भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘लड़की पटाना’ इन दिनों सोशल मीडिया के यूट्यूब पे काफी देखा जा रहा है। इस गाने में खेसारी लाल का जादू दर्शकों पर खूब चढ़ रहा है। खेसारी लाल यादव ने गाने में ‘लड़की पटाना’ जमकर मस्ती की है। इस गाने को लेकर उनके फैन्स और दर्शकों के बीच में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।
खेसारी लाल यादव के नए गाने को सोनी म्यूजिक यूट्यूब इंडिया के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में खेसारी लाल के ‘लड़की पटाने’ का अंदाज उनके फैंस और दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने ही अपनी आवाज दी है। वहीं इसका संगीत विनय विनायक ने तैयार किया है। गाने के बोल ज़ाहिद अख्तर ने लिखे हैं और इस गाने के डायरेक्टर/एडिटर दीपेश गोयल का है।
खेसारी लाल यादव का ‘लड़की पटाना’ वीडियो सॉन्ग देखे...
खेसारी लाल यादव के इस गाने को अबतक यूट्यूब के सोनी म्यूजिक इंडिया चैनल पे 8,587,223 व्यूज मिल चुके हैं। खेसारी लाल का यह सॉन्ग भी हिट लिस्ट में शामिल हो गया है।