Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

जमानिया एसडीएम के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे 4 गिरफ्तार

जमानिया एसडीएम के खिलाफ विशेश्वरगंज चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे प्रगतिशील जनता अधिकारी पार्टी के पदाधिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इससे मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार चारों अभियुक्तों का चालान कर दिया।


प्रगतिशील जनता अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशिकांत यादव ने जमानियां एसडीएम पर आरोप लगाया है कि वह भुवालचक में सरकारी तंत्रों का प्रयोग कर जमीन पर कब्जा करा रहे हैं। उन्होंने एसडीएम से मिलकर बताया था, लेकिन वह नहीं माने। इससे आक्रोशित होकर शशिकांत यादव अपने कार्यकर्ताओं संग रविवार को विशेश्वरगंज चौराहे के पास सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। 

यातायात बाधित होने से देखते ही देखते भारी संख्या में फोर्स पहुंच गई। इन्हें सड़क से हटने के लिए कहा, लेकिन नहीं माने। इस दौरान पुलिस से काफी नोकझोंक भी हुई। अंत में बल का प्रयोग करते हुए शशिकांत यादव सहित चार को हिरासत में ले लिया। इससे अफरातफरी का माहौल हो गया और शेष लोग मौके से फरार हो गए। हिरासत में लिए चारों का पुलिस ने चालान कर दिया। कोतवाल विमलेश मौर्या ने बताया कि ये लोग सड़क को जाम कर प्रदर्शन कर रहे थे, इसलिए चार लोगों का चालान किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr