Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

बेटे के निकाह में खुला पिता के दूसरी शादी का राज, जानें फिर क्या हुआ

बेटे का निकाह हो रहा था। रिश्तेदार आए हुए थे। पिता ने दूसरा निकाह कर रखा है। यह राज खुल गया। घरवाले सन्न रह गए। निकाह संपन्न होने तक खामोश रहे। निकाह के बाद दूसरी पत्नी के घर धावा बोल दिया। मारपीट कर दी। हमले में दूसरी पत्नी सहित चार लोग जख्मी हो गए। मुकदमा दर्ज हुआ है। दो आरोपित गिरफ्तार हैं।

मामला जगदीशपुरा क्षेत्र का है। इंस्पेक्टर जगदीशपुरा प्रवींद्र कुमार सिंह बताया कि मामला बोदला निवासी अली मोहम्मद के परिवार का है। उन्होंने दो निकाह किए हैं। पहली बेगम का नाम मोसिमा है। उससे तीन बेटे और दो बेटियां हैं। दोनों बेटियों और एक बेटे का निकाह हो चुका है। दूसरे बेटे का निकाह था। अली मोहम्मद ने दस साल पहले जय नगर निवासी मरियम से दूसरा निकाह किया था। यह बात पहली पत्नी और बच्चों से छिपा रखी थी। मरियम से भी दो बच्चे हैं।

पुलिस ने बताया कि तीन दिन पहले मोसिमा के बेटे का निकाह था। कार्यक्रम में रिश्तेदार और पहचान के लोग आए थे। कुछ लोग जय नगर से भी आए थे। वे अली मोहम्मद को देखकर हैरान रह गए। समारोह में कानाफूसी शुरू हो गई। यह जानकारी मोसिमा तक पहुंच गई कि पति ने दो निकाह कर रखे हैं। दूसरी बेगम जय नगर में रहती है। निकाह के बाद पहली पत्नी और बच्चों ने अली मोहम्मद की क्लास ली। उन्होंने सारे राज उगल दिए। मामला शांत करने का प्रयास किया। 

आक्रोशित घरवालों ने शनिवार को दूसरी बेगम मरियम के घर धावा बोल दिया। मारपीट हुई। हंगामा खड़ा हो गया। बस्ती वाले आ गए। उन्होंने बीच बचाव किया। आरोप है कि इस दौरान पहली पत्नी के पक्ष ने पथराव कर दिया। मारपीट में मरियम, सत्यप्रकाश, संपत और राहुल जख्मी हो गए। मरियम की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने मारपीट में शामिल रुखसार व रेशमा को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। आखिर अली मोहम्मद ने दस साल तक यह राज कैसे छिपाए रखा। पहली पत्नी और बच्चों को अपने दूसरे निकाह की भनक तक नहीं लगने दी। बेटे के निकाह में पिता की पोल खुल गई।

बस्ती वालों ने बचाई जान

इंस्पेक्टर जगदीशपुरा ने बताया कि मरियम और उसके बच्चों को बस्ती वालों ने बचाया। अली मोहम्मद ने जानकर दूसरी पत्नी को हिंदू बस्ती में घर दिलाया था। ताकि वहां उनके समाज के लोगों का आना-जाना ज्यादा नहीं रहे। यह जानकारी किसी को नहीं हो पाए कि मरियम उनकी दूसरी पत्नी है। पुलिस के अनुसार पहली पत्नी बोदला में रहती है। दूसरी पत्नी का घर जय नगर में है। दोनों के बीच करीब चार किलोमीटर का अंदर है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr