Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

गाजीपुर में कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था रहा प्रभावित, ट्रेंने हुईं लेट

सर्दी के साथ ही बुधवार को गाजीपुर में शहर से लेकर देहात तक कोहरे की चादर तनी रही। बदलते मौसम के साथ ही सर्द हवा के बीच तापमान गिरता बढ़ता रहा। सड़क मार्ग और ट्रेनों की रफ्तार धीमी रही। वाहन चालकों को इसे लेकर खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे का असर दोपहर में कम तो हुआ, लेकिन शाम होते ही फिर से शहर को आगोश में ले लिया। कोहरे व गलन के चलते तापमान में भी गिरावट बनी रही। बुधवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री पर बना रहा। हवा की रफ्तार 5 किमी प्रतिघंटे रही।

मंगलवार की देर रात से ही बढ़ने लगा था। वहीं बुधवार की सुबह सूर्य देव के दर्शन तक नहीं हुए। लोगों को सुबह से लेकर पूरे दिन गलन भरी ठंड का अहसास होता रहा। हर तरफ इसकी धुंध छायी रही। आमजन सहित गरीब तबके के लोगों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। ठंड का कहर जारी है, लोगों की दिनचर्या काफी प्रभावित हो गयी है। गलन व ठंड के साथ ही कोहरा पड़ने से लोग घरों में देर तक दुबके रहने को विवश हैं। बच्चे से लेकर बूढ़े तक सभी गलन व ठंड से परेशान हाल हैं। पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। 

गलन भरी ठंड में लोग बाहर निकलने की बजाय घरों में ही दुबके रहना मुनासिब समझ रहे हैं। घने कोहरे के चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गयी है। रोडवेज से लगायत रेल परिचालन भी इससे प्रभावित है। गलन व ठंड के चलते शाम होते ही ठिठुरन बढ़ जा रही है। सात बजने के बाद से सड़कों पर लोगों की आमद कम हो जा रही है। ठंड की वजह से पारा में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक इससे राहत की उम्मीद नहीं है। कोहरा पड़ना जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr