गाजीपुर में समाजवादी पार्टी ने महर्षि कश्यप एवं गुहा राज निषाद की जयंती समारोह जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर आयोजित हुई। कार्यक्रम के शुभारंभ में पार्टी के सभी नेताओं और पदाधिकारियों ने महर्षि कश्यप एवं भगवान निषादराज गुहा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए याद किया। इस मौके पर समाज के पिछड़ों और गरीबों की मदद करने का संकल्प लिया गया।
जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने इस अवसर पर केवट और कश्यप समाज के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीबों और पिछड़ों के हक की लड़ाई लड़ती रही है। भगवान निषादराज गुहा को याद करते हुए उन्होंने कहा कि जिन्होंने भगवान राम की नैय्या पार लगाने का काम किया आज हम उनके वंशजों के साथ बैठकर भगवान निषादराज गुहा को याद कर गौरव का अनुभव कर रहे है।
योगदानों पर डाला गया प्रकाश
उन्होंने कहा कि हमें महाराजा निषाद राज के उदारता, करूणा, एवं संवेदना का अनुसरण करने की जरूरत है। इस दौरान काफी संख्या में सपा नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे और महर्षि कश्यप तथा भगवान निषादराज गुहा के योगदानों पर प्रकाश डाला। साथ ही समाज की एकजुटता पर जोर दिया गया।