अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 13 लाख 78 हजार 906 कोरोना टीके की डोज दी गई हैं। प्रदेश में 18 वर्ष सेअधिक आयु वाले 12 करोड़ 93 लाख 95 हजार 69 लोगों को पहली डोज दी गयी है, जो इस आयु वर्ग के लोगों का 87.7 प्रतिशत है। दूसरी डोज 7 करोड़ 54 लाख 36 हजार 155 लोगों को लगाई गई है जो 18 वर्ष से अधिकआयु वर्ग केलोगों का 51.17 प्रतिशत है। अब तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल 20 करोड़ 48 लाख 31 हजार 224 डोज दी जा चुकी हैं।
15 से 18 साल वालों को तीन दिन में लगीं 4.60 लाख डोज
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 4 लाख 60 हजार 237 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी अनुमानित संख्या का लगभग 3.28 प्रतिशत है। बता दें कि इस आयु वालों की टीकाकरण 3 जनवरी से आरंभ किया गया है।
अब कोरोना मरीजों की होम आइसोलेशन अवधि 07 दिन
अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि भारत सरकार द्वारा होम आइसोलेशन के संबंध में नई गाइडलाइन जारी की गई है। इसके अनुसार होमआइसोलेशन की अवधि 7 दिन कर दी गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोविड से सबंधित किसी भ्रामक खबर से न घबराएं और नहीं भयभीत हों। उन्होंने कहाकि कोविड के नए मरीजों का हास्पिटलाइजेशन नहीं के बराबर है। लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है।