Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

महानगरों से लौटे कामगारों को अपने प्रदेश में मिलेगा रोजगार प्रयागराज News


दूसरे राज्यों से घर लौटे बेरोजगार हुए कामगारों के लिए खुशखबरी है। अब उनको कमाने के लिए कहीं बाहर नहीं जाना पड़ेगा। रोजगार मुहैया कराने के लिए कुशल, अद्र्धकुशल और अकुशल श्रेणी में कामगारों की सूची बनाई जा रही है। फिर हुनर के हिसाब से काम दिलाया जाएगा। अकुशल लोगों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

श्रम विभाग कामगारों की तैयार कर रहा सूची
दरअसल पूर्वांचल के जिलों के लाखों कामगार दिल्ली, मुंबई, नोएडा, गाजियाबाद सहित कई महानगरों के उद्योगों में काम कर रहे थे। कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए लॉकडाउन हो गया। यह लोग काम धंधा छोड़कर घर आ गए। प्रयागराज और आसपास के जिलों में रोजाना हजारों लोग पैदल, कार, बस, ट्रक, ट्रेन आदि से आने का सिलसिला जारी है। श्रम विभाग ब्वायज हाईस्कूल, रामवाटिका और नैनी में कामगारों को लाने और भेजने के लिए बनाए गए कैंप से उनकी लिस्ट तैयार कर रहा है। उप श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी ने बताया कि  दूसरे राज्यों से लौट रहे कामगारों को प्रदेश में ही काम देने के लिए सरकार ने पहल की है। अभी अलग-अलग श्रेणी में सूची बनाई जा रही है। इनको क्या काम दिया जाएगा, वह बाद में तय होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr