कोविड-19 के बीच नगर के सिचाई विभाग के समीप स्थित चर्च में क्रिसमस की तैयारियां तेज हो गई है। जिला प्रशासन की अनुमति के बाद चर्च को सजाने का काम शुरू हो चुका है। इस कोविड़-19 से बचाव के लिए शासन की ओर से जारी की गई गाइड लाइन का पालन किया जाएगा। प्रार्थना सभा में आने वाले धर्मावलंबियों की चर्च के गेट पर थर्मल स्कैनिग होगी। इसके साथ हीं हाथ सेनेटाइज कराए जाएंगें। वहीं चर्च में आने वाले सभी लोगों को मास्क पहनकर अनिवार्य होगा। सभी चर्च में व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलग-अलग टीम बनाई गई है। वहीं बाजार में दुकानों पर क्रिसमस के आइटम सजे हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि क्रिसमस से पहले अच्छी बिक्री होगी।
कोरोना वैश्विक महामारी में पर्व सादगी और सावधानी के साथ मनाए जा रहे हैं। क्रिसमस पर 24 दिसंबर की रात और 25 दिसंबर की सुबह होने वाली प्रार्थना सभा के अनुमति के लिए फादर ने जिलाधिकारी को पत्र दिया है। जिसपर जिला प्रशासन द्वारा अनुमति दी गई है। कोरोना से बचाव के लिए सभी चर्च को इंतजाम करने होंगे। चर्च के प्रांगण की साफ-सफाई कराने के साथ ही यहां बगीचा को भी विशेष रूप से संवारा जा रहा है। क्रिसमस की झांकियों को लगाने का काम जारी है।
प्रार्थना सभा के लिए हाल की साज-सज्जा की जा रही है। चर्च में प्रवेश के लिए कार्ड सिस्टम लागू रहेगा। फादर ने बताया कि कोविड-19 से बचाव के लिए सभी इंतजाम किया जाएगा। प्रवेश से पूर्व सभी लोगों की थर्मल स्कैंनिंग की जाएगी। कोरोना से बचाव के लिए पूरे इंतजाम रहेंगे। वहीं लोगों के उचित शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए एक टीम निगरानी रखेगी। चर्च में दर्शनार्थ आने वाले लोगों के लिए बेरीकेडिंग लगाई जायेगी। क्रिसमस पर्व हर्षोल्लास से मनाया जायेगा। मास्क व सेनेटाइजर सभी के लिए अनिवार्य होगा। सेनेटाइजर की भी व्यवस्था रहेगी।