गाजीपुर जिले में एमएलसी चुनाव की सियासी सरगर्मी तेजी पर है। सपा और भाजपा की आमने सामने लड़ाई लगातार चर्चाओं में शामिल है। एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी के ने वर्तमान एमएलसी विशाल सिंह चंचल को मैदान में उतारा है। वहीं सपा ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन कर चुके मदन सिंह यादव पर दांव लगाया है। दोनों ही प्रत्याशी लगातार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कवायद में जुटे हुए हैं।
स्वागत समारोह को संबोधित
इसी क्रम में बीडीसी सदस्यों, ग्राम प्रधानों एवं अन्य पंचायत प्रतिनिधियों के स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी विशाल सिंह चंचल ने कहा कि हमने कभी अपने कार्यकाल के दौरान पंचायत के प्रतिनिधियों के साथ सौतेला ब्यवहार नही किया है।हमे जो वोट किये थे उनका भी काम किये जो वोट नही किये थे उनका भी काम किया है। हमारे पास दुसरे दलो से जुड़े जब लोग अपना काम लेकर जाते थे तो हमारे लोग उनकी शिकायत करते थे की ये लोग आपको वोट नहीं किये हैं। फिर भी आप इन लोगों का काम कर रहे हैं तो हम तपाक से कह देते थे कोई बात नहीं आने वाले समय मे लोग हमे फिर से वोट करेंगे।उसी का परिणाम आज हमे मिल रहा है।
आप सभी के सम्मान मे मै 24 घंटा खड़ा रहूंगा
उन्होने पंचायत सदस्यो को भरोसा दिलाया कि भले ही जिले मे पार्टी विधानसभा का चुनाव हारी है लेकिन प्रदेश मे महराज जी के नेतृत्व मे प्रचंड बहुमत की सरकार बनी है। सम्मान समारोह को सपा से निष्कासित मरदह के पुर्व ब्लाक प्रमुख रहे विजय यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा की समाजवादी पार्टी कठपुतली बन कर रह गयी है जिले मे समाजवादी पार्टी को अपने जिले के लोगो पर भरोसा नही था,तो बाहरी प्रत्याशी लाए लड़ने के लिए वो भी प्रत्याशी केवल पर्चा दाखिल किया और समय रहते पर्चा वापस कर जहा से आया था फिर वही चला गया।