Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

21 दिसंबर होगी सबसे लंबी रात, जानिए वर्ष 2020 की सबसे बड़ी रात के बारे में

21 दिसंबर 2020 को 400 साल बाद दिखने जा रही है सबसे बड़ी खगोलीय घटना। इस दिन वर्ष की सबसे बड़ी रात होगी। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि 21 दिसंबर को 10 घंटे 34 मिनट का दिन और 13 घंटे 26 दिन की रात होगी। कोरोना काल की यह सबसे लंबी रात होगी। 

उन्होंने बताया कि आकाश मंडल का ग्रह शनि और सबसे विशाल ग्रह जूपिटर प्वाइंट एक डिग्री की दूरी पर दिखते हुए एक-दूसरे से मिलते से दिखेंगे।  दो बड़े ग्रहों के पास दिखने की यह घटना ग्रेट कंजक्शन कहलाती है। वर्ष 1623 ईस्वी में यह दोनों ग्रह इतनी नजदीक आए थे। उसके बाद इतना नजदीक कंजक्शन अब दिखने जा रहा है। आने वाले समय में इतनी नजदीकियां 15 मार्च 2080 को होने वाले कंजक्शन में देखा जा सकेगा। यह कंजक्शन 20 साल बाद होता है। पिछला कंजक्शन सन 2000 में हुआ था, लेकिन यह दोनों पृथ्वी के पास थे।

ग्रेट कंजक्शन के बारे में बताते हुए जिला समन्वयक जिला विज्ञान क्लब एवं प्रवक्ता भौतिक विज्ञान सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि सौर मंडल का पांचवां ग्रह बृहस्पति और छठवां ग्रह शनी सूर्य की परिक्रमा करते रहते हैं। बृहस्पति की एक परिक्रमा लगभग 11.8 वर्ष में शनी 29 .5 वर्ष में पूरा करते हैं। परिक्रमण समय की अंतर के 19.6 साल में यह दोनों ग्रह आकाश में समीप दिखने लगते हैं, जिसे ग्रेट कंजक्शन कहते हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr