशुभ माना जाता है?
ज्योतिष शास्त्र में अशुभ माने जाने वाले नक्षत्र इस प्रकार हैं:
- भरणी: इस नक्षत्र में वाहन खरीदना अशुभ माना जाता है।
- कृत्तिका: इस नक्षत्र के दौरान वाहन क्रय से बचना चाहिए।
- आर्द्रा: इस नक्षत्र में वाहन खरीदना उचित नहीं समझा जाता।
- पूर्वफाल्गुनी: इस नक्षत्र में वाहन क्रय को शुभ नहीं माना जाता।
- शतभिषा: इस नक्षत्र के दौरान वाहन खरीदना भी अशुभ माना गया है।
वाहन खरीदारी के लिए कौन-सा लग्न सबसे शुभ माना जाता है?
ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति के लग्न के आधार पर वाहन खरीदना शुभ या अशुभ माना जाता है। नीचे दिए गए लग्न वाहन क्रय के लिए अशुभ समझे जाते हैं:
- मेष लग्न (Aries Ascendant): इस लग्न के जातकों के लिए वाहन खरीदना शुभ नहीं माना जाता, क्योंकि राहु यहां अशुभ फल देता है।
- कर्क लग्न (Cancer Ascendant): इस लग्न में वाहन क्रय अशुभ माना जाता है, क्योंकि शनि इस लग्न में प्रतिकूल प्रभाव डालता है।
- कन्या लग्न (Virgo Ascendant): इस लग्न के लिए भी वाहन खरीदना अनुकूल नहीं होता, क्योंकि राहु यहां शुभ फल प्रदान नहीं करता।
- मकर लग्न (Capricorn Ascendant): इस लग्न में वाहन खरीदना अशुभ है, क्योंकि केतु यहां नकारात्मक परिणाम देता है।
Read Also: जानें 2026 में सोना खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त और तिथियाँ
क्या शनिवार को नया वाहन लेना सही रहता है?
Car Purchase on Saturday: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार को वाहन खरीदना शुभ माना जाता है, क्योंकि इस दिन शनि ग्रह का प्रभाव प्रबल रहता है। शनि ग्रह को धार्मिक और आर्थिक उन्नति का प्रतीक माना गया है, इसलिए कई लोग इस दिन वाहन लेने को मंगलकारी समझते हैं।
फिर भी, केवल ज्योतिषीय मान्यता ही नहीं, बल्कि आपकी व्यक्तिगत परिस्थितियाँ, जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशाएँ, आर्थिक क्षमता और वाहन की आवश्यकता को ध्यान में रखना भी ज़रूरी है।
वाहन खरीदते समय उचित शुभ मुहूर्त जानने के लिए अपने परिवार, पंडित या ज्योतिषी से परामर्श अवश्य करें। वे आपकी कुंडली और परिस्थिति के अनुसार सही दिन और समय की सलाह देंगे, जिसमें शनिवार का चयन भी संभव हो सकता है।
अपनी राशि के हिसाब से किस रंग की गाड़ी खरीदें?
ज्योतिष शास्त्र में राशि का निर्धारण जन्मकुंडली के आधार पर किया जाता है। इसी आधार पर वाहन के शुभ रंग का चयन भी संभव है। नीचे दी गई राशियों के अनुसार वाहन के रंग से जुड़ी कुछ सामान्य जानकारियाँ प्रस्तुत हैं:
- मेष राशि: लाल, गुलाबी और नारंगी जैसे चमकदार रंग।
- वृषभ राशि: सफेद, हल्का पीला, हल्का हरा और गहरा नीला।
- मिथुन राशि: पीला, नीला और सफेद जैसे ताज़गी भरे रंग।
- कर्क राशि: चांदी, सफेद और नीले शेड।
- सिंह राशि: सूर्य से जुड़े रंग जैसे नारंगी, सुनहरा और लाल।
- कन्या राशि: हल्का हरा, चमकदार नीला और सफेद।
- तुला राशि: गुलाबी, चमकीला नीला और हल्का भूरा।
- वृश्चिक राशि: गहरा लाल, मरून और काला।
- धनु राशि: नीला, पीला और लाल।
- मकर राशि: काला, गहरा नीला और हल्का सफेद।
- कुम्भ राशि: नीला, काला और सफेद।
- मीन राशि: गुलाबी, गहरा नीला और हल्का हरा।
एकादशी के दिन वाहन खरीदना शुभ माना जाता है क्या?
हां, एकादशी के दिन वाहन खरीदना संभव है। एकादशी एक प्रमुख हिन्दू परंपरा है, जिसमें भक्त उपवास रखते हैं और भगवान की पूजा-अर्चना करते हैं। इस व्रत के दिन किसी भी वस्तु की खरीद-बिक्री पर कोई विशेष प्रतिबंध नहीं माना गया है। इसलिए, इस दिन वाहन खरीदने में किसी प्रकार की ज्योतिषीय या धार्मिक बाधा नहीं होती।
हालांकि, यह ध्यान रखना आवश्यक है कि एकादशी का मुख्य उद्देश्य व्रत, पूजा और ईश्वर की भक्ति है। यदि आप इस तिथि पर वाहन खरीदने जा रहे हैं, तो अपने धार्मिक नियमों का पालन करते हुए पूजा और व्रत पर विशेष ध्यान देना उचित होगा।
नए वाहन में भगवान की मूर्ति
वाहन में प्रतिमा स्थापित करना एक परंपरा और धार्मिक आस्था से जुड़ी आदत है, जो व्यक्ति की व्यक्तिगत प्राथमिकताओं और मान्यताओं पर आधारित होती है। इस प्रथा में लोग अपनी श्रद्धा और पूजा-पद्धति के अनुसार अलग-अलग देवताओं की मूर्तियों का चयन करते हैं। इस प्रकार मूर्ति का चुनाव व्यक्ति की आस्था, धार्मिक परंपरा और संस्कारों के अनुरूप बदल सकता है।
साधारण रूप से वाहन में जिन प्रमुख देवताओं की मूर्तियाँ स्थापित की जाती हैं, वे हैं:
- भगवान गणेश को वाहन का शुभ देवता माना जाता है, इसलिए उनकी प्रतिमाएँ वाहन में स्थापित की जाती हैं। माना जाता है कि गणेश जी की उपस्थिति से सफलता, विजय और बाधामुक्त यात्रा का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
- भगवान हनुमान बल, ऊर्जा और रक्षा के प्रतीक माने जाते हैं। उनकी प्रतिमा वाहन में रखने से सुरक्षित और निर्भय यात्रा की भावना जुड़ी रहती है।
- माता दुर्गा शक्ति, संरक्षण और सौभाग्य की अधिष्ठात्री देवी मानी जाती हैं। उनकी प्रतिमा स्थापित करके व्यक्ति सुरक्षा और सौभाग्य की प्रार्थना करता है।
निष्कर्ष
हमारे जीवन में समय का अत्यधिक महत्व होता है, क्योंकि यही हमारे नए आरंभ को सफलता की दिशा में आगे बढ़ाने में सहायक बनता है। वर्ष 2026 में वाहन खरीदने के लिए शुभ तिथि और मुहूर्त का पालन करना आपके नए सफर की सुरक्षा और समृद्धि सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण कदम है। हम आपके इस नए आरंभ के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करते हैं और आपके नए वाहन के साथ खुशहाल एवं मंगलमय यात्रा की कामना करते हैं। इस विशेष निर्णय के बाद आपका जीवन सफलता, खुशियों और उपलब्धियों से परिपूर्ण हो, यही हमारी प्रार्थना है।
Talk to Astrologer anytime, get guidance for your life’s questions.

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें