माधव सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल प्रकाशनगर में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी व वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम हुआ। बाल वैज्ञानिकों ने जीवंत माडल बनाकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले आदित्य सिंह, रविप्रकाश दुबे, अनुष्का श्रीवास्तव, आदित्य दुबे को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन सरिता अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि प्रत्युश प्रकाश सिविल जज गाजीपुर, शांभवी प्रधान न्यायाधीश किशोर न्याय बोर्ड, प्रधानाचार्य पीजी कालेज राघवेंद्र पांडेय, विभाग संघचालक सचिदानंद, जिला संचालक अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से किया। विद्या भारती से शिक्षा ग्रहण करने वाले प्रत्युश प्रकाश को प्रधानाचार्य संजीव चतुर्वेदी, पूर्व प्रधानाचार्य संजय पांडेय, प्रधानाचार्य राघवेंद्र पांडेय ने स्मृतिचिह्न प्रदान किया।
विभाग संघचालक सचिदानंद ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों में अनुशासन की भावना जागृत होती है। वरिष्ठ आचार्य मनोज श्रीवास्तव, चेयरमैन प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल, विभाग सेवा प्रमुख दिनेश चंद्र पांडेय, चंद्र कुमार तिवारी, जयप्रकाश वर्मा आदि थे। प्रबंधक रमाशंकर राय ने आभार व्यक्त किया। संचालन शिक्षक विनोद कुमार तिवारी ने किया।