Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

दिलदारनगर नहर में गंदगी से पटा रजवाहा, कैसे होगी छठ पूजा

सूर्य उपासना का महापर्व डाला छठ का पहला अ‌र्घ्य बुधवार को है। जमानियां-गहमर मुख्य नहर व दिलदारनगर रजवाहा में पानी नहीं होने से व्रती महिलाएं चितित हैं। बिना पानी के पूजन-अर्चन कैसे होगा। वहीं सिचाई विभाग द्वारा मुख्य नहर और न ही दिलदारनगर रजवाहा की सफाई कराई गई है। नहरों में गंदगी से महिलाएं परेशान हैं। कूड़ा-कचरा से मुख्य नहर व रजवाहा भरा पड़ा हुआ है। 

चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल जमानियां से निकली दिलदारनगर रजवाहा (छोटी नहर) पर दिलदारनगर बाजार, निरहु का पुरा,पलिया, देहवल और मुख्य नहर पर फूली,फतेहपुर गांव की सैकड़ों महिलाएं छठ पूजा करती हैं। व्रती महिलाओं के स्वजन जितेंद्र प्रसाद गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, पोतन चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, रजत गुप्ता, मुलायम वर्मा, अमिका यादव आदि ने बताया कि दिलदारनागर रजवाहा में न तो पानी छोड़ा गया है और न ही सफाई हुई है। नगर पंचायत द्वारा सफाई में केवल कोरम पूरा किया गया है। इधर, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मनोज पांडेय ने बताया कि मुख्य नहर व दिलदारनगर रजवाहा की कर्मचारियों से सफाई कराई गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr